कोरबा के दीपका खदान क्षेत्र में CISF की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से चोरी की एक बड़ी वारदात का खुलासा हुआ है। CISF ने एक आरोपी को पकड़कर उसकी निशानदेही पर चोरी के तीन रोलर बरामद किए हैं। मामले में चार अन्य संदिग्धों की भी तलाश जारी है।30 जून 2026 को जारी जानकारी के अनुसार, 29 जून की सुबह करीब 5 बजकर 15 मिनट पर दीपका माइंस के बेल्ट नंबर-15 स्थित ACB क्रॉसिंग पर ड्यूटी कर रहे CISF के एक जवान ने एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में रोलर ले जाते देखा। जवान ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को मौके पर ही पकड़ लिया और उसे QRT के हवाले कर दिया।पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर WB-27 क्षेत्र के पास से चोरी के कुल तीन रोलर बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आकाश दास, पिता दीपेश दास, निवासी बेल्टिकरी के रूप में हुई है।प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि इस चोरी की वारदात में चार अन्य लोग भी शामिल हैं। CISF और संबंधित एजेंसियां अब उनकी तलाश में जुटी हैं तथा मामले की विस्तृत जांच और वैधानिक कार्रवाई जारी है।CISF की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से चोरी किए गए सामान की बरामदगी संभव हो सकी। अब जांच एजेंसियां इस पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.














