कोरबा जिले के अप्पू गार्डन वाटर पार्क में चोरी की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक रामनगर निवासी प्रीति महत अपने परिवार के साथ वाटर पार्क घूमने गई थीं। इसी दौरान नहाने के समय उनका बैग और मोबाइल फोन चोरी हो गया।
पीड़िता प्रीति महत ने बताया कि बैग में मोबाइल फोन के साथ करीब 77 हजार रुपये के सामान और नगदी रखी हुई थी। काफी तलाश करने के बाद भी बैग और मोबाइल का कोई पता नहीं चल सका।
घटना के बाद पीड़िता ने इसकी सूचना सीएसईबी चौकी पुलिस को दी है और लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और वाटर पार्क में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है।
इस घटना के बाद वाटर पार्क की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।














