कोरबा में पीएचई विभाग के ठेकेदारों ने लंबे समय से लंबित भुगतान को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। छत्तीसगढ़ कांट्रेक्टर एसोसिएशन के बैनर तले जिला कांट्रेक्टर एसोसिएशन ने अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल और कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल को मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर जल्द भुगतान की मांग की।ठेकेदारों का कहना है कि पिछले करीब दो वर्षों से भुगतान लंबित होने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। कई ठेकेदार कर्ज के बोझ तले दब गए हैं, जबकि कुछ के आत्महत्या करने, गंभीर बीमार होने और मानसिक अवसाद में जाने जैसी घटनाएं भी सामने आई हैं।एसोसिएशन ने बताया कि 6 जुलाई को रायपुर में राज्यस्तरीय आंदोलन के बाद सभी जिलों में ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया था। इसी कड़ी में कोरबा में भी यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।एसोसिएशन ने यह भी जानकारी दी कि प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री तथा कोरबा विधायक लखन लाल देवांगन से मुलाकात के लिए समय लिया गया है, ताकि लंबित भुगतान के मुद्दे का जल्द समाधान कराया जा सके।इस दौरान जिला कांट्रेक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, सचिव असलम खान, कोषाध्यक्ष संतोष खरे सहित जिले के बड़ी संख्या में ठेकेदार उपस्थित रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



