कोरबा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।कोरबी चौकी क्षेत्र के ग्राम पनगांव में चाचा की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए आरोपी भतीजे दुर्गेश को गिरफ्तार कर लिया है।दरअसल, जादू-टोना किए जाने के शक को लेकर चाचा गुलाब सिंह और भतीजे दुर्गेश के बीच विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी दुर्गेश ने अपने चाचा गुलाब सिंह पर फरसी से जानलेवा हमला कर दिया।हमले में गुलाब सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी दुर्गेश मौके से फरार हो गया, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया।घटना की सूचना मिलते ही कोरबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू करते हुए आरोपी की तलाश तेज कर दी।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी भतीजे दुर्गेश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और जांच के बाद पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया।आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।पनगांव में हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




