कोरबा। सीएसईबी चौकी क्षेत्र के पंप हाउस इलाके में शराब पीने से मना करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि कुछ शराबियों ने युवक के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।बताया जा रहा है कि पंप हाउस निवासी योगेश श्रीवाश अपने परिवार के साथ रहते हैं। 11 जुलाई की रात करीब 10 बजे पड़ोस के कुछ लोग उनके घर के पास बैठकर शराब का सेवन कर रहे थे। योगेश श्रीवाश ने उन्हें सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने से मना किया, जिससे विवाद शुरू हो गया।आरोप है कि गुस्साए शराबियों ने योगेश श्रीवाश के साथ जमकर मारपीट की। हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट आई। घायल अवस्था में उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।घटना की शिकायत सीएसईबी चौकी में दर्ज करा दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपियों के नाम और पुलिस की आगे की कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



