Close Menu
Buland AwaazBuland Awaaz

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    तीन फड़, 11 जुआरी और पुलिस की एक साथ कार्रवाई! सिटी कोतवाली ने जुआरियों पर कसा शिकंजा।

    2026-11-14

    कोरबा में मिठाई की दुकानों पर एक्सपायरी सामान का कथित कारोबार! हरियाणा जलेबी से लेकर राजस्थानी जलेबी तक उठे सवाल, मुरली होटल में कीड़ा मिलने के बाद खाद्य विभाग की निगरानी पर सवाल!

    2026-11-14

    पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप! घर के पास पहुंचकर युवक के पेट में घोंपा चाकू, बीच-बचाव करने वाला भी घायल; आरोपी गिरफ्तार

    2026-11-13
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • देश दुनिया
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • अपराध
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Home»Blog»कोयलांचल क्षेत्र पहुंचे पूर्व राजस्व मंत्री, कहा प्रशासन और पुलिस के साथ मिलकर एसईसीएल की दादागिरी, नहीं रुक रही डीजल कोयले की चोरी
    Blog

    कोयलांचल क्षेत्र पहुंचे पूर्व राजस्व मंत्री, कहा प्रशासन और पुलिस के साथ मिलकर एसईसीएल की दादागिरी, नहीं रुक रही डीजल कोयले की चोरी

    जितेंद्र हथेलBy जितेंद्र हथेल2025-07-13
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    गुरदीप सिंह की रिपोर्ट

    कोरबा। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस शासन काल में राजस्व मंत्री रह चुके जय सिंह अग्रवाल शनिवार को कोयलांचल क्षेत्र जटराज और कुसमुंडा पहुंचे। खनन प्रभावित क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर समस्या के निराकरण के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया।हाल ही में इमलीछापर में सड़क चौड़ीकरण करने के लिए 11 लोगों के मकान को तोड़ा गया है। बीच बरसात यह परिवार बेघर हैं। किरात या किसी के शरण में रह रहे हैं। जिस पर मंत्री ने आपत्ति जताई और कहा कि एसईसीएल स्थानीय पुलिस और प्रशासन के साथ मिलकर दादागिरी कर रहा है। उनकी कार्यशाली ठीक नहीं है। रोजगार ल, पुनर्वास और मुआवजा संबंधी वेड अधूरे हैं। लोग लगातार परेशान हो रहे हैं।

    जटराज के ग्रामीणों को आज तक नहीं मिला उचित मुआवजा और पुनर्वास

    पूर्व मंत्री अग्रवाल ने कहा कि कुसमुंडा खदान से प्रभावित गांव जटराज के लोगों के जमीन का अधिग्रहण सन 2009– 2010 में हुआ था. जिसे अब कब्जे में लिया जा रहा है. कंपनी मुआवजा देने के लिए पुराने अधिग्रहण नियम का पालन कर रही है, जबकि रोजगार देने के लिए वह 2012 के बाद की पॉलिसी का पालन किया जा रहा है। जिसमें विरोधाभास है, एसईसीएल ने वादा किया था कि वह पहले पुनर्वास की व्यवस्था करेंगे। इसके बाद ही किसी गांव को विस्थापित करेंगे। गांव के लोग अभी उचित मुआवजा और पुनर्वास के लिए भटक रहे हैं। लेकिन एसईसीएल पुलिस और प्रशासन के साथ मिलकर जबरदस्ती गांव से ग्रामीणों को हटाने पर तुला हुआ है। जिन्हें पहले विस्थापन का इंतजाम करना चाहिए। उनके मूलभूत सुविधा विकसित करना चाहिए। इसके बाद ही उन्हें इस गांव से हटाया जाना चाहिए।

    बरसात में बेघर हो गए हैं लोग

    इमलीछापर में 11 परिवारों के घर को तोड़ दिया गया है। जो यहां 30-40 साल से मकान बनाकर रह रहे थे। अब बरसात में वह बेघर हो गया हैं। मंत्री ने कहा कि एक महिला हमारे साथ है। जिनके पति चलने फिरने में सक्षम नहीं हैं। अभी वह किराए के मकान में रह रहे हैं। उन्हें पूरी तरह से बेघर कर दिया गया है। यहां के 11 मकान को तोड़ा गया है। लेकिन यह उतना जरुरी नहीं था, इसके अलावा भी और बेजाकब्जा हो रहे हैं। उन्हें नहीं तोड़ा जाता। 2 महीने में इन्हें मकान बनाकर देने को कहा गया था। वह वादा भी अधूरा है, कई लोगों को बेघर कर दिया गया है। एसईसीएल का रवैया दादागिरी करने जैसा है। मकान को तोड़ने के लिए थाने में मीटिंग रखी गई थी।जिन 11 मकान को तोड़ा गया है। उनमें से एक परिवार की महिला सिंधु जायसवाल ने बताया कि जब मकान तोड़ा गया था। तब 2 महीने के भीतर मकान बना कर देने को कहा गया था। लेकिन अभी तक हमे मकान बनाकर नहीं दिया गया है। हम किराए के मकान में रह रहे हैं। कितने दिन हम किराए में रह पाएंगे। परिवार में कोई कमाने वाला भी नहीं है। बेहद मुश्किल में फंसे हुए हैं।

    पुलिस प्रशासन और एसईसीएल नहीं रोक पा रहे चोरी

    मंत्री जयसिंह अग्रवाल यही नहीं रुके उन्होंने प्रशासन, पुलिस और एसईसीएल पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कोयला खानदा में डीजल और कोयले की चोरी हो रही है। यह चोरी करोड़ो रुपए की है। लगातार हम खबरें सुनते हैं और यह लगातार जारी है। पुलिस प्रशासन और एसईसीएल मिलकर चोरी को रोक नहीं पा रहे हैं। जबकि उन्हें चोरी को रोकना चाहिए। इस तरह के परिस्थितियों पर हर तरह से लगाम लगाई जानी चाहिए।

    केंद्रीय मंत्री पर भी बोला हमला :

    बीते 30 जून को भारत सरकार के केंद्रीय कोयला एवं खान राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे कोरबा जिले के गेवरा खदान पहुंचे थे। खदान का दौरा किया था और उत्पादन बढ़ाने की बात कही थी। पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल उनपर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री हाल ही में जब आए थे। तब उन्होंने प्रोडक्शन बढ़ाने पर जोर दिया और कहा कि इसके लिए जंगल भी काटने पड़े तो काटे जाएंगे। किसी भी स्तर पर जाकर प्रोडक्शन बढ़ाना है। मंत्री ने जो बात कही थी वो आपत्तिजनक है। वह जंगलों को बचाने की बात नहीं कहते हैं। जंगल काटने की बात कह रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    जितेंद्र हथेल

    Related Posts

    तीन फड़, 11 जुआरी और पुलिस की एक साथ कार्रवाई! सिटी कोतवाली ने जुआरियों पर कसा शिकंजा।

    2026-11-14

    कोरबा में मिठाई की दुकानों पर एक्सपायरी सामान का कथित कारोबार! हरियाणा जलेबी से लेकर राजस्थानी जलेबी तक उठे सवाल, मुरली होटल में कीड़ा मिलने के बाद खाद्य विभाग की निगरानी पर सवाल!

    2026-11-14

    पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप! घर के पास पहुंचकर युवक के पेट में घोंपा चाकू, बीच-बचाव करने वाला भी घायल; आरोपी गिरफ्तार

    2026-11-13

    Comments are closed.

    Top Posts

    छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तय! 16 जिलों के SP समेत IG, DSP और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी बदलेंगे

    2026-07-03865

    कटघोरा ब्रेकिंग | सांभर में कीड़ा मिलने से मुरली होटल में हड़कंप, ग्राहकों ने छोड़ा खाना; वायरल वीडियो से खाद्य सुरक्षा पर उठे सवाल!

    2026-11-13630

    कोरबा: ट्रेंड्ज़ स्टूडियो सैलून कर्मचारी ने लगाई फांसी, रात में पिता से रोते हुए की थी आखिरी बात

    2026-07-24445

    नो-एंट्री में दौड़ा भारी वाहन, सेवानिवृत्त CSEB कर्मचारी की दर्दनाक मौत

    2026-07-03323
    Don't Miss
    Blog

    तीन फड़, 11 जुआरी और पुलिस की एक साथ कार्रवाई! सिटी कोतवाली ने जुआरियों पर कसा शिकंजा।

    By जितेंद्र हथेल2026-11-1421

    जुआ खेलने वालों के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ऑपरेशन प्रहार…

    कोरबा में मिठाई की दुकानों पर एक्सपायरी सामान का कथित कारोबार! हरियाणा जलेबी से लेकर राजस्थानी जलेबी तक उठे सवाल, मुरली होटल में कीड़ा मिलने के बाद खाद्य विभाग की निगरानी पर सवाल!

    2026-11-14

    पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप! घर के पास पहुंचकर युवक के पेट में घोंपा चाकू, बीच-बचाव करने वाला भी घायल; आरोपी गिरफ्तार

    2026-11-13

    कर्मचारी के हक की रकम पर लगा दिया सेंध! CSEB की ₹56 हजार की राशि निजी खाते में ट्रांसफर, कोतवाली पुलिस ने आरोपी को दबोचा

    2026-11-13
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    बुलंद आवाज न्यूज पोर्टल छत्तीसगढ़ राज्य का एक उभरता हुआ न्यूज पोर्टल है, यहां आप राज्य की सटीक खबरें सबसे पहले देख सकते हैं।

    Mobile : 9329828864
    Email: bbulandawaaz90@gmail.com
    Address : Pump House, Korba, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp

    Jitendra Hathhel

    OWNER & CHIEF EDITOR

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 BULAND AWAAZ. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.