Close Menu
Buland AwaazBuland Awaaz

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कलेक्टर जनदर्शन में कशीनगर के सरकारी जमीन की अवैध सौदे का मामला,रडार पर आए क्रेता-विक्रेता,पट्टे की आड़ में 22 लाख का सौदा l

    2026-05-12

    कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भुट्टा चौक के पास एक ट्रेलर सड़क से नीचे उतरकर जाम में फंस गया। घटना देर रात की बताई जा रही है।

    2026-05-12

    कोरबा नियुक्ति के समय किया नंबरों का खेल,17 साल बाद DEO ने खोली प्रधान पाठक की पोल।

    2026-05-11
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • देश दुनिया
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • अपराध
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Home»Blog»भाजपा की नामांकन रैली में उमड़ा ऐतिहासिक जनसैलाब, महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत और 67 पार्षद प्रत्याशियों ने जमा किया फॉर्म
    Blog

    भाजपा की नामांकन रैली में उमड़ा ऐतिहासिक जनसैलाब, महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत और 67 पार्षद प्रत्याशियों ने जमा किया फॉर्म

    जितेंद्र हथेलBy जितेंद्र हथेल2025-01-28Updated:2025-01-28No Comments0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नामांकन रैली को सम्बोधित करते हुए मंत्री बोले: शहर को समृद्ध बनाने के लिए संजू देवी जैसा सशक्त महापौर जरुरी फोटो कोरबा। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशी और पार्षद प्रत्याशियों की नामांकन रैली में उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और आम जनमानस की ऐतिहासिक भीड़ उमड़ी। भाजपा के महापौर प्रत्याशी संजूदेवी राजपूत और सभी 67 पार्षद प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। घंटाघऱ स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर ओपन थिएटर में सुबह 10 बजे से ही कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ना प्रारंभ हो गया था। इस अवसर पर नामांकन रैली को संबोधित करते हुए नगर विधायक, वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कहा आप सभी के चेहरे में उत्साह और खुशी मुझे विधानसभा चुनाव की नामांकन रैली की याद दिला रहा है । मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन के साथ कोरबा शहर सरकार में भी आप सभी के आशीर्वाद के साथ हम फिर कमल खिलाने जा रहे हैं। मंत्री श्री देवांगन ने कांग्रेस पर करारा हमला करते हुए कहा की कांग्रेस ने इस 10 साल में कोरबा शहर को क्या दिया? कांग्रेस ने कोरबा शहर को कठपुतली वाले डमी महापौर दिया था। जिनकी चाबी किसी और के पास होती थी। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कोरबा शहर का विकास सिर्फ इसलिए रुक गया था। भाजपा कोरबा शहर को संजू देवी राजपूत के तौर पर सशक्त नेतृत्व वाली महापौर देने जा रही है। मंत्री श्री देवांगन ने सभी मतदाताओं से संजू देवी राजपूत को वोट देकर प्रचंड वोटो से जिताने की अपील की। उन्होंने कहा की अभी केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है, कोरबा शहर को फंड की किसी तरह की कमी नहीं होगी, लेकिन इस फंड का सदुपयोग करने और तेज गति से कार्य कराने के लिए जरूरी है कि नगर निगम में भी भाजपा की सरकार बने। 0 हर वोट का मान, हर वर्ग का सम्मान, कोरबा शहर मेरा अभिमान: संजू देवी राजपूत इस अवसर पर भाजपा की महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत ने कहा की हर एक वोट का मांग, हर वर्ग का सम्मान और कोरबा शहर मेरा अभिमान है। जिस रफ्तार से भाजपा के तीन महापौर के कार्यकाल में कोरबा शहर आगे बढ़ा, उतने ही रफ़्तार से पिछले 10 साल में कांग्रेस की राज में शहर पिछड़ता चला गया। संजू देवी राजपूत ने कहा कि मैं आप लोगों को विश्वास दिलाती हूं की आने वाले 5 साल में हर एक समस्या जड़ से खत्म करने और कोरबा को समृद्ध कोरबा बनाने के लिए कार्य करुँगी। इस अवसर पर विशिष्ट तौर पर बिलासपुर के पूर्व सांसद लखन साहू, संभाग प्रभारी रजनीश सिंह, जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा, पूर्व अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, रितु चौरसिया, वैशाली रत्न पारखी, ज्योति वर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, राजेंद्र अग्रवाल, जिला चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष योगेश जैन, विनोद अग्रवाल, सभी मंडल के अध्यक्ष, मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रभारी, समाज के प्रमुख जन भी उपस्थित रहे।0 कोसाबाड़ी से सुभाष चौक तक खचाखच भीड़ भाजपा की नामांकन रैली में ऐतिहासिक भीड़ रही। नज़ारा ये था की रैली का एक छोर कोसाबाड़ी तिराहे पर था तो अंतिम छोर सुभाष चौक पर था। शहर के हर वार्ड से लोग अधिक संख्या में शामिल हुए। इस अथाह भीड़ की चर्चा आज पूरे शहर में हो रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    जितेंद्र हथेल

    Related Posts

    कलेक्टर जनदर्शन में कशीनगर के सरकारी जमीन की अवैध सौदे का मामला,रडार पर आए क्रेता-विक्रेता,पट्टे की आड़ में 22 लाख का सौदा l

    2026-05-12

    कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भुट्टा चौक के पास एक ट्रेलर सड़क से नीचे उतरकर जाम में फंस गया। घटना देर रात की बताई जा रही है।

    2026-05-12

    कोरबा नियुक्ति के समय किया नंबरों का खेल,17 साल बाद DEO ने खोली प्रधान पाठक की पोल।

    2026-05-11

    Comments are closed.

    Top Posts

    कोरबा जिले में अवैध ईंट भंडारण का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है।

    2026-05-0178

    कुसमुंडा बाईपास स्थित कुचेना अंडरब्रिज में पहली ही बारिश में भरा पानी, एसईसीएल के निर्माण पर उठे सवाल

    2026-05-0676

    कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला सामने आया है।

    2026-05-1145

    कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भुट्टा चौक के पास एक ट्रेलर सड़क से नीचे उतरकर जाम में फंस गया। घटना देर रात की बताई जा रही है।

    2026-05-1217
    Don't Miss
    Blog

    कलेक्टर जनदर्शन में कशीनगर के सरकारी जमीन की अवैध सौदे का मामला,रडार पर आए क्रेता-विक्रेता,पट्टे की आड़ में 22 लाख का सौदा l

    By जितेंद्र हथेल2026-05-1211

    छत्तीसगढ़ / कोरबा जिला कलेक्टर के साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे एक मामले ने प्रशासनिक…

    कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भुट्टा चौक के पास एक ट्रेलर सड़क से नीचे उतरकर जाम में फंस गया। घटना देर रात की बताई जा रही है।

    2026-05-12

    कोरबा नियुक्ति के समय किया नंबरों का खेल,17 साल बाद DEO ने खोली प्रधान पाठक की पोल।

    2026-05-11

    शिक्षक फर्जी मार्कशीट के दम पर 17 साल से ले रहे थे सैलरी, DEO ने जारी किया आरोप पत्र,अब नपेंगे कोरबा के ये हेडमास्टर ?

    2026-05-11
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    बुलंद आवाज न्यूज पोर्टल छत्तीसगढ़ राज्य का एक उभरता हुआ न्यूज पोर्टल है, यहां आप राज्य की सटीक खबरें सबसे पहले देख सकते हैं।

    Mobile : 9329828864
    Email: bbulandawaaz90@gmail.com
    Address : Pump House, Korba, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp

    Jitendra Hathhel

    OWNER & CHIEF EDITOR

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 BULAND AWAAZ. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.