Close Menu
Buland AwaazBuland Awaaz

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रजगामार में कथित झोलाछाप डॉक्टरों का जाल! महिमा और सर्वमंगला क्लिनिक में इलाज पर उठे सवाल, मासूम से बुजुर्ग तक लगाए जा रहे ड्रिप

    2026-07-31

    शराब दुकान में पैर दबाने पर बवाल, युवक पर बीयर की बोतल से हमला; इंचार्ज-गार्ड पर सवाल

    2026-07-30

    घंटाघर के चाय BAR में बड़ी चोरी, CCTV में कैद हुआ संदिग्ध—डेढ़ से दो लाख का सामान पार

    2026-07-29
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • देश दुनिया
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • अपराध
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Home»Blog»उगते सूरज को अर्ध्य देने के साथ संपन्न हुआ छठ पर्व का त्यौहार, कुसमुंडा क्षेत्र में उमड़ा श्रद्धालुओं का भीड़
    Blog

    उगते सूरज को अर्ध्य देने के साथ संपन्न हुआ छठ पर्व का त्यौहार, कुसमुंडा क्षेत्र में उमड़ा श्रद्धालुओं का भीड़

    जितेंद्र हथेलBy जितेंद्र हथेल2025-10-29
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    गुरदीप सिंह की रिपोर्ट

    कुसमुंडा के आदर्श नगर छठ घाट में मंगलवार सुबह उदयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा संपन्न हो गया। तड़के से ही घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। व्रती महिलाएं गाजे-बाजे और पारंपरिक छठी गीतों के साथ विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना के लिए घाटों तक पहुंचीं।व्रतधारी महिलाओं ने अपने परिवारजनों के साथ जल में खड़े होकर सूर्य देव को दूध, जल, फूल और फल अर्पित कर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया।

    जैसे ही सूर्य की पहली किरण जल पर पड़ी, पूरा वातावरण भक्ति और उल्लास से भर उठा। घाटों पर आतिशबाजी और पारंपरिक गीतों की मधुर ध्वनि से वातावरण और भी पावन हो गया।व्रती विकेश झा ने बताया कि छठ पर्व मुख्य रूप से बिहार और पूर्वांचल क्षेत्र का प्रमुख पर्व है, किंतु अब यह छत्तीसगढ़ में भी श्रद्धा और भक्ति के साथ बड़े पैमाने पर मनाया जाने लगा है। उन्होंने बताया कि इस पर्व की शुरुआत ‘नहाय-खाय’ से होती है, उसके बाद ‘खरना’ का आयोजन किया जाता है, और अंतिम दिन उदयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ पर्व का समापन होता है।जुआ जागरूकताउन्होंने कहा कि छठी मैया की उपासना से संतान सुख, आरोग्य और पारिवारिक समृद्धि की प्राप्ति होती है।

    व्रतधारी महिलाएं 36 घंटे तक निर्जला उपवास रखती हैं और पूरी रात जागरण कर भगवान सूर्य और छठी मैया की आराधना में लीन रहती हैं।आदर्श नगर छठ घाट पर इस अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूरे आयोजन के दौरान शांति और सौहार्द का वातावरण बना रहा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    जितेंद्र हथेल

    Related Posts

    रजगामार में कथित झोलाछाप डॉक्टरों का जाल! महिमा और सर्वमंगला क्लिनिक में इलाज पर उठे सवाल, मासूम से बुजुर्ग तक लगाए जा रहे ड्रिप

    2026-07-31

    शराब दुकान में पैर दबाने पर बवाल, युवक पर बीयर की बोतल से हमला; इंचार्ज-गार्ड पर सवाल

    2026-07-30

    घंटाघर के चाय BAR में बड़ी चोरी, CCTV में कैद हुआ संदिग्ध—डेढ़ से दो लाख का सामान पार

    2026-07-29

    Comments are closed.

    Top Posts

    छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तय! 16 जिलों के SP समेत IG, DSP और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी बदलेंगे

    2026-07-03842

    कोरबा: ट्रेंड्ज़ स्टूडियो सैलून कर्मचारी ने लगाई फांसी, रात में पिता से रोते हुए की थी आखिरी बात

    2026-07-24403

    नो-एंट्री में दौड़ा भारी वाहन, सेवानिवृत्त CSEB कर्मचारी की दर्दनाक मौत

    2026-07-03308

    कोरबा: पार्षद पर दबंगई का आरोप, युवक के सिर पर हमला

    2026-07-28243
    Don't Miss
    Blog

    रजगामार में कथित झोलाछाप डॉक्टरों का जाल! महिमा और सर्वमंगला क्लिनिक में इलाज पर उठे सवाल, मासूम से बुजुर्ग तक लगाए जा रहे ड्रिप

    By जितेंद्र हथेल2026-07-3116

    रजगामार। क्षेत्र में संचालित कुछ निजी क्लीनिकों में मरीजों के इलाज को लेकर गंभीर सवाल…

    शराब दुकान में पैर दबाने पर बवाल, युवक पर बीयर की बोतल से हमला; इंचार्ज-गार्ड पर सवाल

    2026-07-30

    घंटाघर के चाय BAR में बड़ी चोरी, CCTV में कैद हुआ संदिग्ध—डेढ़ से दो लाख का सामान पार

    2026-07-29

    महंगी निजी प्रकाशकों की किताबें थोपने के आरोपों पर शिक्षा विभाग की कार्रवाई, जिलाध्यक्ष जैनेन्द्र कुर्रे ने दी कड़ी चेतावनी

    2026-07-29
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    बुलंद आवाज न्यूज पोर्टल छत्तीसगढ़ राज्य का एक उभरता हुआ न्यूज पोर्टल है, यहां आप राज्य की सटीक खबरें सबसे पहले देख सकते हैं।

    Mobile : 9329828864
    Email: bbulandawaaz90@gmail.com
    Address : Pump House, Korba, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp

    Jitendra Hathhel

    OWNER & CHIEF EDITOR

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    © 2026 BULAND AWAAZ. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.