Close Menu
Buland AwaazBuland Awaaz

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    न्यू कोरबा हॉस्पिटल परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण

    2026-08-09

    कुसमुंडा में एचएमएस की हुंकार: सदस्यता सत्यापन को लेकर बनी नई रणनीति, नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

    2026-08-09

    रेलवे क्रॉसिंग के पास अंधेरे का फायदा उठाकर वारदात को दिया था अंजाम, लूटा गया मोबाइल बरामद

    2026-08-09
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • देश दुनिया
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • अपराध
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Home»Blog»कांग्रेस सेवादल की रीढ़ की हड्डी, संगठन के बूते लड़ेंगे व जीतेंगे, डॉ. महंत ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
    Blog

    कांग्रेस सेवादल की रीढ़ की हड्डी, संगठन के बूते लड़ेंगे व जीतेंगे, डॉ. महंत ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

    जितेंद्र हथेलBy जितेंद्र हथेल2024-04-19
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने जिला कांग्रेस सेवादल व महिला कांग्रेस सेवादल ग्रामीण एवं शहर के प्रबंध कार्यकारिणी एवं ब्लॉक अध्यक्षों सहित प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक ली। समस्त पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया गया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डॉ.महंत ने कहा कि सेवादल संगठन कांग्रेस की रीढ़ की हड्डी है। कांग्रेस के सेवा कार्यों से लेकर संगठन को आगे बढ़ाने में सेवादल की भूमिका हमेशा से महत्वपूर्ण रही है। चुनाव का समय हो या संगठनात्मक रूप से कांग्रेस को मजबूत करने के अवसर हों, सेवादल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एक कदम आगे बढक़र कार्य करते आए हैं। एक बार पुन: लोकसभा चुनाव में यह अवसर आया है जिसमें सेवादल के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को कमर कसकर जुट जाना है। डॉ.महंत ने इसी तरह जिला आदिवासी कांग्रेस कमेटी कोरबा एवं युवा प्रकोष्ठ ग्रामीण एवं शहर प्रबंध कार्यकारिणी, ब्लॉक अध्यक्षों एवं प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक लेतेे हुए मार्गदर्शन दिया। जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के भी ग्रामीण एवं शहर के पदाधिकारियों की उन्होंने बैठक ली तथा मौजूदा लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत के लिए लोगों के बीच घर-घर जाकर कांग्रेस के न्याय पत्र के 5 न्याय एवं 25 गारंटी को प्रमुखता से बताने की अपील की। इसी तरह डॉ.महंत ने सिस्टा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपी खाण्डे सहित अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात की। बैठकों के दौरान प्रमुख रूप से महापौर राजकिशोर प्रसाद, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, सभापति श्यामसुंदर सोनी, मुकेश राठौर, सेवादल अध्यक्ष प्रदीप पुरायणे, महिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सोनी कर्ष, विजय धीवर, श्रीराम साहू, राजकमल बंजारे, धनेश्वरी चौहान, लता धीवर, पूजा मिश्रा, मिली मुस्कान, सीमा लाल, लक्ष्मी महंत, पिंकी मानिकपुरी, आगर बंजारे, सविता पाठक, कौशल्या भगत, उषा रानी महंत, दिलीप टंडन, पूनम केशरवानी, पीडी तिग्गा, गेंदलाल सिदार, विक्रम सिंह कंवर, सिकंदर टोप्पो, जे.टोप्पो, विकास दास, गजानंद यादव, प्रदीप कुमार, विक्रम दास, मनहरण राठौर, लक्ष्मीनारायण देवांगन, दुर्गा प्रसाद महतो, आरके वर्मा, रामगोपाल यादव, महेन्द्र निर्मलकर, ओमप्रकाश चन्द्रा, लोकनाथ साहू, गोपाल यादव, प्रदीप जायसवाल, गणेश दास महंत, गीता महंत, भगवती महंत, गजानंद प्रसाद साहू, राजेश मानिकपुरी आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    जितेंद्र हथेल

    Related Posts

    न्यू कोरबा हॉस्पिटल परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण

    2026-08-09

    कुसमुंडा में एचएमएस की हुंकार: सदस्यता सत्यापन को लेकर बनी नई रणनीति, नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

    2026-08-09

    रेलवे क्रॉसिंग के पास अंधेरे का फायदा उठाकर वारदात को दिया था अंजाम, लूटा गया मोबाइल बरामद

    2026-08-09

    Comments are closed.

    Top Posts

    छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तय! 16 जिलों के SP समेत IG, DSP और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी बदलेंगे

    2026-07-03842

    कोरबा: ट्रेंड्ज़ स्टूडियो सैलून कर्मचारी ने लगाई फांसी, रात में पिता से रोते हुए की थी आखिरी बात

    2026-07-24417

    नो-एंट्री में दौड़ा भारी वाहन, सेवानिवृत्त CSEB कर्मचारी की दर्दनाक मौत

    2026-07-03308

    कोरबा: पार्षद पर दबंगई का आरोप, युवक के सिर पर हमला

    2026-07-28291
    Don't Miss
    Blog

    न्यू कोरबा हॉस्पिटल परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण

    By जितेंद्र हथेल2026-08-0918

    कोरबा। पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से न्यू कोरबा हॉस्पिटल परिसर…

    कुसमुंडा में एचएमएस की हुंकार: सदस्यता सत्यापन को लेकर बनी नई रणनीति, नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

    2026-08-09

    रेलवे क्रॉसिंग के पास अंधेरे का फायदा उठाकर वारदात को दिया था अंजाम, लूटा गया मोबाइल बरामद

    2026-08-09

    दांतों की जांच अब मुफ्त! एनकेएच में 11 से 14 अगस्त तक डेंटल कैंप

    2026-08-09
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    बुलंद आवाज न्यूज पोर्टल छत्तीसगढ़ राज्य का एक उभरता हुआ न्यूज पोर्टल है, यहां आप राज्य की सटीक खबरें सबसे पहले देख सकते हैं।

    Mobile : 9329828864
    Email: bbulandawaaz90@gmail.com
    Address : Pump House, Korba, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp

    Jitendra Hathhel

    OWNER & CHIEF EDITOR

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    © 2026 BULAND AWAAZ. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.