कोरबा/करतला। करतला क्षेत्र के रहने वाले नंदलाल मझवार (47 वर्ष) की जहरीले सांप के डंसने से दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, नंदलाल मझवार मंगलवार दोपहर करीब 3:00 बजे पुटू (जंगली मशरूम) बीनने जंगल गए थे। इसी दौरान उन्हें जहरीले सांप ने काट लिया।परिजनों ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। इस दुखद घटना से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतक अपने पीछे दो छोटे बेटे छोड़ गए हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया।बरसात के मौसम में जंगलों और खेतों में सांपों की सक्रियता बढ़ जाती है। ऐसे में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने तथा सर्पदंश की स्थिति में बिना देरी किए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने की अपील की है।फिलहाल पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया और अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.














