Close Menu
Buland AwaazBuland Awaaz

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा में टोल शुल्क को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, स्थानीय वाहनों को टोल फ्री करने की मांग

    2026-06-16

    चलते ट्रक से चावल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 किलो चावल बरामद

    2026-06-16

    बुधवारी बायपास ग्रीन बेल्ट निर्माण विवादों में, ठेकेदार नहीं दिखा सके वर्क ऑर्डर

    2026-06-15
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • देश दुनिया
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • अपराध
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Home»कोरबा»तीन दिवसीय राज्य स्तरीय किकबाक्सिंग एडवांस ट्रेनिंग एवं रेफरी सेमिनार संपन्न
    कोरबा

    तीन दिवसीय राज्य स्तरीय किकबाक्सिंग एडवांस ट्रेनिंग एवं रेफरी सेमिनार संपन्न

    जितेंद्र हथेलBy जितेंद्र हथेल2024-10-03No Comments0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072

    छत्तीसगढ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने किया पुरस्कृत

    राज्य के 102 खिलाड़ियों ने सीखे किकबाक्सिंग के दांव पेंच

    जिले के खिलाड़ी भी हुए लाभान्वित

    वाको इंडिया किकबाक्सिंग फेडरेशन द्वारा किकबाक्सिंग खेल के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और रेफरी को खेल के मूलभूत नियमो के साथ नए नियमों से अपडेट रहने प्रतिवर्ष राष्ट्रीय स्तर पर कोचिंग कैंप एवं सेमिनार कराए जाते हैं। इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ किकबाक्सिंग एसोसिएशन के मार्गदर्शन में सरगुजा जिला किकबाक्सिंग एसोसिएशन द्वारा दिनांक 29 सितंबर से 1 अक्तूबर 2024 तक खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों राज्य स्तरीय किकबाक्सिंग एडवांस ट्रेनिंग कैंप एवं रेफरी के लिए सेमिनार का आयोजन किया गया।
    छत्तीसगढ़ किकबाक्सिंग एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा एवं महासचिव आकाश गुरुदीवान ने बताया कि उक्त ट्रेनिंग कैंप एवं कोच रेफरी सेमिनार में राज्य के विभिन्न जिलों के 102 बालक बालिका, महिला पुरुष खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों ने हिस्सा लिया। आयोजन के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया, इन्होंने उपस्थित खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं निर्णायकों को संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत करने से ही सफलता मिलती है, आप किसी भी क्षेत्र में रहें, परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। राम कुमार सिंह सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण सरगुजा, देवेंद्र सिन्हा खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण अंबिकापुर , राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह, चंदन शुक्ला ने सभी प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। राज्य के नेशनल एवं इंटरनेशनल रेफरीयो तथा अनुभवी डिप्लोमा होल्डर कोचेस द्वारा उक्त कैंप एवं सेमिनार का संचालन किया गया, जिसमे थ्योरी, आडियो वीडियो सेशन, रूल बुक, पी पी टी पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन, ग्राउंड प्रेक्टिस आदि के द्वारा प्रतिभागियों को किकबाकसिंग की विभिन्न विधाओं प्वाइट फाइटिंग, लाइट कांटेक्ट, किक लाइट, फुल कांटेक्ट, लो किक, के वन, म्यूजिकल फार्म एवं क्रिएटिव फार्म के गुर सिखाए गए तथा मौखिक एवं लिखित परीक्षा के आधार पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कोरबा जिला किकबाक्सिंग एसोसिएशन के सचिव अशोक साहू ने बताया कि जिले के खिलाड़ी हिमांशु यादव, पूर्णिमा साहू सहित अन्य प्रशिक्षको एवं रेफरी की उक्त कैंप में भाग लेकर लाभ लिया।
    आयोजन को सफल बनाने में सरगुजा जिला किकबाक्सिंग संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, सचिव सरवर एक्का, स्वाति राजवाड़े, के डी बाबा, मनीष बाग, रघुनाथ नायक, मयंक डडसेना, प्रभात साहू, अशोक साहू, अंकुश लाल यादव, विशाल हियाल, शुभम यादव, सूरज साहू, लोकीता चौहान, अमन सोनी की सराहनीय भूमिका रही।
    राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर एवं कोच रेफरी सेमिनार के इस सफल आयोजन पर छत्तीसगढ़ किकबाक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष छगनलाल मुंदड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा, महासचिव आकाश गुरुदीवान,  जिला खेल अधिकारी दिनु पटेल,क्रीड़ा भारती कोरबा के  अध्यक्ष बलराम विश्वकर्मा, जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष नौशाद खान, सुरेश क्रिस्टोफर, सहायक खेल प्रभारी रामकृपाल साहू,  सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी की संचालिका प्रीती मिश्रा, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी ,प्रतिभा राय, रेहाना फातिमा, अंतराष्ट्रीय रेफरी देवसागर साहू, पूजा पांडेय, राहुल मोदी, शैलेश सिंह सोमवंशी, विकास नामदेव, जुनैद आलम, रमेश साहू , हिमांशु यादव,  सोमेश साहू,  रमनदीप सिंह, आदित्या पाल,कपिल पटेल,  अभिभावकों एवं खेलप्रेमियों ने शुभकामनाएं दी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    जितेंद्र हथेल

    Related Posts

    कोरबा में टोल शुल्क को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, स्थानीय वाहनों को टोल फ्री करने की मांग

    2026-06-16

    चलते ट्रक से चावल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 किलो चावल बरामद

    2026-06-16

    बुधवारी बायपास ग्रीन बेल्ट निर्माण विवादों में, ठेकेदार नहीं दिखा सके वर्क ऑर्डर

    2026-06-15

    Comments are closed.

    Top Posts

    मानिकपुर क्षेत्र में खुलेआम महुआ शराब की बिक्री, पुलिस और आबकारी विभाग पर उठे सवाल

    2026-06-03184

    कोरबा जिले में अवैध ईंट भंडारण का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है।

    2026-05-01150

    सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप: दिलीप कलवानी के खिलाफ जांच और खरीदी-बिक्री पर रोक की मांग”

    2026-06-13130

    श्रम मंत्री के पत्र का रिकॉर्ड गायब! बालको में स्थानीय रोजगार की जानकारी मांगने वाले पत्र पर उठे बड़े सवाल

    2026-05-3099
    Don't Miss
    कोरबा

    कोरबा में टोल शुल्क को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, स्थानीय वाहनों को टोल फ्री करने की मांग

    By जितेंद्र हथेल2026-06-1629

    कोरबा जिले में संचालित राष्ट्रीय राजमार्ग के टोल प्लाजाओं को लेकर युवा कांग्रेस ने मोर्चा…

    चलते ट्रक से चावल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 किलो चावल बरामद

    2026-06-16

    बुधवारी बायपास ग्रीन बेल्ट निर्माण विवादों में, ठेकेदार नहीं दिखा सके वर्क ऑर्डर

    2026-06-15

    कोरबा प्रेस क्लब चुनाव: मतदान सम्पन्न, मतपेटी सील, अब परिणाम का इंतजार

    2026-06-14
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    बुलंद आवाज न्यूज पोर्टल छत्तीसगढ़ राज्य का एक उभरता हुआ न्यूज पोर्टल है, यहां आप राज्य की सटीक खबरें सबसे पहले देख सकते हैं।

    Mobile : 9329828864
    Email: bbulandawaaz90@gmail.com
    Address : Pump House, Korba, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp

    Jitendra Hathhel

    OWNER & CHIEF EDITOR

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    © 2026 BULAND AWAAZ. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.