Close Menu
Buland AwaazBuland Awaaz

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा मानिकपुर खदान में कोयला चोरी का मामला, चार गाड़ियाँ पकड़ने के बाद छोड़ी गईं

    2026-04-07

    एनकेएच में कैथलैब से मरीजों को मिला जीवनदान

    2026-04-01

    खरमोरा स्थित नशा मुक्ति केंद्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत

    2026-03-31
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • देश दुनिया
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • अपराध
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Home»Blog»कोरबा – भैंसामुड़ा में धड़ल्ले से हो रहा रेत का अवैध खनन-परिवहन, कार्यवाही करने में अधिकारी सुस्त
    Blog

    कोरबा – भैंसामुड़ा में धड़ल्ले से हो रहा रेत का अवैध खनन-परिवहन, कार्यवाही करने में अधिकारी सुस्त

    जितेंद्र हथेलBy जितेंद्र हथेल2025-04-04Updated:2025-04-04No Comments1 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रितिक वैष्णव की रिपोर्ट

    हसदेव नदी के किनारे ग्राम पंचायत भैंसामुड़ा में रेत माफिया बेखौफ होकर अवैध खनन कर रहे हैं। आपको बता दे कि भैसामुड़ा रेत घाट में 21 तारीख से रॉयल्टी बंद कर दिया गया है जिसके बावजूद ग्राम के ही जनप्रतिनिधियों द्वारा ट्रैक्टर में लोड करवाया जाता है जिसमें लेबर चार्ज 400 रुपए एवं बिना रॉयल्टी लूज 200 लिया जा रहा है ट्रैक्टर ड्राइवर से बात करना पर उनका कहना है कि जब रॉयल्टी नहीं कट रही तो लूज लिया जा रहा है
    वही सरपंच एवं उनके जनप्रतिनिधि द्वारा बताया गया कि ऐसा हमारे द्वारा नहीं लिया जा रहा है
    आखिरकार ट्रेक्टर मालिक ड्राइवर झूठ बोल रहे है या जनप्रतिनिधि अपनी सफाई दे रहे है

    रेत माफिया से सेटिंग का आरोप
    ग्रामीणों की माने तो रेत माफिया का जिला खनिज अधिकारी कार्यालय में गजब की सेंटिग दिखाई पड़ती है. कलेक्टर के अवैध उत्खनन पर कार्रवाई करने का आदेश जारी करते ही रेत माफियाओं की इसकी जानकारी लग जाती है.तभी तो जब तक कार्रवाई करने के लिए खनिज अमला मौके पर पहुंचता है तो कोई भी गाड़ी नहीं दिखाई देती.

    शासन को लाखों का नुकसान

    रेत खदान से निकलने वाली गाड़ियों में क्षमता से अधिक ओवर लोड रेत भरी होती है. जिससे सड़कें खराब हो रही है. साथ ही इन ओवर लोड वाहनों से सरकार को दोहरे राजस्व की हानि उठानी पड़ रही है. एक तो रेत का अवैध उत्खनन और ऊपर से ओवर लोड गाड़ियों की वजह से सड़कों के खराब होने पर उनकी मरम्मत पर खर्च. लेकिन इन सबसे जिले के अधिकारियों को कोई सरोकार नहीं है

    वहीं यह भी बताया जा रहा है कि भैंसामुडा में रेत का अवैध व्यापार कर मुनाफा कमाने वाले की संख्या बहुत ज्यादा है, यहां खनिज विभाग भी इन माफियाओं पर नकेल कसने में कामयाब नहीं हो पा रहा है. खनिज विभाग के अधिकारी के मुताबिक अवैध रेत उत्खनन की जानकारी मिलने के बाद तस्करों से जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जा रही है और उनके वाहनों को भी जब्त करने की कार्यवाही की जा रही है. लेकिन राजस्व विभाग केवल जुर्माना वसूली तक सीमित है

    पुलिस थाना उरगा की कारगुजारी इन दिनों सुर्खियों में है।

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध रेत परिवहन का सिलसिला जोरों पर चल रहा है। रेत माफिया बेखौफ होकर चोरी की रेत बेधड़क बेच रहे हैं। इन दिनों तो रेत माफिया इतने सक्रिय हैं कि मानों पुलिस भी आँखे बंद किये हुए है। हाल तो यह है कि रेत माफियाओं के आगे पुलिस भी नतमस्तक नजर आ रही है। सूत्रों की माने तो पुलिसिया रुबाब का जरा सा भी खौफ रेत माफियाओं में नहीं है।
    दरअसल इसके पीछे की मुख्य वजह पुलिस द्वारा माफियाओं को खुला संरक्षण देना भी माना जा रहा है। माना तो ऐसा भी जा रहा है कि अवैध रेत कारोबारीयों में इतना दम नहीं है कि वह बगैर पुलिस का संरक्षण प्राप्त किए बेधड़क बिना टीपी और रॉयल्टी के परिवहन कर सकें, किंतु उरगा थाना क्षेत्रांतर्गत ऐसा ही होता नजर आ रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    जितेंद्र हथेल

    Related Posts

    कोरबा मानिकपुर खदान में कोयला चोरी का मामला, चार गाड़ियाँ पकड़ने के बाद छोड़ी गईं

    2026-04-07

    एनकेएच में कैथलैब से मरीजों को मिला जीवनदान

    2026-04-01

    खरमोरा स्थित नशा मुक्ति केंद्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत

    2026-03-31

    Comments are closed.

    Top Posts

    नवतपा ने दूसरे दिन शहर को बनाया तालाब

    2025-05-272

    खाद्य कारोबारकर्ताओं को प्रशिक्षण देने की मांग,चेंबर ऑफ कॉमर्स ने लिखा पत्र

    2024-07-162

    मध्यप्रदेश की शराब को छत्तीसगढ़ में खपाने तस्करों ने अपनाया नायाब तरीका, पुलिस ने ऐसे किया राजफाश

    2024-02-132

    कोरबा मानिकपुर खदान में कोयला चोरी का मामला, चार गाड़ियाँ पकड़ने के बाद छोड़ी गईं

    2026-04-071
    Don't Miss
    Blog

    कोरबा मानिकपुर खदान में कोयला चोरी का मामला, चार गाड़ियाँ पकड़ने के बाद छोड़ी गईं

    By जितेंद्र हथेल2026-04-071

    कोरबा जिले के मानिकपुर खदान क्षेत्र में कोयला चोरी का एक मामला सामने आया है।…

    एनकेएच में कैथलैब से मरीजों को मिला जीवनदान

    2026-04-01

    खरमोरा स्थित नशा मुक्ति केंद्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत

    2026-03-31

    कोरबा जिले से एक बड़ी लापरवाही की खबर सामने आई है।खरमोर स्थित नशा मुक्ति केंद्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई… और सबसे हैरानी की बात यह है कि केंद्र प्रबंधन ने मृतक के परिजनों को समय पर इसकी जानकारी तक नहीं दी

    2026-03-31
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    बुलंद आवाज न्यूज पोर्टल छत्तीसगढ़ राज्य का एक उभरता हुआ न्यूज पोर्टल है, यहां आप राज्य की सटीक खबरें सबसे पहले देख सकते हैं।

    Mobile : 9329828864
    Email: bbulandawaaz90@gmail.com
    Address : Pump House, Korba, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp

    Jitendra Hathhel

    OWNER & CHIEF EDITOR

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    © 2026 BULAND AWAAZ. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.