कोरबा जिले के सीतामढ़ी रेड घाट से अवैध रूप से रेत निकाले जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि घाट से लगातार रेत का उत्खनन किया जा रहा था। जब इस संबंध में मौके पर मौजूद लोगों से जानकारी ली गई, तो उनका जवाब चौंकाने वाला था। उन्होंने खुद को पत्रकार बताते हुए कहा कि यह देखने वाली बात है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या अब रेत माफिया भी पत्रकार की पहचान का इस्तेमाल कर अवैध कारोबार को संरक्षण देने की कोशिश कर रहे हैं?
वहीं मामले में एक और गंभीर तथ्य सामने आया है। आरोप है कि रेत परिवहन में नाबालिग बच्चे से ट्रैक्टर चलवाया जा रहा था, जो कानून का खुला उल्लंघन है। सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन को पकड़ लिया।
अब देखना होगा कि प्रशासन अवैध रेत उत्खनन, नाबालिग से वाहन संचालन और पूरे नेटवर्क में शामिल लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है। क्षेत्र के लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।














