कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक 76 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान मनीराम पटेल के रूप में हुई है, जो थाना उरगा क्षेत्र के निवासी थे।बताया जा रहा है कि मनीराम पटेल मंगलवार शाम करीब 4 बजे अपने खेत पर गए हुए थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदला, तेज बारिश शुरू हुई और गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए।परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल जिला चिकित्साालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.














