कोरबा। पुलिस की खाकी वर्दी में कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाने वाले कोरबा के आरक्षक भोलाशरण यादव ने अब बॉडी बिल्डिंग के मंच पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। बालोद में आयोजित 25वीं मिस्टर छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया है।दरअसल, बालोद में आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से करीब 250 बॉडी बिल्डरों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। वहीं मास्टर ओपन वर्ग में 15 प्रतिभागियों ने अपनी शारीरिक क्षमता, मांसपेशियों की बनावट और फिटनेस का प्रदर्शन किया।इस कड़े मुकाबले में कोरबा जिले के बालको थाना में आरक्षक के पद पर पदस्थ भोलाशरण यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया और कांस्य पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया।खास बात यह है कि भोलाशरण यादव पुलिस विभाग में अपनी ड्यूटी और जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के साथ-साथ बॉडी बिल्डिंग के लिए भी नियमित रूप से मेहनत करते हैं। उनकी यह उपलब्धि उनके अनुशासन, कठिन परिश्रम और फिटनेस के प्रति समर्पण को दर्शाती है।उनकी इस सफलता से पुलिस विभाग सहित कोरबा जिले के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। भोलाशरण यादव ने यह साबित कर दिया है कि यदि लक्ष्य के प्रति जुनून, नियमित अभ्यास और मजबूत इच्छाशक्ति हो, तो नौकरी की जिम्मेदारियों के साथ भी खेल के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




