Close Menu
Buland AwaazBuland Awaaz

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दोपहर 12 बजे महाराणा प्रताप चौक के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौके पर जुटी लोगों की भीड़

    2026-07-16

    112 और 108 सेवा पर नहीं उठा कॉल, सांप के काटने से 30 वर्षीय मजदूर की मौत, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप

    2026-07-16

    CM हेल्पलाइन शिकायत की जांच में बड़ा खुलासा, पत्नी और 3 वर्षीय बेटा लापता; पुलिस ने दर्ज किया गुमशुदगी का मामला

    2026-07-14
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • देश दुनिया
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • अपराध
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Home»Blog»CG Crime News : कोंडागांव में प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, भाई को फोन कर कहा- अपनी बहन की लाश ले जाओ
    Blog

    CG Crime News : कोंडागांव में प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, भाई को फोन कर कहा- अपनी बहन की लाश ले जाओ

    जितेंद्र हथेलBy जितेंद्र हथेल2024-02-12
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    केशकाल : कोंडागांव जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र में प्रेमिका की हत्या कर आरोपित ने बड़े भाई को फोन कर कहा ले जाओ अपनी बहन का शव, मैंने हत्या कर जंगल फेंक दिया है। इसकी जानकारी मिलते ही भाई ने मौके पर जाकर देखा तो शव मिला। इसकी जानकारी उन्होंने विश्रामपुर थाना पहुंचकर 10 फरवरी को दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपित को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार जेल भेज दिया।

    पुलिस के जानकारी अनुसार 10 फरवरी को मृतक का बड़ा भाई माहरू राम शोरी पिता रताल शोरी (32) निवासी टेवशा बंधापारा थाना विश्रामपुरी में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि नौ फरवरी को दोपहर दो बजे मेरी छोटी बहन गाय, बैल चराने गई थी, जो देर रात तक घर में नहीं आई तो आसपास पता तलाश किए, कहीं पता नहीं चला। इसके बाद दूसरे दिन 10 फरवरी की सुबह चार बजे ग्राम गारावंडी के अजय नेताम ने फोन कर बताया कि मैं आपकी छोटी बहन का गला दबाकर हत्या कर अपने ग्राम गारावंडी के मक्का टिकरा के आम झाड़ नीचे शव को फेंक दिया हूं, आकर ले जाना। इसकी रिपोर्ट पर थाना केशकाल में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशकाल भूपत सिंह घनेश्री के पर्यवेक्षण में आरोपित की पतासाजी के लिए तत्काल टीम गठित किया गया। आरोपित अजय नेताम पिता राजूराम नेताम (22) निवासी गारावण्डी थाना केशकाल जिला कोंडागांव का पता तलाश प्रारंभ किया गया। आरोपित अजय नेताम 11 फरवरी को फरार होने की मंशा से फारेस्ट नाका के पास बस का इंतजार कर रहा है। इसकी सूचना पुलिस को मिली। इसके बाद तत्काल पुलिस टीम फारेस्ट नाका पहुंचकर आरोपित को घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया। इस दौरान पूछताछ करने पर आरोपित ने बताया कि मृतका से उसका दो वर्ष से प्रेम संबंध चल रहा था। मृतका का वर्तमान में अन्य लड़के के साथ प्रेम संबंध होने के कारण बदले की भावना से मृतिका को कुम्हारपारा गारायंडी के जंगल में ले जाकर गला दबाकर हत्या करना स्वीकार किया। आरोपित के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने से उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    जितेंद्र हथेल

    Related Posts

    दोपहर 12 बजे महाराणा प्रताप चौक के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौके पर जुटी लोगों की भीड़

    2026-07-16

    112 और 108 सेवा पर नहीं उठा कॉल, सांप के काटने से 30 वर्षीय मजदूर की मौत, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप

    2026-07-16

    CM हेल्पलाइन शिकायत की जांच में बड़ा खुलासा, पत्नी और 3 वर्षीय बेटा लापता; पुलिस ने दर्ज किया गुमशुदगी का मामला

    2026-07-14

    Comments are closed.

    Top Posts

    छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तय! 16 जिलों के SP समेत IG, DSP और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी बदलेंगे

    2026-07-03831

    नो-एंट्री में दौड़ा भारी वाहन, सेवानिवृत्त CSEB कर्मचारी की दर्दनाक मौत

    2026-07-03302

    मानिकपुर क्षेत्र में खुलेआम महुआ शराब की बिक्री, पुलिस और आबकारी विभाग पर उठे सवाल

    2026-06-03201

    कोरबा जिले में अवैध ईंट भंडारण का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है।

    2026-05-01173
    Don't Miss
    अपराध

    दोपहर 12 बजे महाराणा प्रताप चौक के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौके पर जुटी लोगों की भीड़

    By जितेंद्र हथेल2026-07-16169

    कोरबा। शहर के बुधवारी क्षेत्र स्थित महाराणा प्रताप चौक के पास शुक्रवार दोपहर करीब 12…

    112 और 108 सेवा पर नहीं उठा कॉल, सांप के काटने से 30 वर्षीय मजदूर की मौत, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप

    2026-07-16

    CM हेल्पलाइन शिकायत की जांच में बड़ा खुलासा, पत्नी और 3 वर्षीय बेटा लापता; पुलिस ने दर्ज किया गुमशुदगी का मामला

    2026-07-14

    शराब के नशे में युवक ने घर के कुएं में लगाई छलांग, डूबने से मौत; पहले भी कर चुका था आत्महत्या का प्रयास

    2026-07-12
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    बुलंद आवाज न्यूज पोर्टल छत्तीसगढ़ राज्य का एक उभरता हुआ न्यूज पोर्टल है, यहां आप राज्य की सटीक खबरें सबसे पहले देख सकते हैं।

    Mobile : 9329828864
    Email: bbulandawaaz90@gmail.com
    Address : Pump House, Korba, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp

    Jitendra Hathhel

    OWNER & CHIEF EDITOR

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    © 2026 BULAND AWAAZ. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.