Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास (सारंगढ़) 18/04/24 को सूचना मिली कि कमला नगर सारंगढ़ पठारपारा में राहुल स्वर्णकार नाम का व्यक्ति अपने हाथ में एक लोहे का धारदार तलवार लेकर आम रास्ते में लहरा रहा है और लोगो को भयभीत कर रहा है जिस पर थाना प्रभारी सारंगढ़ निरीक्षक भावना सिंह एवं स्टाफ द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी राहुल स्वर्णकार पिता स्वर्गीय संतोष सरकार उम्र 20 वर्ष निवासी कमला नगर सारंगढ़ को पकड़ कर उसके कब्जे से एक लोहे का धारदार तलवार जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया l
रायपुर : बस्तर लोकसभा की 6 विधानसभा क्षेत्रों बीजापुर, चित्रकोट, दंतेवाड़ा, जगदलपुर, कोंडागांव, कोंटा और नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र में वोटिंग खत्म हो गई है। ये सभी सीटें नक्सल प्रभावित हैं और यहां 3 बजे तक ही मतदान होना था। शादी के तुरंत बाद वोट डालने पहुंचे दूल्हा-दुल्हन, मतदान के प्रति कर्तव्य का दिया संदेश – लोकतंत्र के महापर्व में अपनी जिम्मेवारी का निवर्हन करते हुए मतदान केंद्र क्र.42 गुरिया नारायणपुर के दुल्हा देवेश ठाकुर और दुल्हन गंगोत्री ठाकुर द्वारा शादी के तुरंत बाद मतदान किया। बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण में छत्तीसगढ़ की बस्तर सीट के लिए…
जांजगीर-चांपा : जिला प्रशासन ने समय रहते बाल विवाह रोक दिया है। गुरुवार को बारात मुंगेली जानी थी। अधिकारियों ने नाबालिग लड़के के माता-पिता को समझाइश देने के बाद शादी रुकवाई। मामला पामगढ़ जनपद पंचायत के ग्राम भिलोनी का है। जानकारी के मुताबिक अंकसूची पर दूल्हे की उम्र 20 साल 9 माह 10 दिन पाई गई है। वहीं मुंगेली जिले की बालिका की उम्र के लिए समन्वय किया गया। इसके बाद पुलिस और जिला प्रशासन की टीम ने दूल्हे के माता-पिता को शादी नहीं करने की समझाइश दी। दरअसल, जिला प्रशासन को सूचना मिली थी कि ग्राम भिलौनी में दूल्हे…
राजनांदगांव : समोसा खाने को लेकर हुए विवाद में एक नाबालिग को चलती ट्रेन से धक्का देकर जान से मारने के मामले में पुलिस ने साथी नाबालिग को गिरफ्तार किया है। रायपुर के रहने वाले आरोपी और मृतक डोंगरगढ़ से लोकल ट्रेन में सवार होकर घर लौट रहे थे। मुढ़ीपार और मोहभट्टा के रेल्वे ट्रैक के बीच समोसा खाने और खिलाने को लेकर विवाद हुआ, जिसमें एक नाबालिग ने अपने साथी को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सोमनी पुलिस को 16 अप्रैल को रेल्वे ट्रैक में एक नाबालिग की लाश मिली…
कांकेर : जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ फांसी लगातार आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि महिला ने पहले अपने दो बच्चों को फांसी लगाई, जिसके बाद खुद फंदे पर लटक गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, मामला चारामा थाना क्षेत्र का है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव को उतारकर पीएम के लिए भेजा दिया है और मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस आसपास…
बस्तर : बन्दूक के साये में और सुरक्षा की अभूतपूर्व व्यवस्था के साथ बस्तर में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान जारी हैं। फिलहाल एक बजे तक जो आंकड़े आएं हैं उनके मुताबिक़ बस्तर में कुल 55 फ़ीसदी मतदान हो चुका हैं। बस्तर में सुरक्षा वजहों से चार बजे तक ही मतदान प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। वही अत्यधिक संवेदनशील पोलिंग सेंटर्स के लिए भी विशेष प्रोटोकॉल जारी किये गए थे। मतदान के लिए 1961 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इन मतदान केंद्रों में से 159 नो नेटवर्क जोन में है। इनमें से 90 केंद्रों में सूचना देने के लिए वॉकी-टॉकी…
कवर्धा : विजय शर्मा की सुरक्षा में बड़ी चूक हो गई. हेलीकॉप्टर को शहर के पुलिस लाइन लैंड करना था, लेकिन अचानक पीजी कॉलेज ग्राउंड में लैंड कर दिया गया. जब डिप्टी सीएम उतरे तो पीजी ग्राउंड में पुलिस के अधिकारी गायब रहे. डिप्टी सीएम विजय शर्मा बाइक पर बैठकर सांसद प्रत्याशी संतोष पांडेय के निवास पहुंचे. इसको लेकर विजय शर्मा पुलिस प्रशासन पर भड़क गए. बताया जा रहा है कि डिप्टी सीएम जब हेलीकॉप्टर से उतरे तो वहां कोई भी पुलिस अधिकारी मौजूद नहीं थे. बता दें कि इस घटना में हेलीकॉप्टर पायलट की चूक बताया जा रहा है.…
पत्थलगांव : जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है. इससे इलाके में हड़कंप मच गया. लाश मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र के मुड़ापारा गांव का है. मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टि में यह बिन व्याही मां की करतूत का मामला प्रतीत हो रहा है. फिलहाल पुलिस ने कुएं से नवजात शिशु का शव निकाल कर उसे अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर…
रायपुर : राजधानी रायपुर के उरला स्थित गणपति इस्पात परिसर में लगे बिजली ट्रांसफार्मर में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई है. आग की लपटें दूर तक दिखाई दे रही. घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई है. पूरा मामला उरला थाना क्षेत्र का है.
बालोद : शादी कार्ड बांटने अपने बहन के घर गए युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई. दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के पुराना बाजार रेलवे ट्रेक पर युवक की लाश मिली है. युवक की पहचान डौंडी थाना क्षेत्र के कुँवागोंदी गांव निवासी दुशांत साहू के तौर पर हुई है. दल्लीराजहरा पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. जानकारी के अनुसार मृतक दुशांत साहू पिता दीनदयाल साहू (23 वर्ष) अपने गांव कुँवगोंदी से शादी का कार्ड बांटने अपनी बहन के घर सम्बलपुर गया था. आज सुबह उसकी लाश दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के पुराना बाजार रेलवे ट्रेक पर मिली, जिसकी सूचना…
