Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
कोरबा : कोरबा-कुसमुंडा मार्ग पर गुरुवार की देर शाम हुए सड़क हादसे में स्कूटी (CG 12 AK 6775) सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। भारी वाहन ने स्कूटी को टक्कर मारी थी। इधर हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने मौके पर चक्काजाम कर दिया। देर रात पुलिस ने समझा-बुझाकर चक्काजाम खत्म कराया। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है। कुसमुंडा थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि भद्रापारा के रहने वाले अशोक सोनी (60) कुसमुंडा से बालको जा रहे थे, तभी कुसमुंडा मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके…
कोरबा : कोरबा जिले के रजगामार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ सहायक शिक्षक एलबी गौरीशंकर नारंग को फर्जी अंकसूची के आधार पर सरकारी नौकरी प्राप्त करने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निलंबित कर दिया है। उन पर विभागीय जांच संस्थित करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय करतला कर दिया है। बता दें कि तत्कालीन कांग्रेस नेता मनीराम जांगड़े के द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी कोरबा संजय अग्रवाल से की गई शिकायत में बताया गया है कि गौरीशंकर नारंग ने 12वीं की जो अंकसूची शिक्षाकर्मी भर्ती के समय प्रस्तुत किया…
जशपुर : जिले में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हाे गई, जबकि महिला समेत 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. इन घटनाओं की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. पहली घटना जिले के लोदम थाना फॉरेस्ट चेक नाका के पास गुरुवार देर रात हुई. बताया जा रहा है कि एक बाइक पर सवार होकर दो युवक कहीं जा रहे थे. इस दौरान लोदाम फॉरेस्ट चेक नाका में जांच करने की लिए रोड…
रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास (सारंगढ़) दिनांक 18/04/24 को सारंगढ़ और आस पास के ऐसे लड़के को जो इंस्टाग्राम एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अनर्गल पोस्ट डालते है ,थाना कोतवाली सारंगढ़ बुला कर सोशल मीडिया में कोई भी विवादित पोस्ट नहीं डालने और किसी भी विवादित ग्रुप में सदस्य नहीं रहने के सम्बन्ध में कड़ी चेतावनी दी गयी और भविष्य में उनके द्वारा कोई भी ऐसी हरकत करने पर उनके विरुद्ध पुलिस के द्वारा कड़ी कार्यवाही करने की सख्त हिदायत देकर उनके परिजनों को भी समझाइश दी गयी l
रायपुर : लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में देश के जिन 21 राज्यों की 102 सीटों पर शुक्रवार को मतदान हो रहा है, उनमें छत्तीसगढ़ की बस्तर सीट भी शामिल है. यहां आज सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है. संवेदनशील इलाकों में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक और सामान्य जिलों में सुबह 7 बजे से 5 बजे तक मतदान होगा. वहीं परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे. वोटिंग के लिए मतदान केंद्रों के बाहर सुबह से ही वोटरों की लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई है. 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस…
कोरबा लोकसभा की सांसद व प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत ने संसदीय क्षेत्र के पाली-तानाखार विधानसभा अंतर्गत विभिन्न गांवों का दौरा व जनसंपर्क किया। गांवों में उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि सर्वांगीण विकास और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए इस बार केन्द्र में कांग्रेस की सरकार चुनकर लाना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा फिर से आई तो आदिवासियों की जमीन छीन ली जाएगी और अडाणी कोयला खोदेंगे। अदाणी-अंबानी से बचना है, अपने अधिकारों के लिए लडऩा है, जल-जंगल-जमीन की रक्षा करना है तो कांग्रेस की सरकार बनाना होगा। सांसद ने कहा कि आज युवा पढ़-लिखकर,…
रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास (सारंगढ़) सारंगढ़-बिलाईगढ़, 18 अप्रैल 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री धर्मेश कुमार साहू के निर्देशा पर डिप्टी कलेक्टर वर्षा बंसल की उपस्थिति में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में निर्वाचक नामावली चिन्हित करने हेतु मतदान दलों के अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। डिप्टी कलेक्टर वर्षा बंसल ने इलेक्टोरल रोल एवं उसमें आवश्यक प्रविष्टी के संबंध में दलों को आवश्यक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि निर्वाचक नामावली चिन्हित करने के दौरान किसी भी प्रकार की त्रुटि नहीं होना चाहिए। मतदान दल प्रशिक्षण को गंभीरता से लें और बारीकियों को ध्यानपूर्वक समझे। मतदान दिवस के दिन मतदान करते समय मतदाताओं को…
रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास (सारंगढ़) सारंगढ़ बिलाईगढ़, 18 अप्रैल 2024/देश सेवा के इच्छुक युवाओं ने सेना भर्ती के लिए ज्वाइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन किया है, उन उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन परीक्षा (कॉमन एंट्रेंस एग्जाम,सीईई) की तारीखें सेना द्वारा घोषित कर जारी किया है। विभिन्न श्रेणियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा (CEE) 22, 23, 24, 25, 29, 30 अप्रैल, 02, और 03 मई 2024 को निर्धारित 5 परीक्षा केन्द्रों बिलासपुर, रायपुर, भिलाई (दुर्ग), दुर्ग और जगदलपुर में प्रत्येक दिन ऑनलाइन परीक्षा तीन शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। इस बार से अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट, एसकेटी में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का…
रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास (सारंगढ़) रायपुर 18 अप्रैल 2024/ लोकसभा निर्वाचन – 2024 के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नागरिकों के निर्वाचन उल्लंघन से संबंधित शिकायतों के त्वरित कार्रवाई के लिए सी-विजिल एप (सिटिजन विजिल एप) देश में चालू है। आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों में नागरिकों की सहभागिता बढ़ाने एवं शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्मित सी- विजिल एप्लीकेशन को और भी सशक्त बनाया गया है। अब आम नागरिक आचार संहिता उल्लंघन के मामलों की शिकायत लाइव फोटोग्राफ एवं वीडियो के साथ-साथ ऑडियो क्लिप के माध्यम से भी कर सकेंगे। यदि कोई नागरिक राज्य…
कोरबा : कोरबा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय के नामांकन दाखिले के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कोरबा पहुंच चुके हैं। उनका हेलीकॉप्टर एसईसीएल स्थित हेलीपैड पर उतरा। इस दौरान भाजपाईयों ने उनका जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी मौजूद हैं।आज प्रदेश के सभी प्रमुख भाजपा नेताओं की मौजूदगी में सरोज पांडेय ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
