Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
बलौदाबाजार : आने वाले लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान को लेकर मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत ऑटो रैली का आयोजन किया गया. इस दौरान कलेक्टर केएल चौहान 151 ऑटो चालकों के साथ स्वयं ऑटो चलाकर 8 किलोमीटर तक रैली निकाली. इसमें बलौदाबाजार और भाटापारा क्षेत्र से ऑटो चालक शामिल हुए. बलौदाबाजार के स्पोर्ट्स स्टेडियम से निकली रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस स्टेडियम में समाप्त हुआ, जहां कलेक्टर ने सभी को मतदान करने की शपथ दिलाई. बता दें कि इसके पहले कलेक्टर ने किसानों के साथ ट्रैक्टर रैली का आयोजन भी किया गया,…
रायपुर : लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में बस्तर सीट पर 19 अप्रैल को होने वाले मतदान की चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहब कंगाले ने बस्तर में होने वाले चुनाव के लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए क्षेत्र के मतदाताओं से निष्पक्ष रूप से मतदान करने की अपील की है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहब कंगाले ने बस्तर में होने वाले प्रथम चरण के चुनाव की जानकारी देते हुए बताया कि 196 संवेदनशील मतदान केंद्र है, जिसकी सुरक्षा को लेकर चुनाव आयोग पूरी तरह सजग है. वहीं पूरे…
भिलाई : ऑनलाइन सट्टा को लेकर दुर्ग पुलिस फिर से एक्टिव हो गई है। पिछले दिनों वीआईपी कैफे में हुई रेड के बाद पकड़े गए आरोपियों के और भी कई लिंक सामने आए, जिसके बाद महादेव एप के ऑपरेटर्स के लिए सिम और बैंक अकाउंट का इंतजाम करने वाले दो आरोपियों को सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में से एक टेम्पररी बैंक कर्मी था। जिससे साठगांठ कर बैंक में करीब 120 खाते खुलवाए गए हैं, जिसमें 8 से 9 करोड़ रुपए का ट्रांजक्शन किया गया है। ये वो आरोपी है जो पिछले दिनों सुपेला के वीआईपी…
कोरबा : कोरबा में 6 से 7 हाथियों का दल सड़क पर आ गया, जिससे सड़क के दोनों ओर जाम लग गया। देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवाजाही करने वालों को रोका। पूरा मामला कटघोरा वन मंडल के कोरबी–चोटिया मार्ग का है। बताया जा रहा है कि बुधवार देर शाम को हाथियों का दल पहुंचा था। हाथियों को देख 500 मीटर पहले ही राहगीर रुक गए। सभी अपने मोबाइल से वीडियो बनाकर शोर कर रहे थे। अलग-अलग झुंड में विचरण कर रहे हाथी…
कोरबा : जिले के कलेक्ट्रेट परिसर के समीप महिला पर अज्ञात व्यक्ती द्वारा धारदार हथियार से युवती पर हमला करने से हड़कंप मच गया है। मौके पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस पहुंची एवं घायल को उपचार हेतु लेजाया गया है। बता दे की घटना लगभग दोपहर 12 बजे की बताई जा रही है, जहां कलेक्ट्रेट परिसर के समीप एक युवती घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ी हुई थी, जिस पर लोगों की नजर पड़ी। वहीं पूरी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, एवं उपचार हेतु त्वरित रूप से लेजाया गया है। बता दे कि अज्ञात लोगों द्वारा हथियार से…
कांकेर : 16 अप्रैल की दोपहर कांकेर के छोटा बैठिया के जंगल में हुई मुठभेड़ पर आज तीसरे दिन बड़ा खुलासा हुआ हैं। नक्सली इतनी बड़ी संख्या में किसलिए कांकेर के इस इलाके में बैठक करने पहुंचे थे इसका खुलासा हो गया हैं। हालांकि यह बैठक पूरी हो पाती इससे पहले ही डीआरजी और बीएसएफ के तक़रीबन 200 जवानों ने धावा बोल दिया। जानकारी के मुताबिक कांकेर के छोटा बैठिया का इलाका जहां एनकाउंटर हुआ वह पूरी तरह से नक्सलियों का इलाका हैं। यहाँ नक्सलियों की जनताना सरकार चलती हैं। इसकी पुष्टि जगंल में जगह-जगह लगे बोर्ड और उनमें लिखे…
कवर्धा : कबीरधाम जिले से मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है. कूकदूर थाना क्षेत्र के दमगढ़ गांव में मॉब लिंचिंग में धरमसिंह धुर्वे नाम के शख्स की मौत हो गई है. मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है मृतक धरम सिंह दमगढ़ गांव में मवेशियों को खोजने आया था. इस दौरान कई युवकों ने उसे पकड़ लिया और रस्सी से बांधकर उसकी पिटाई की. इतना ही नहीं आरोपी उसे रात भर पीटते रहे. इस केस में पीड़ित पक्ष ने यह आरोप लगाया है कि आरोपी पीड़ित युवक…
रायपुर : बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए नई लिस्ट जारी की है. इसमें छत्तीसगढ़ की शेष तीन लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों का ऐलान किया है. आइये देखते हैं किसे कहां से टिकट दिया गया है. बहुजन समाज पार्टी ( BSP ) ने राजधानी रायपुर, कोरबा और दुर्ग के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की है. बसपा ने इस बार रायपुर से ममता रानी साहू, दुर्ग से दिलीप कुमार रामटेके और कोरबा से दूजराम बौध्द को उम्मीदवार बनाया है. बता दें कि बसपा अब छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है.…
बिलासपुर : बिलासपुर-रायगढ़ मेमू समेत चार ट्रेनें 24 को रहेंगी रद्द । बिलासपुर व चांपा रेलवे स्टेशन के बीच चौथी लाइन को जोनल स्टेशन से जोड़ने व इसी सेक्शन में तीसरी व चौथी लाइन विद्युतीकरण कार्य को पूरा करने के लिए ब्लाक लिया जाएगा। 24 अप्रैल को होने वाले इस अधोसंरचना कार्य के चलते चार ट्रेनें रद रहेंगी। इससे यात्रियों को परेशानी होगी। लेकिन, जब कार्य पूरा हो जाएगा, उसके बाद राहत यात्रियों को ही मिलेगी। ट्रैक पर यातायात का दबाव कम करने और ट्रेनों की समय पर चलाने के लिए रेल लाइनों का विस्तार बेहद जरूरी है। यात्रीगण यात्रा…
कोरबा/ भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व कोरबा लोकसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुश्री सरोज पांडेय 18 अप्रैल गुरुवार को एक विशाल रैली और विजय शंखनाद जनससभा के बाद नामांकन दाखिल करेंगी।सुश्री पांडेय की नामांकन रैली और विजय शंखनाद जनसभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, स्वास्थ मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक अमर अग्रवाल, विधायक अनुज शर्मा, विधायक रेणुका सिंह, विधायक भैयालाल राजवाड़े, विधायक प्रणव मरपच्ची, भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास महतो, कोरबा लोकसभा क्षेत्र के चारो जिलाध्यक्ष डॉ राजीव…
