Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
रायपुर : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुरक्षाबलों के द्वारा 29 नक्सलियों के मारे जाने की घटना को ‘फर्जी’ बताए जाने वाले बयान से पल्ला झाड़ लिया है. इसके साथ उन्होंने इसे सुरक्षा बल की बड़ी कामयाबी करार देते हुए इसके लिए जवानों को बधाई दी है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पूर्व घटित नक्सल घटना को लेकर दिए गए मेरे बयान को अभी की घटना से जोड़ कर बताया गया है. भाजपा वाले ऐसा कर रहे हैं, यह बेहद दुर्गभाग्यजनक है. उन्होंने कहा कि मैंने फर्जी मुठभेड़ की बात पूर्व घटित घटना के विषय में कहा था, जिसमें…
कोरबा : जिले की सिटी कोतवाली पुलिस ने अवैध देशी कट्टे के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम विशाल साहू है, जो कट्टा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में घूम रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी विशाल कुमार पुरानी बस्ती का रहने वाला है। उसने देशी कट्टा अपने पास रखा था। उसका संदिग्ध लोगों के साथ उठना-बैठना भी था, ऐसे में उसके किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की भी आशंका थी। पुलिस को मुखबिरों से आरोपी विशाल के बारे में सूचना…
जगदलपुर : बोधघाट चौक मार्ग में स्थित उप डाकघर से धुआं निकलते देख मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुँची टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान डाकघर में रखे कुछ सामान जलकर खाक भी हो गए, लेकिन एक बड़ा हादसा होने से टल भी गया। बताया जा रहा है कि अतिथि होटल के सामने बने कई वर्षों से उप डाकघर का संचालन किया जा रहा था। इस डाकघर में कार्यालय से सम्बंधित दस्तावेजों के साथ ही अन्य उपकरण आदि भी रखा गया था। सुबह करीब 7…
रायपुर : रायपुर में रेलवे ट्रैक पर एक शख्स की लाश मिली है। ट्रैक पर व्यक्ति का सिर धड़ से अलग पाया गया। बताया जा रहा है कि शव रेलवे फाटक से कुछ मीटर की दूरी पर मिला है। आशंका जताई जा रही है कि शख्स ने आत्महत्या की है। पूरा मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान पंडरी इलाके के गांधी नगर निवासी गोलू सोरठे के रूप में हुई है। गोलू बिजली फिटिंग का काम करता था। मंगलवार की रात को वो गायब था, फिर अगले दिन सुबह उसकी लाश पटरी पर मिली। मोवा फाटक के आसपास…
कांकेर : कांकेर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ के बाद आज मारे गए नक्सलियों का शव कांकेर ले आया गया हैं। यह पूरी मुठभेड़ छोटे बेठिया थानाक्षेत्र के माड़ इलाके में हुई थी। घायल जवानों को जंगल से निकालने के लिए अतिरिक्त बल रवाना किया गया था। इसके लिए चॉपर और एम्बुलेशन की मदद ले गई। एसपी कल्याण एलिसेला ने इस पूरे मामले की जानकारी दी है। मारे गये नक्सलियों में 14 महिला जबकि 15 पुरुष नक्सली शामिल है। घटनास्थल में करीब 60 से ज्यादा नक्सली मौजूद थे जबकि पुलिस जवानों की संख्या 200 के करीब थी। बता…
कांकेर : जिलें में सामने आये नक्सली-सुरक्षाबलों के मुठभेड़ के बाद बस्तर की कांकेर पुलिस ने प्रेसवार्ता किया और मीडिया को पूरे अभियान के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस पीसी की अगुवाई बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी ने की। उनके साथ कांकेर एसपी समेत बीएसएफ के अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहे। सुंदरराज पी. ने बताया कि इस साल उन्हें नक्सल मोर्चे पर कई बड़ी सफलता हाथ लगी हैं जिसमे सबसे बड़ी सफलता कल यानि मंगलवार को मिली हैं। कांकेर के छोटा बैठिया के माड़ इलाके में उन्होंने 29 नक्सलियों को मार…
महासमुन्द : कलेक्टर प्रभात मलिक के निर्देशानुसार जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही जारी है। साथ ही उक्त वाहनों को अवैध कार्य किए जाने पर खनिज नियमों के तहत नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्रभारी तहसीलदार श्रीधर पंडा ने बताया कि ग्राम खड़सा में अवैध उत्खनन करते हुए जेसीबी को रविवार रात्रि में सील किया गया। इस दौरान राजस्व और खनिज की टीम मौजूद थी। ज्ञात है कि अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार कड़ी नजर रखी जा रही है और सतत कार्रवाई की जा रही है।
अंबिकापुर : अंबिकापुर जिले में अपनी सहेली की शादी में शामिल होने आई एक लड़की के साथ दूल्हे के भाई ने दुष्कर्म किया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को बैढ़न से गिरफ्तार कर लिया है। घटना गांधी नगर थाना क्षेत्र की है। दरअसल, 7 अप्रैल 2024 को शादी समारोह था। जिसमें दुल्हन की सहेली भी शामिल होने आई थी। बारात बैढ़न से आई थी। शादी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दुल्हन की सहेली एक कमरे में आराम करने चली गई थी। बारात में आए दूल्हे के भाई इंद्रदेव दुबे उर्फ देव दुबे (29) रात को लड़की…
रायगढ़ : लोकसभा निर्वाचन रायगढ़ के ठाल विधानसभा सारंगढ़ में फ्लाइंग ड्यूटी में वाहन से निकले तीन अधिकारी और ड्राइवर जिनका वाहन नगर से दो किलो मीटर दूर पुटका नाला पलट गया। जब वाहन नाले के पास पहुंचा उसी वक्त अनियंत्रित हो जाने के कारण वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त भी होगया। गनीमत यह रहा कि उक्त दुर्घटना से कोई हताहत नहीं हुए। जानकारी के मुताबिक उक्त उड़न दस्ता फ्लाइंग स्क्वायड की टीम पेट्रोलिंग कर रही थी। इस दौरान सारंगढ़ से कुछ दूर पुटका नाले की ओर मुख्य मार्ग से आगे बढ़ रही थी। इस…
जांजगीर-चांपा : जिले FCI गोदाम के पास सड़क किनारे तेज रफ्तार बाइक सवार पेड़ से टकरा गया। हादसे में युवक के सिर पर गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई। पूरा मामला अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम मुरलीडीह का है। मृतक युवक की पहचान मंथन सोल्डे (18) वर्ष निवासी अकलतरा वार्ड नंबर 16 के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, मृतक मंथन की बड़ी बहन की शादी समारोह उसके घर पर चल रहा है। हल्दी के बाद वह…
