Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
कोरबा : कोरबा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान दीपक बैज ने कहा, कोरबा की जनता का उत्साह, प्रेम और अपार जनसमर्थन स्पष्ट संकेत दे रहा है कि पुनः इस बार कोरबा लोकसभा में कांग्रेस की जीत निश्चित है। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत , पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल सहित वरिष्ठ जन उपस्थित रहे। बता दें कि कोरबा और रायगढ़ समेत छत्तीसगढ़ की सात सीटों पर नामांकन दाखिले की अंतिम तारीख 19 अप्रैल है। बीजेपी ने जहां राधेश्याम राठिया को चुनावी मैदान में उतारा है…
कवर्धा : कवर्धा में छेड़छाड़ के आरोप में एक युवक की भीड़ ने पीट-पीटकर जान ले ली। ग्रामीणों ने पुलिस में शिकायत करने की बजाय कानून अपने हाथों में लेकर युवक की सरेराह हत्या कर दी। मृतक युवक के शरीर पर गंभीर चोटों के कई निशान मिले है। पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। जानकारी के मुताबिक, घटना कुकदूर थाना क्षेत्र की है। मृतक पर आरोप लगा है कि ग्राम दमगढ़ गांव में वो छेड़छाड़ करते पकड़ा गया। इस घटना से आक्रोशित गांव वालों ने पहले तो युवक को पकड़ा, फिर उसे इतना मारा…
रायपुर : व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं की तारीख में बदलाव किया है। माना जा रहा है कि परीक्षा की तारीखों में यह बदलाव लोकसभा चुनाव की वजह से किया गया है। व्यापम की अधिसूचना में कहा गया है कि लोकसभा चुनाव की तिथियां घोषित होने के कारण प्रवेश एवं पात्रात परीक्षाओं की पूर्व निर्धारित परीक्षा तिथियों में संशोधन किया गया है। व्यापम ने इसके पहले परीक्षा की संभावित तिथि 12 फरवरी को जारी की थी। उस वक्त लोकसभा चुनाव की तिथियां घोषित नहीं की गई थी। अब चुनाव की तारीखों केआधार पर व्यापम ने नई समय…
कोरबा : कोरबा के भैरोताल क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि साली की शादी कराने के बाद से ही वो काफी परेशान था। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, बलिराम यादव (39 साल) हाल ही में ग्राम मल्दा में अपनी साली की शादी करवाकर वापस लौटा था। इसके बाद से ही वो काफी परेशान चल रहा था। दिन-रात शराब पीने लगा था। इस बीच उसने सोमावार दोपहर को जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के…
बिलासपुर : भांजे ने अपनी मामी के घर सोने-चांदी के गहने चोरी चोरी करने का मामला बिलासपुर से सामने आया है. वॉशरुम जाने के लिए नींद से जागी मामी ने उसे घर के बाहर देख लिया. जिसके बाद से भांजा अपने घर नहीं आया है. मामला दर्ज कर पुलिस विवेचना में जुटी है. पचपेड़ी के ग्राम बिनौरी निवासी श्रीमती सीमा जांगड़े और उसका पति रामनारायण जांगड़े रोजी मजदूरी का काम करते हैं. 29 अगस्त 2023 की रात खाना खाने के बाद पूरा परिवार सो रहा था. देर रात करीब 1 बजे महिला की आंख खुली. उसने बाथरूम जाने के लिए…
रायपुर : बीजापुर, सुकमा और नारायणपुर जिले के 135 पोलिंग बूथ के लिए अलग-अलग हेलीकॉप्टर से मतदानकर्मियों को रवाना किया गया है। MI-17 हेलीकॉप्टर से एक-एक कर पोलिंग पार्टी को नक्सल प्रभावित इलाके के पुलिस कैंपों तक छोड़ा जा रहा है। ये दल 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग करवाएंगे। इनमें से बीजापुर जिले में सबसे ज्यादा 76 पोलिंग बूथ हैं। वहीं नारायणपुर में 33 और सुकमा के 26 मतदान केंद्रों के लिए दलों को रवाना किया जा रहा है। पुजारी कांकेर, गलगम, पालनार जैसे अंदरूनी इलाकों में वोटिंग होगी। बताया जा रहा है कि मतदान कर्मी हेलीकॉप्टर…
कोरबा : कोरबा जिले से निकली डॉल्फिन बस सर्विस की यात्री बस मंगलवार सुबह ओडिशा में हादसे का शिकार हो गई। हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई है। बस में 26 लोग सवार थे। इनमें कोरबा के 15 और रायगढ़ के 11 यात्री शामिल थे। ओडिशा के अंगुल के पास बस सड़क पर खड़े ट्रक में जा घुसी। जानकारी के मुताबिक, सोमवार की शाम 6 बजकर 10 मिनट पर कोरबा टीपी नगर बस स्टैंड से पुरी के लिए डॉल्फिन की यात्री बस रवाना हुई। इसमें 15 लोग सवार थे। बाद में रायगढ़ में 11 लोग बस में और चढ़े।…
दुर्ग : दुर्ग पुलिस और एंटी क्राइम यूनिट की शाखा पर उन्हीं के एक हेड कॉन्स्टेबल ने दाग लगा दिया। एसपी के निर्देश पर टीम ने 3 आईपीएल सट्टा खिलाने वाले आरोपियों को पकड़ा, लेकिन दुर्ग पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल हरीश चौधरी ने आरोपियों को छोड़ने के लिए 3 लाख रुपए की मांग कर डाली। एसपी जितेंद्र शुक्ला को इसकी जानकारी हुई, तो उन्होंने हेड कॉन्स्टेबल हरीश चौधरी को सस्पेंड कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, क्राइम टीम ने शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात दुर्ग के पद्मनाभपुर क्षेत्र से 3 आरोपियों मृत्युंजय चंद्राकर, मनीष लेगवानी और चिरंजीवी भाटी को आईपीएल मैच…
गरियाबंद : 9 माह के दूध मूहे बच्चे को लेकर एक मां थाने पहुंची. वहां पीड़िता ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए. उसका आरोप था कि दहेज की मांग पुरी नहीं किया तो उसके पति ने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग को भगा कर घर ले आया है. उन्होंने पुलिस से पूरे मामले में जांच कर कार्रवाई करने का आवेदन दिया. अमलीपदर थाना क्षेत्र के धुरुवापथरा में रहने वाली 23 वर्षीय गंगा ध्रुव ने अपने पति के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग को लेकर सोमवार को थाने में लिखित शिकायत दिया है. पीड़िता अपने 9 माह की बेटी को…
कोरबा लोकसभा की कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत के द्वारा आज 16 अप्रैल, मंगलवार को नामांकन दाखिल किया जाएगा। इसके पूर्व डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन ऑडिटोरियम घंटाघर में नामांकन सभा का आयोजन रखा गया है। इसके पश्चात वे रैली की शक्ल में नामांकन दाखिल करने कलेक्ट्रेट के लिए रवाना होंगी। ज्योत्सना महंत के नामांकन रैली में 2 दर्जन से अधिक दिग्गज नेताओं के साथ-साथ पूरे संसदीय क्षेत्र के आठों विधानसभा से पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति हजारों की संख्या में रहेगी। कांग्रेस परिवार ने कांग्रेस के समस्त पदाधिकारियों, महिला कांग्रेस, युवा कांगे्रस, एनएसयूआई, इंटक, सेवादल सहित सभी अनुषंगी संगठनों के…
