Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
कोरबा लोकसभा की कांग्रेस प्रत्याशी सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा है कि भाजपा के लोग मुद्दों की बात नहीं करते बल्कि अनर्गल बातें बोलकर जनता का ध्यान भटका रहे हैं। जनता इनके बहकावे में नहीं आने वाली और इस बार केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनना तय है क्योंकि पिछले 10 वर्षों में भाजपा की सरकार ने कुछ नहीं किया।ज्योत्सना महंत ने कोरबा संसदीय क्षेत्र में सघन जनसंपर्क के दौरान गांव-गांव पहुंचकर कांग्रेस को मजबूत करने के लिए समर्थन मांगा। उन्होंने कांग्रेस के न्याय पत्र की प्रमुख बातों को विस्तार के साथ लोगों के समक्ष रखते हुए कहा कि महिलाओं…
कोरबा के साथ ही पूरे देश और दुनिया में दुर्गा महाष्टमी का का पर्व धूमधाम से मनाया गया। चैत्र नवरात्र के आठवें दिन महागौरी की पूजा आराधना की गई। इस मौके पर कोरबा जिले की आराध्य देवी मां सर्वमंगला का दरबार आस्था से लबरेज नजर आया। जहां देखो वहां भक्ती शक्ती की उपासना में लीन नजर आए। सुबह से ही मां के दरबार में भक्तों का तांता लगने लगा था। सभी मां सर्वमंगला के चरणों में शीष नवाते नजर आए। मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ बताने के लिए काफी थी,कि मां के प्रति भक्तों की आस्था कितनी गहरी है।…
रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास (सारंगढ़) सारंगढ़-बिलाईगढ़, 15 अप्रैल 2024/कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में विद्युत, पेयजल, सौर ऊर्जा और समग्र शिक्षा के तहत बच्चों की पढ़ाई के प्रगति के संबंध में बैठक ली। बैठक में एसडीएम सारंगढ़ श्री वासु जैन, परियोजना निदेशक श्री हरिशंकर चौहान, विद्युत के प्रभारी अधिकारी श्री नरेन्द्र नायक, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) के प्रभारी अधिकारी श्री कमल कंवर, क्रेडा और समग्र शिक्षा के प्रभारी अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर श्री साहू ने पीएचई अंतर्गत किए जा रहे जल जीवन मिशन के कार्यों के संबंध में कहा कि इस कार्य में स्वतंत्र…
रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास (सारंगढ़) सारंगढ़/ छत्तीसगढ़ में चुनाव की सरगर्मी तेज होने लगा है दोनों दल प्रचार प्रसार तेज कर दी है।वही रायगढ़ लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी, डॉ. मेनका देवी सिंह ने लैलूंगा विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुये। कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि आज बाबा भीमराव अंबेडकर का जयंती है। बाबा साहब के बनाये गए संविधान की रक्षा करना हम सब की जिम्मेदारी है। भाजपा नही चाहती कि संविधान सुरक्षित रहे। भाजपा मँहगाई को कम करने में न काम रही है। लैलूंगा विधायक विद्यामती सिदार ने सभा को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओ रिचार्ज किया और रायगढ़ लोकसभा…
रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास (सारंगढ़) सरिया/सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के ब्लाँक सरिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन शनिवार को अग्रसेन भवन में संपन्न हुआ। रायगढ़ लोकसभा कांग्रेस समर्पित प्रत्याशी, डॉ. मेनका देवी सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सभी को रिचार्ज किया और बोट मांगा उन्होंने कहा कि सारंगढ़ राज परिवार और सरिया क्षेत्र की जनताओं के साथ बहुत पुराना रिश्ता है। इस क्षेत्र में मेरे दीदी पूर्व मंत्री कमला कुमारी एवं रायगढ़ पूर्व सांसद पुष्पा देवी सिंह बहुत कार्य किये हैं और कुछ कार्य करना बाकी रह गयी है । जो मेरे दीदी के अधूरे कार्य को पूरा करुँगी। सारंगढ़…
रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास (सारंगढ़) सारंगढ़-बिलाईगढ़, 15 अप्रैल 2024/ भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, रायगढ़ में 15 अप्रैल से 10 दिवसीय फास्ट फूड स्टॉल प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा रहा हैं, जिसके लिये पंजीयन प्रारंभ हो चुका हैं। इस प्रशिक्षण के लिये रायगढ़ एवं सारंगढ़ -बिलाईगढ़ जिले के ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार के शिक्षित बेरोजगार युवक, युवती एवं महिला, पुरुष को प्रशिक्षण दिया जाना हैं। प्रशिक्षण में भाग लेने के लिये उम्र 18 वर्ष से 45 वर्ष एवं कम से कम 08 वीं पास होना अनिवार्य हैं। प्रशिक्षणार्थी अपने साथ अंकसूची,…
रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास (सारंगढ़) सारंगढ़ बिलाईगढ़, 15 अप्रैल 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य हेतु 10 सेवाओं को “अनिवार्य सेवा” के रूप में अधिसूचित किया गया है। इन 10 सेवाओं में स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, रेल परिवहन, डाक एवं टेलीग्राम विभाग, बीएसएनएल, आल इण्डिया रेडियो, दूरदर्शन, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध संघ मर्यादित, मीडियाकर्मी जिन्हें आयोग की अनुमति से प्राधिकार पत्र जारी किये जाएंगे एवं भारतीय खाद्य निगम शामिल हैं। अनिवार्य सेवा के रूप में अधिसूचित किए जाने से इन सेवाओं के ऐसे कर्मचारी, जो अपनी शासकीय ड्यूटी के कारण मतदान दिवस को मतदान केंद्र पर…
रायगढ़: रायगढ जिलें और राज्य के कई जिलों में सुने मकानों की रैकी कर चोरी करने अंतर्राज्यीय ‘‘पत्थर गिरोह” के 06 आरोपियों और उनसे चोरी की जेवरात खरीदी करने वाले 02 आरोपियों को रायगढ़ पुलिस की टीम द्वारा अलिराजपुर मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया गया है । आरोपियों से डेढ किलो चांदी, 06 मोबाइल और चोरी में प्रयुक्त औजार बरामद किया गया है । आरोपियों ने अपने बयान में रायगढ़ जिले के कृष्णा विहार कोलानी (थाना कोतरारोड़), ग्राम बेलारी, मुरालीपाली में जगह (थाना भूपदेवपुर), सांगीतराई (थाना जूटमिल) में चोरी के अलावा राज्य के अन्य कई जिलों में चोरी की…
बीजापुर : जिले में लोकसभा चुनाव से पहले नक्सलियों ने बंद बुलाया है. बीजापुर में नक्सल बंद का मिला जुला असर देखने को मिल रहा है. जिला मुख्यालय और भोपालपटनम में सभी जगहों पर दुकानें खुली हैं. नक्सलियों के बंद का असर आवापल्ली, उसूर, बासागुडा में देखने को मिला है. यहां लोगों ने नक्सलियों के डर से अपनी दुकानें बंद रखी है। नक्सली बंद के चलते पुलिस ने दो दिन पहले शहर के व्यापारियों की बैठक ली और बंद को समर्थन नहीं देने की अपील की थी. जिसके चलते बीजापुर और भोपालपटनम की दुकानें आज खुली हुई हैं. लेकिन आवापल्ली…
कोरबा : जिले के वनांचल में लाश मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहां पाली क्षेत्र में युवक का जला हुआ शव मिलने का मामले की गुत्थी सुलझी तो अब से सतरेंगा के डुबान क्षेत्र में एक युवती की लाश मिली है। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। लाश मिलने की सूचना मिलने पर पुलिस के अधिकारी की मौके पर पहुंच गए और मामले की तहकीकात में जुटी हुई है। जिले के वनांचल क्षेत्र लेमरू थाना अंतर्गत सतरेंगा के खैरभावना दुकान क्षेत्र में आज नहाने गए लोगों में उसे समय हड़कंप मच गया जब पानी में…
