Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास (सारंगढ़) सारंगढ़ बिलाईगढ़, 21 अप्रैल 2024/विद्युत निरीक्षकालय के अंतर्गत संभागीय अनुज्ञापन समिति (विद्युत) रायगढ़ के द्वारा तारमिस्त्री परीक्षा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष 2024 के माह-जुलाई में आयोजित की जाएगी। समस्त संबंधित जिले सारंगढ़-बिलाईगढ़, रायगढ़, जशपुर, सरगुजा, कोरिया, बलरामपुर, सूरजपुर, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के आवेदनकर्ता का योग्यता आठवी उत्तीर्ण और किसी भी नियोक्ता जिसके पास फैक्ट्री लाइसेंस हो, उनके अधीन दो वर्ष का कार्य करने का अनुभव होना चाहिए। आवेदनकर्ता इस परीक्षा हेतु कार्यालयीन अवधि में से निर्धारित आवेदन पत्र निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र कार्यालय कार्यपालन अभियंता (वि.सु.) एवं संभागीय विद्युत निरीक्षक, छ.ग. शासन रायगढ़…
रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास (सारंगढ़) सारंगढ़ बिलाईगढ़, 21 अप्रैल 2024/देश सेवा के इच्छुक युवाओं ने सेना भर्ती के लिए ज्वाइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन किया है, उन उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन परीक्षा (कॉमन एंट्रेंस एग्जाम,सीईई) की तारीखें सेना द्वारा घोषित कर जारी किया है। विभिन्न श्रेणियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा (CEE) 22, 23, 24, 25, 29, 30 अप्रैल, 02, और 03 मई 2024 को निर्धारित 5 परीक्षा केन्द्रों बिलासपुर, रायपुर, भिलाई (दुर्ग), दुर्ग और जगदलपुर में प्रत्येक दिन ऑनलाइन परीक्षा तीन शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। इस बार से अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट, एसकेटी में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का…
रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास (सारंगढ़) सारंगढ़ बिलाईगढ़, 21 अप्रैल 2024/ प्रदेश के सभी स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी / हिन्दी माध्यम विद्यालयों की प्रक्रिया प्रारंभ है। इन समस्त विद्यालयों में सत्र 2024-25 में छात्र-छात्राओं के एडमिशन हेतु सेजेस पोर्टल विगत 10 अप्रैल से प्रारंभ है। एडमिशन हेतु आवेदन तिथि की अंतिम तिथि 05 मई 2024 निर्धारित है।अधिक आवेदन की स्थिति में लॉटरी के माध्यम से सीट आबंटन 05 मई से 10 मई 2024 तक किया जाएगा। एडमिशन की अन्य आवश्यक कार्यवाही 11 मई से 15 मई 2024 तक किया जाएगा। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में एडमिशन हेतु कई निर्देशों का…
रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास (सारंगढ़) सारंगढ़-बिलाईगढ़, 21 अप्रैल 2024/ भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, रायगढ़ में 29 अप्रैल से 30 दिवसीय फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी प्रशिक्षण प्रारंभ किया जाएगा, जिसका पंजीयन प्रारंभ हो चुका है। इस प्रशिक्षण के लिये रायगढ़ एवं सारंगढ़ -बिलाईगढ़ जिले के ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार के शिक्षित बेरोजगार युवक, युवती एवं महिला, पुरुष को प्रशिक्षण दिया जाना हैं। वाट्सअप नंबर 7974942078, 8656919787,7999984982 में प्रशिक्षण पंजीयन करा सकते हैं। प्रशिक्षण के दौरान रहना,खाना एवं सीखना पूर्णतः निःशुल्क हैं। प्रशिक्षण के लिये 35-35 सीट निर्धारित हैं। प्रशिक्षण में भाग…
लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कांग्रेस को मजबूती के साथ केन्द्र में सरकार बनाने के लिए अपना अभियान जारी रखते हुए श्रमिक संगठन सीटू के पदाधिकारियों से मुलाकात कर उनकी बैठक ली। देश के सभी वामपंथी दल इंडिया गंठबंधन में शामिल हैं और केन्द्र की मौजूदा सरकार के द्वारा संविधान, लोकतंत्र व सार्वजनिक उद्योगों को संकट से बचाने के लिए लगातार संघर्षरत हंै। डॉ. महंत ने कहा कि हर बार के चुनावों से कुछ अलग यह चुनाव निर्णायक साबित होने वाला है जो देश की दिशा और दशा को बदलेगा। पिछले 10 वर्षों में देश…
कोरबा : चुनाव में हिंदुत्व की अलख जगाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कोरबा लोक सभा चुनाव में प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बुलाया गया है लेकिन योगी आदित्यनाथ को कोरबा में लोक सभा चुनाव की प्रचार में बीजेपी के लिए बड़ी चिंता का विषय बन गया है। योगी आदित्यनाथ की सभा में उतनी भी भीड़ नहीं जुट रही जितनी कोरबा के स्थानीय नेताओं की नुक्क्ड़ सभाओ में जुट जाती है। योगी आदित्यनाथ की सभा में तो 80 फीसदी कुर्सियां खाली पड़ी रहीं। इन कुर्सियों पर पूरी सभा के दौरान कोई बैठने वाला वहां…
कोरबा : चुनाव में हिंदुत्व की अलख जगाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कोरबा लोक सभा चुनाव में प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बुलाया गया है लेकिन योगी आदित्यनाथ को कोरबा में लोक सभा चुनाव की प्रचार में बीजेपी के लिए बड़ी चिंता का विषय बन गया है। योगी आदित्यनाथ की सभा में उतनी भी भीड़ नहीं जुट रही जितनी कोरबा के स्थानीय नेताओं की नुक्क्ड़ सभाओ में जुट जाती है। योगी आदित्यनाथ की सभा में तो 80 फीसदी कुर्सियां खाली पड़ी रहीं। इन कुर्सियों पर पूरी सभा के दौरान कोई बैठने वाला वहां…
कोरबा : कोरबा लोकसभा में सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित किया। इससे पहले राजनांदगांव जनसभा में सीएम योगी ने कहा, भाजपा की सरकार ने यहां के गरीबों, पिछड़ों, आदिवासियों के उत्थान के लिए मोदी जी के नेतृत्व में कार्य किया। कांग्रेस की सरकार के ऊपर घोटाले और महादेव एप का आरोप है और एफआईआर है, उसके बाद भी ठस्के के साथ इस सीट से चुनाव लड़ रहा है। नए भारत में घोटालेबाज नहीं चलेंगे। शराब घोटाला तो कांग्रेस की प्रवृत्ति रही है। भूपेश बघेल की सरकार ने गोबर का घोटाला किया। खाद की कालाबाजारी की। भुनेश्वर साहू के साथ…
भिलाई : भिलाई के रुंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज (आर 1) में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत मनीष शर्मा ने शनिवार रात घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में प्यार में नाकामी के चलते आत्महत्या की बात लिखी है। मामला वैशाली नगर थाना क्षेत्र का है। वैशाली नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मनीष शर्मा (32) रुंगटा आर 1 में असिस्टेंट प्रोफेसर थे। वो वहां पिछले एक-डेढ़ साल से कम्प्यूटर पढ़ाते थे। उनके पिता पंडित धनेश शर्मा आरटीओ दुर्ग में एजेंट हैं और पंडिताई का काम भी…
जांजगीर : नहर के पानी में डूबने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतक रवि शंकर श्रीवास्तव घर से खाना लेने के लिए निकला था। जो राधा कृष्ण मंदिर के पास नहर के डिवाइडर से टकराकर नहर में गिर गया। जिसे बचाने के लिए विजय देवांगन पिता स्वर्गीय मनहरण देवांगन उम्र 18 वर्ष निवासी नहर पानी में उतर गया। रवि शंकर को बचाने के प्रयास में स्वयं भी उसके साथ बह गया। परिजन की सूचना पर गुम इंसान काम किया गया। जाकर पुलिस द्वारा पातासाजी की जा रही थी। इस दौरान रवि शंकर श्रीवास्तव का शव…
