Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा ताक पर, सुरक्षा कर्मी रहते है नदारद, सोलर पंप चोरी के बाद अब डीन की गाड़ी में तोड़फोड़, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात, एक करोड़ में दिया गया है सुरक्षा एजेंसी को ठेका, हर सप्ताह सामने आ रही सुरक्षा में चूक की घटना, प्रबंधन केवल नोटिस जारी कर करता है खानापूर्ति
रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास (सारंगढ़) सारंगढ़ बिलाईगढ़, 13 अप्रैल 2024/कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू के निर्देशन में समाज कल्याण विभाग के प्रभारी अधिकारी श्री विनय तिवारी के नेतृत्व में सारंगढ़ के सामुदायिक अस्पताल में द्वितीय शनिवार को मेडिकल कैंप आयोजित हुआ। इस कैंप में 271 दिव्यांगों का पंजीयन हुआ, जिसमें 210 दिव्यांगों का यूडीआईडी दिव्यांग प्रमाण पत्र बनेगा। इस जांच टीम में जिला मेडिकल बोर्ड रायगढ़ के डॉ अशोक कुमार अग्रवाल, शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉ मीना पटेल, नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉ दिनेश पटेल, अस्थि रोग विशेषज्ञ, श्री चक्रधर पटेल, ऑडियो मेट्री टेक्नीशियन, श्री नेल्सन गुप्ता, श्रवण बाधित, तकनीकी सहायक, श्री शिवा…
रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास (सारंगढ़) व्यय प्रेक्षक श्री सेंथिल कुमार बी ने सारंगढ़ में की बैठक*सारंगढ़ बिलाईगढ़, 13 अप्रैल 2024/रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के व्यय प्रेक्षक श्री सेंथिल कुमार बी सारंगढ़ के दौरे में रहे। रायगढ़ से आते वक्त वे टिमरलगा स्थैतिक निगरानी दल (एसएसटी) का निरीक्षण किए। इसके बाद व्यय प्रेक्षक ने कलेक्टोरेट सारंगढ़ में कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू से मुलाकात किया। इस दौरान वे सभाकक्ष में जिले के व्यय अधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सभी अधिकारियों ने अपने कार्य के संबंध में व्यय प्रेक्षक को जानकारी दी। व्यय प्रेक्षक ने कहा कि कोई भी…
जिले की सडक़ों पर भारी वाहनों के कारण बढ़ते हादसों और पिछले दिनों बालको रूमगरा मार्ग पर भारी वाहन की टक्कर से तीन युवकों की मौत को गंभीरता से लेते हुए सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने इस बात पर सवाल उठाया है कि आखिर क्षमता से अधिक भारी वाहनों को छूट क्यों दी जा रही है? इसमें प्रमुख तौर पर बालको के ऐश डाइक से 14 से 16 चक्का वाहनों का परिचालन हो रहा है। ऐसे भारी वाहनों पर प्रतिबंध होने के बाद भी इनके चालन-परिचालन से ऐश डेम के टूटने का खतरा तो है ही, आम जनता भी सडक़…
कोरबा लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी व सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत के द्वारा संसदीय क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क लगातार जारी है। सांसद ने प्रगतिनगर दर्री, अयोध्यापुरी, स्याहीमुड़ी, बरेडीमुड़ा, श्यामनगर आदि क्षेत्रों में व्यापक दौरा करते हुए उपस्थित जनता को संबोधित किया। सांसद ने कहा कि आप सबको अपने हक के लिए लड़ाई लडऩी है। देश का संविधान खतरे में है और लोकतंत्र को बचाने के लिए केन्द्र में कांग्रेस की सरकार चुनकर लाना है। मोदी जी अपनी गारंटी अपने 25 वर्ष 2047 तक पूरा करने की बात कह रहे हैं तो यह सब अजब और झूठ लगता है। 10 साल से मोदी…
रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास (सारंगढ़) सारंगढ़-बिलाईगढ़, 13 अप्रैल 2024 / आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 में योग्य उम्मीदवार को मतदान देकर लोकतंत्र मजबूत बनाने में आम नागरिकों को सहयोग देने तथा शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रोत्साहित करने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू के मार्गदर्शन में शनिवार की संध्या को सारंगढ़ कलेक्टोरेट से भारत माता चौक तक स्वीप कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वीप नोडल हरिशंकर चौहान, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिकेत साहू, सीईओ संजू पटेल, नगरपालिका अधिकारी राजेश पाण्डेय समेत बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी, बिहान समूह की महिलाएँ, स्कूली छात्र-छात्राएं, पत्रकारगण एवं…
रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास (सारंगढ़) सारंगढ़ बिलाईगढ़, 13 अप्रैल 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य हेतु 10 सेवाओं को “अनिवार्य सेवा” के रूप में अधिसूचित किया गया है। इन 10 सेवाओं में स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, रेल परिवहन, डाक एवं टेलीग्राम विभाग, बीएसएनएल, आल इण्डिया रेडियो, दूरदर्शन, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध संघ मर्यादित, मीडियाकर्मी जिन्हें आयोग की अनुमति से प्राधिकार पत्र जारी किये जाएंगे एवं भारतीय खाद्य निगम शामिल हैं। अनिवार्य सेवा के रूप में अधिसूचित किए जाने से इन सेवाओं के ऐसे कर्मचारी, जो अपनी शासकीय ड्यूटी के कारण मतदान दिवस को मतदान केंद्र पर…
रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास (सारंगढ़) सारंगढ़-बिलाईगढ़, 13 अप्रैल 2024/ आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के परिप्रेक्ष्य में जिले में तैयारियां शुरू कर दी गई है। इसके तहत विभिन्न कार्यों के संपादन के लिए एक ओर जहां टीमों का गठन किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर निर्वाचन संबंधी सभी कार्यों के संपादन के लिए उन टीमों को प्रशिक्षित भी किया जा रहा है। इसी तारतम्य में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री धर्मेश कुमार साहू के निर्देशन में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आगामी लोकसभा 2024 के लिए सी-विजिल, इनकोर के संबंध में प्रोग्रामर्स को एनआईसी के अधिकारी आशीष वर्मा द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।…
अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक युवक ने शुक्रवार को अपनी 15 साल की बेटी की गला काटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बेटी के किसी लड़के के साथ घूमने को लेकर वह नाराज था। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र का है। मैनपाट के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी एक ग्रामीण ने 12 अप्रैल को नाबालिग बेटी को कुल्हाड़ी से काट डाला। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पत्नी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया…
कोरबा : रायपुर के कुम्हारी में हुए भीषण सड़क हादसे से सबक लेते हुए कोरबा आरटीओ और पुलिस ने जिले के विभिन्न चौक-चौराहे पर बसों की जांच की। इस दौरान 30 बसों की फिटनेस जांची गई। इसमें सभी बसों के फिटनेस परमिट और डॉक्यूमेंट्स खंगाले गए। जांच में कई बस ड्राइवर पूरे दस्तावेज नहीं दिखा सके, जिसके बाद प्रति बस 5 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। बसों से कुल 15 हजार जुर्माना वसूल किया गया है। 3 बसों को जब्त भी किया गया है। इनमें से 2 बसों को दीपका और एक बस को RTO परिसर में खड़ा किया…
