Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
सक्ति: ग्राम मुक्ता के धान मंडी परिसर में जुआ खेलते 5 जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों के पास से 9800 रुपए और 4 मोटर साइकिल को जब्त किया गया है। मालखरौदा पुलिस ने कार्रवाई की है। जानकारी अनुसार, मालखरौदा पुलिस थाना प्रभारी राजेश चंद्रवंशी को सूचना मिली की धान मंडी परिसर के अंदर गांव का सरपंच महेश राम गोड, सेल्समैन अशोक यादव, कोटवार पन्ना लाल मानिकपुरी, अजय यादव, राजकुमार कर्ष द्वारा पैसे लगाकर ताशपत्ती से हार जीत का दांव लगाया जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने टीम गठित कर रवाना किया गया, जहां रेड की कार्रवाई…
कोरबा ब्रेक : कोरबा के बालको क्षेत्र में हुआ भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी से भरी ऑटो को मारी टक्कर, ऑटो चालक की हुई मौत, आधा दर्जन यात्री घायल, जिला ऑटो संघ ने बालको गेट के बाहर बैठे धरने पर, बालको प्रबंधन की वाहन से हुआ हादसा पुलिस मौके पर तैनात
जशपुर: हाथियों के झुंड को देखकर दहशत में आई गर्भवती महिला की भागते समय मौत हो गई. महिला नदी में नहाने के बाद वापस घर लौट रही थी. घटना तपकरा वन परिक्षेत्र के सागजोर का है, जहां नदी में नहाने के बाद वापस घर लौटते समय अचानक चार हाथियों के झुंड को देखकर महिला दहशत में आ गई और दौड़ लगाना शुरू कर दिया. गर्भ में पल रहे बच्चे के साथ भागना महिला को भारी पड़ गया और बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. ग्रामीणों ने घटना के लिए वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया. इधर वन…
रायपुर : बहुजन समाज पार्टी ने छत्तीसगढ़ के तीन लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की है. सरगुजा की सीट पर संजय एक्का, रायगढ़ की सीट पर इन्नोसेंट कुजूर और बिलासपुर से अश्वनी रजक को प्रत्याशी घोषित किया है.
बिलासपुर: छुट्टी के बाद ड्यूटी के लिए जम्मू वापस ड्यूटी पर जाने के लिए निकले सेना के जवान की बाइक को तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। जवान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा सवार घायल हो गया। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के बस्तीबगरा के महेंद्र बाकरे (27 वर्ष) भारतीय सेना में तैनात था। वह छुट्टी पर घर आया था। शनिवार को बिलासपुर से ट्रेन पकड़कर उसे जम्मू ड्यूटी पर जाना था। गांव के ही सुभाष पोर्ते उसे बाइक पर स्टेशन छोड़ने आ रहा था। बेलगहना चौकी के पास दारसागर मोड़ पर बिलासपुर की तरफ से…
बिलासपुर: बेटे के पिता को दर्दनाक मौत दे दी… लेकिन उसकी ये करतूत ज्यादा देर तक छिप नहीं सकी और अब पुलिस ने ‘हत्यारे बेटे’ को गिरफ्तार कर लिया है. पूरा मामला बिलासपुर का है. आरोप है कि अधेड़ अपनी बहू पर बुरी नजर रखता था. इसका पता चलते ही बेटे ने करंट लगाकर अपने पिता को ही दर्दनाक मौत देकर की हत्या कर दी. अगले दिन सुबह अंतिम संस्कार करने शव को मुक्तिधाम लेगया. इस बीच शव को देखने के बाद उसकी पत्नी व बहन ने संदेह जताया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से…
अंबिकापुर: 3 मासूमों के जिंदा जलकर मौत हो गई. ये हादसा मैनपाट के बरिमा में बीती रात घर में आग लगने के बाद हुआ. शुरुआती जानकारी के मुताबिक घटना के वक़्त पिता देवप्रसाद व माता सुधनी घर पर नहीं थे मौजूद. इस पूरी घटना की जांच पुलिस कर रही है. पूरा मामला कमलेश्वर पुर थाने का है. पुलिस ने माता-पिता दोनो का बयान लेने की तैयारी कर रही है. जिसके बाद आग लगने के कुछ कारणों का पता चल सकेगा. हालांकि आशंका इस बात की है कि घर में जल रही चिमनी की वहस से झोपड़ी में आग लगी हो ?…
रायपुर: राजधानी में एक निजी कंपनी के डायरेक्टर के नाम से ठग कर्मचारियों से पैसा मांग रहे हैं। खाते में पैसा जमा करने के लिए लगातार फोन कर रहे हैं। कर्मचारियों ने कंपनी के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। उन्होंने डायरेक्टर को इस बारे में बताया, तब पता चला कि जालसाज गैंग उनके नाम से ठगी का प्रयास कर रहा है। तब कंपनी ने सिविल लाइन थाने में इसकी शिकायत की। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर ठगी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अफसरों ने बताया कि रायपुर में एबीसी इंडिया प्रा.लि. कंपनी है। कंपनी के डायरेक्टर…
बालोद: बालोद जिला स्थित कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम अमलीडीह में उस समय सनसनी फ़ैल गई। जब गांव के पास नहर नाली के किनारे प्लास्टिक बोरे में भरी एक अज्ञात महिला की लाश मिली। जिसके शरीर के कई अलग-अलग हिस्से अधजली हालत में थे। अंदाजा लगाया गया कि किसी ने धारदार हथियार से उसके शरीर के कई हिस्से कर उसे बोरे में भरकर फेंक दिए थे। कुत्तों के द्वारा बोरे को फाड़कर पैर का हिस्सा निकाल लिया था। जिसके बाद बदबू आना शुरू हुआ और फिर इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई। वहीं ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। वहीं सूचना…
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति बद्री अग्रवाल ने बालको की तानाशाही रवैये पर रोष व्यक्त किया है, विगत कई दिनों से लगातार सड़क हादसों में कई दुर्घटनाये हुई जिसमें लोगो की मृत्यु हुई उसके बाद भी बालको अपने मनमाने रवैये से बाज आने को तैयार नहीं है |श्री अग्रवाल ने कहा कि बाल्को प्रबंधन तानाशाही रवैया अपनाते हुए भारी भरकम वाहनों की अनुमति दिए जाने के कारण आए दिन दुर्घटना हो रहे है, जिससे निर्दोष लोग की मौत हो रही है,रोज़ाना सैकड़ो की संख्या मे भारी वाहन कोयला ,राखड़ और अन्य मटेरियल लेकर बाल्को से आना-जाना करती है…
