Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
दुर्ग : कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में झटका पे झटका लग रहा है। एक के बाद एक पार्टी के नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। भाजपा का दावा है कि अब तक हजारों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा है। आज दुर्ग में भी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दुर्ग में थे। विजय बघेल के नामांकन सभा के दौरान ही कांग्रेस के कई नेताओं ने भाजपा ज्वाइन किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सीमा बघेल को भाजपा का भगवा गमछा पहनाकर भाजपा प्रवेश कराया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भाभी सीमा…
दुर्ग : दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में उम्दा हाउसिंग बोर्ड के पास एक मुरूम खदान में डूबने से 21 साल के युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ दुर्ग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शव को ढूंढकर पानी से बाहर निकाला। पुरानी भिलाई पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। पुरानी भिलाई थाना प्रभारी ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड उम्दा भिलाई 3 में काफी पुरानी मुरुम खदान है। खदान काफी गहरा है और वहां पानी भरा हुआ है। पदुम नगर भिलाई 3 निवासी इजलाल अहमद का बेटा…
कोरबा : सरगुजा क्षेत्र में तीन लोगों को हमला कर घायल कर देने वाला खतरनाक लोनर हाथी अब सूरजपुर के रास्ते जिले के कटघोरा वन मंडल अंतर्गत केंदई रेंज के धजाक गांव में पहुंच गया है। खतरनाक हाथी के जिले में आने की सूचना मिलते ही वन विभाग सर्तक हो गया है। और वन अमला द्वारा लोनर हाथी की निगरानी थर्मल ड्रोन कैमरे के जरिए शुरू कर दी गई है। लोनर की हर गतिविधियों पर नजर रखा जा रहा है। वहीं केंदई रेंज के ही कोरबी बीट अंतर्गत मातिनदाई मंदिर के समीप डपिंग एरिया में घूम रहा चेतक हाथी बीती…
बिलासपुर: इंटरनेट पर बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो अपलोड करने वाले शिक्षक को पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोपित शिक्षक के खिलाफ पुलिस ने आइटी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने यह कार्रवाई एनसीआरबी से मिली जानकारी के आधार पर की है। सरकंडा पुलिस को एनसीआरबी की ओर से बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो अपलोड करने की जानकारी मिली थी। एनसीआरबी से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने तीन मामले दर्ज किए हैं। इसी तरह के एक मामले में पुलिस ने व्याख्याता रमाकांत को गिरफ्तार किया है। व्याख्याता ने अपने मोबाइल से इंटरनेट पर अश्लील वीडियो अपलोड कर…
गरियाबंद: सांप के काटने से 7 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई. ये घटना गरियाबंद के अमलीपदर थाना क्षेत्र के बिरीघाट गांव की बताई जा रही हैं. प्रारंभिक जानकारी के मतुबाकि मासूम घर के बिस्तर में ही सो रही थी, तभी बच्ची को सांप ने काटा और शरीर में पूरा जगह फैलने की वजह से उसकी मौत हो गई. हालांकि परिजन आनन-फानन में हॉस्पिटल में लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के दौरान बच्ची को मृत घोषित कर दिया. विशेषज्ञ ये सलाह देते है कि सांप के डंसने पर झाड़-फूंक जैसे अंधविश्वास में न पड़कर अस्पताल जाकर तुरंत इलाज कराएं. झाड़फूंक…
कोरबा : बलोदा बाजार के रहने वाले पवन कुमार अपनी पत्नी परमेश्वरी बिंझवार (25) और दो साल की मासूम बेटी के साथ उरगा थाना क्षेत्र के चिचौली गांव में किराये पर रहते थे। परमेश्वरी की लाश उसके घर के किचन में लटकती हुई मिली है। इसके बारे में पवन ने बताया कि रविवार की सुबह अपने दोस्त के सगाई में शक्ति गया हुआ था। जब देर शाम सगाई कार्यक्रम से घर वापस लौटा तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। पवन ने बताया कि उसने काफी आवाज दी, लेकिन उसके बावजूद भी दरवाजा नहीं खुला। उसे कुछ अनहोनी की…
रायपुर : छत्तीसगढ़ में प्रियंका गांधी के दौरे और यहां होने वाली सभाओं में एक बड़ा अपडेट है. अपडेट ये हैं कि उनकी यहां होने वाले दौरे और सभाओं की तारिख बदल गई है. अब वे 20 अप्रैल की जगह 21 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेगी. लोकसभा के समर में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बाद अब स्टार प्रचारकों में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की सभाओं की तैयारी है. प्रियंका प्रदेश की दो लोकसभा सीटों में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी. कांकेर और राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में उनके चुनावी दौरे को लेकर हरी झंडी मिल गई…
सूरजपुर: जिले में 12 वर्षीय सातवीं की छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायीक हिरासत में जेल भेज दिया है। दरअसल 2 दिन पूर्व खडगांवा पुलिस चौकी में एक ग्रामीण आकर शिकायत किया था कि उसकी 12 वर्षीय बेटी घर से बिना बताए कहीं चली गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि, अशोक अगरिया अक्सर नाबालिक बच्ची के साथ बात करता था। इसके आधार…
कोरबा लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी व सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत द्वारा अपने सघन जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस के न्याय पत्र 2024 को प्रमुखता से रखा जा रहा है। सांसद ने उपस्थित जनसमुदाय को बताया कि कांग्रेस हमेशा से ही अन्नदाता किसानों के बारे में सोचती आई है और उनके लिए जो भी बेहतर से बेहतर हुआ है, करने की कोशिश की है। हमने वादा किया है कि केन्द्र में सरकार आने पर किसानों का पूरा कर्जा माफ करने के साथ-साथ उन्हें कृषि उपयोगी बीज से लेकर उपकरणों, ट्रैक्टर, ट्राली तक में लगने वाले सभी तरह के टैक्स से मुक्त किया जाएगा।…
भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जारी चुनावी संकल्प पत्र को छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने छलावा से ज्यादा कुछ नहीं करार देते हुए कहा कि इसमें महंगाई से त्रस्त जनता और भीषण बेरोजगारी की मार झेल रहे युवाओं को राहत देने के लिए न तो कोई बात की गई है और न ही कोई उपाय इनके पास है। यह घोषणा पत्र निराशाजनक है जिसमें बीजेपी ने सिर्फ और सिर्फ अपने फायदे के लिए जनता को संकल्प के नाम पर छलावा दिखाकर बरगलाने का काम किया है। किसानों के लिए आज तक एमएसपी लागू नहीं कर पाए।…
