Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
कोरबा : मेडिकल कॉलेज हास्पिटल परिसर में पिछली रात डीन की गाड़ी को एक महिला ने नुकसान पहुंचाया और तेजी से फरार हो गई। उसकी हरकतें यहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। मामले की शिकायत सिविल लाइन पुलिस थाना में दर्ज कराई गई है। कैमरे की रिपोर्ट बताते है कि रात के एक बजे के आसपास यह घटना हुई। जामुनी टी-शर्ट और जींस पहने आई नकाबपोश युवती ने हास्पिटल कालोनी क्षेत्र में खड़ी डीन डॉ. अविनाश मेश्राम की कार को निशाने पर लिया। रॉड से हमला करने के बाद वह तेजी से भागते नजर आ रही है।…
कोरबा : सावधानी हटी, दुर्घटना घटी। रास्तों पर इस प्रकार के साइन बोर्ड आपने जरूर देखें होंगे, जिन्हें वाहन चालकों को सतर्क करने के लिए लगाया जाता है। इसके अलावा भी कुछ और कारणों से घटनाएं हो जाती है। बच्चों के हाथ में पड़े अपने मोबाइल को चालक द्वारा मांगने के चक्कर में सेंट थॉमस स्कूल के लिए कुछ पालकों के द्वारा अनुबंधित एक स्कूल वैन बिजली खंभे से जा भिड़ी। घटना में कुछ बच्चे घायल हुए हैं। गेवरा के एनसीएच में उन्हें भर्ती कराया गया है। दुर्घटनाग्रस्त स्कूल वैन कोरबा जिले के तिवरता गांव के कारोबारी अग्रवाल की बताई…
बालोद : जिले के कुम्हारखान गांव के समीप नाले के नीचे आज सड़ी-गली एक लाश मिली है. शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई है. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस की टीम माैके पर पहुंची. अज्ञात शव की अब तक शिनाख्त नहीं हुई है. पुलिस शव बरामद कर मामले की जांच में जुट गई है. फॉरेंसिक की भी टीम मौके पर पहुंचकर सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है. घटना पुरुर थाना क्षेत्र की है. घटनास्थल पहुंचे फॉरेंसिक टीम के डॉक्टर मोहन पटेल ने बताया कि बॉडी लगभग 10 से 12 दिन के पहले की…
बस्तर : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बस्तर में जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में आप लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की झोली को भर दिया है इसलिए आप सबका धन्यवाद करने आया हूँ। भारत को विकास की ऊंचाइयों तक पहुंचाने में हमारे छत्तीसगढ़ का बहुत बड़ा योगदान होगा। मेरा छत्तीसगढ़ के साथ बहुत अटूट रिश्ता है। छत्तीसगढ़ जब राज्य बना था तब पहली विधानसभा का चुनाव हुआ था तो उस समय पार्टी की तरफ से, केंद्र की तरफ से प्रभारी बन के यहां आया था।…
दुर्ग : जिले में एक व्यापारी गूगल पर ICICI बैंक कस्टमर केयर नंबर सर्च करके ठगी का शिकार हो गया। साइबर ठग ने तत्काल व्यापारी के नंबर पर कॉल करके समस्या की जानकारी लेकर उसके खाते से करीब 4 लाख 90,000 रुपए पार कर दिए। व्यापारी की रिपोर्ट पर से छावनी पुलिस ने धारा 420 के तहत FIR दर्ज की है। जानकारी के मुताबिक कि प्रार्थी अनमोल अग्रवाल की जलेबी चौक, कैम्प 02 पावर हाउस में शंकर ट्रेडिंग कंपनी नाम की फर्म है। 2 अप्रैल 2024 को अनमोल अग्रवाल ने आईसीआईसीआई बैक के कुणाल साहू को कॉल किया। इस दौरान…
धमतरी : थाना बोराई क्षेत्रान्तर्गत एकावरी जंगल मे पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस अधिकारी ने मुठभेड़ के बारे में अधिक जानकारी देते बताया कि 12-04-24 को रात्रि में थाना बोराई क्षेत्रांतर्गत एकावरी के जंगल में मैनपुर नुआपाड़ा संयुक्त डिवीजन के माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना मिली थी। जिसके बाद एसटीएफ.,गरियाबंद डीआरजी एवं धमतरी डीआरजी एवं सीआरपीएफ. 211 बटा.की संयुक्त टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी,सर्चिंग अभियान के दौरान कल रात्रि पुलिस एवं माओवादियों के बीच मुड़भेड़ हुई है। क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान अभी लगातार जारी है,विस्तृत जानकारी पृथक से जारी की जाएगी।
बलौदाबाजार : बारनवापारा अभयारण्य में सालों बाद बाघ दिखने से एक तरफ वन विभाग खुश हैं तो ग्रामीण दहशत में आ गए हैं. बाघ के साथ ही गांव वालों की सुरक्षा को लेकर पूरे जिले के बारनवापारा से लगे सात गांवों में धारा 144 लागू कर दी गई है. बाघ दिखने के बाद गांव में धारा 144 लागू: मंगलवार को बारनवापारा अभयारण्य के आस पास के सात गांव रवान, मोहदा, कौआबाहरा, मुरुमडीह, छतालडबरा, गजराडीह और दलदली गांव में धारा 144 लागू कर दी गई है. इन सात गावों में लाउडस्पीकर पर भी रोक है. आम लोगों की भी गांव में…
महासमुंद : चुनावी प्रशिक्षण में नहीं जाने पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रधान पाठक ऋषिकेश सोना को निलंबित कर दिया है. बता दें कि 31 मार्च को आईईएमबीएच स्कूल कुटेला में प्रशिक्षण आयोजित किया गया था, जिसमें प्रधानपाठक ऋषिकेश सोना अनुपस्थित रहे. सहायक रिटर्निग आफिसर ने प्रधानपाठक को नोटिस जारी किया था, जिसका उन्होंने जवाब नहीं दिया. इसके चलते जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रधानपाठक को निलंबित कर दिया. प्रधानपाठक ऋषिकेश सोना शासकीय प्राथमिक शाला नवापारा में पदस्थ थे.
रायपुर : राजधानी रायपुर के मुजगहन थाने में जमकर हंगामा मचाया. यहां शराब बिक्री और सट्टा संचालन करने वाले आसकरण नामक बदमाश को छुड़वाने के लिए भीड़ थाने पहुंच गई और हंगामा किया. इतना ही नहीं थाने पहुंचे लोगों ने आरोपियों के जेल से छुटते ही देख लेने की धमकी देते हुए जमकर गालियों की बौछार की. रातभर थाने में किया हंगामा अवैध जुआ संचालन और शराब बिक्री के गिरफ्तार दूसरे आरोपियों छोटू बंजारे को भी छुड़ाने के लिए बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंचे. मामले की गंभीरता को समझते हुए मुजगहन थाना में ग्रामीण एएसपी कीर्तन राठौर, सीएसपी, आरआई,…
जांजगीर : प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयास के बाद भी लोग नाबालिगों की शादी करने से चूक नहीं रहे हैं। शुक्रवार को एक गांव में दो अलग-अलग नाबालिगों की शादी की तैयारी थी। 18 साल 9 महीने के एक युवक जिसकी बारात दूसरे गांव जाती, वहीं एक 17 साल 7 माह की किशोरी जिसकी बारात आती। दोनों की शादी के लिए शुक्रवार को मंडप सजाया जा रहा था। नाबालिगों की शादी होने की सूचना मिलने पर प्रशासन की टीम तेल चढ़ने से पहले ही पहुंच गई और परिवार वालों को समझाइश देकर शादी को रोका गया। नवागढ़…
