Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
बिलासपुर : स्वामी आत्मानंद स्कूल के 11वीं कक्षा के 47 में से 30 छात्रों के फेल होने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. बच्चों ने इस पूरे मामले की शिकायत बिलासपुर कलेक्टर से की है. टीचर्स पर बच्चों ने आरोप लगा है कि स्वामी आत्मानंद स्कूल में हस्तलिखित प्रश्न-पत्र का विरोध करना सेजेस खपरगंज के 11वीं कक्षा के छात्रों को महंगा पड़ गया. स्कूल प्रबंधन ने अच्छा पेपर बनाने के बाद भी 47 छात्रों में से 30 छात्रों को फेल कर दिया. पूरे मामले को लेकर छात्र कलेक्टर के पास एनएसयूआई के नेतृत्व में पहुंचे थे. जहां उन्होंने…
रायपुर : नारायणपुर के ग्राम दण्डवन में रात करीब 11:00 बजे माओवादियों ने BJP कार्यकर्ता की हत्या कर दी. मृतक बीजेपी कार्यकर्ता पंचमदास मानिकपुरी दण्डवन गांव के उपसरपंच के पद में कार्यरत था. इतना ही नहीं हत्या के बाद घटना क्षेत्र में माओवादियों द्वारा पोस्टर पॉम्पलेट डाले गए है. जिसमें बीजेपी कार्यकर्ता पर पुलिस को मुखबीरी करने का आरोप है.
कोरबा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने मंगलवार को शुभ मुहुर्त में अपना नामांकन पत्र रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पीसीसी चीफ दीपक बैज, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल उपस्थित रहे। ज्योत्सना महंत के नामांकन अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन एयर आडिटोरियम में आमसभा आयोजित की गई जिसमें कोरबा के अलावा रामपुर, कटघोरा, पाली-तानाखार, मरवाही, भरतपुर सोनहत, मनेन्द्रगढ़ व बैकुंठपुर-कोरिया विधानसभा से कांग्रेस के जिलाध्यक्ष, पूर्व मंंत्री, पूर्व विधायक, जनपद, जिला पंचायत, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत, नगर निगम के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के…
कोरबा : हमारा संकल्प पत्र हमारे लिए संविधान की तरह पवित्र दस्तावेज़ होता है। पिछले दस वर्षों में हमने यह साबित किया है कि भाजपा अपने घोषणा पत्र के एक-एक शब्द पर अमल करती है, जैसा हमने मोदी जी की गारंटी में कर के दिखाया है। ख़ासकर पिछले दस वर्षों में मोदी जी ने जो किया है वह विश्वास बहाली का नया अध्याय है। उक्त बातें मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा देश को समर्पित भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कही। वे भाजपा द्वारा आयोजित एक पत्रकार वार्ता को…
कोरबा : उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा की भूपेश बघेल देश के अब तक के सबसे भ्रष्ट सीएम थे, बघेल घोटालेबाजों के सरताज थे। एक सवाल के जवाब में मंत्री श्री देवांगन ने कहा की कांग्रेस की हार की वजह से मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। कांग्रेस के नेता क्या कह रहे है, क्या बोल रहे हैं ये उनको भी नही पता होता। भाजपा के संकल्प पत्र पर उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया की 76 पेज का ये घोषणा पत्र…
कोरबा : हमारा संकल्प पत्र हमारे लिए संविधान की तरह पवित्र दस्तावेज़ होता है। पिछले दस वर्षों में हमने यह साबित किया है कि भाजपा अपने घोषणा पत्र के एक-एक शब्द पर अमल करती है, जैसा हमने मोदी जी की गारंटी में कर के दिखाया है। ख़ासकर पिछले दस वर्षों में मोदी जी ने जो किया है वह विश्वास बहाली का नया अध्याय है। उक्त बातें मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा देश को समर्पित भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कही। वे भाजपा द्वारा आयोजित एक पत्रकार वार्ता को…
कोरबा : कोरबा लोकसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय ने मंगलवार को अपने पहले सेट का नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन भी मौजूद रहे। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद उन्होंने मीडिया से चर्चा की। चर्चा के दौरान उन्होंने कहा,कि दुर्गाष्टमी के शुभ अवसर पर उनके द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया है। 18 अप्रेल को वो मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में पूरे लाव लश्कर के साथ उनके द्वारा दूसरे सेट का नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। इस दौरान सरोज पांडेय अपनी जीत को लेकर काफी आश्वस्त नजर आईं।
कोरबा : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत और पुलिस अधीक्षक सिद्दार्थ तिवारी ने बीती रात लोकसभा निर्वाचन के लिए गठित स्थैतिक जांच दलों और उड़नदस्तों द्वारा जिले के महत्वपूर्ण स्थानों पर की जा रही जांच व कार्यवाही की टोह ली। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ संबित मिश्रा भी उपस्थित थे। कलेक्टर ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत उच्चभट्ठी, उमरेली और लबेद (तुमान) में स्थैतिक निगरानी दल द्वारा जाँच पॉइंट पर की जा रही जांच को न सिर्फ देखा, बल्कि जांच के दौरान सम्पूर्ण प्रक्रिया का वीडियोग्राफी कराने और बरती जाने वाली सतर्कता और सावधानियों को लेकर भी उन्होंने महत्वपूर्ण…
कोरबा : जिले के कटघोरा वन मंडल के केंदई रेंज में बड़ी संख्या में मौजूद हाथी तीन अलग-अलग झूंडो में विचरण कर रहे है। जहां 22 हाथियों का दल रेंज के कापा नवापारा में जमे हुए है। वहीं 18 हाथी लालपुर क्षेत्र में सक्रिय है जबकि पांच हाथी चोटिया क्षेत्र पहुंच गए है। पांच हाथियां का यह दल बीती रात चोटिया -चिरमिरी मुख्य मार्ग पर पहुंच गया था। हाथियो के मुख्यमार्ग पर पहुंचने के कारण अफरा-तफरी मच गयी और वाहनो की रफ्तार थम गई। आने जाने वाले लोग हाथियो की वजह से लगे जाम में फंसे रहे और सडक़ के…
कवर्धा : युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आकाश केसरवानी के घर के बाहर खड़ी कार में बीती रात बदमाशों ने तोड़-फोड़ कर अंदर रखे 25 हजार रुपए नगद लेकर भाग गए. कोटा विधायक व कवर्धा प्रभारी अटल श्रीवास्तव ने मामले की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए इसे राजनीतिक षड़यंत्र करार दिया है. कोटा विधायक और कवर्धा प्रभारी अटल श्रीवास्तव ने कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ सिटी कोतवाली में कांग्रेस नेता की कार में तोड़-फोड़ और चोरी की शिकायत दर्ज कराई. इस दौरान अटल श्रीवास्तव ने कहा कि कल देर रात युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष के घर में दो…
