Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में दिनांक 16.04.24 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर…
कोरबा। उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा मंडल के तीन वार्डों में नुक्कड़ सभा में आम जनमानस को संबोधित किया। शारदा विहार अटल आवास में आयोजित नुक्कड़ सभा में मंत्री श्री देवांगन ने कहा की भाजपा विकास के लिए जानी जाती है और कांग्रेस घोटाले के लिए। उन्होंने कहा की केंद्र सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कोरबा शहर के लिए एक बड़ी योजना स्वीकृत की है। महानगरों की तर्ज पर कोरबा शहर के हर घर में अब एलपीजी गैस की आपूर्ति के लिए कनेक्शन दिया जाएगा। नागपुर से झारसुगड़ा तक पाइपलाइन का काम…
रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास (सारंगढ़) सारंगढ़।छत्तीसगढ़ में सर्व प्रथम चन्द्रपुर महानदी सेतु पुल का निर्माण 1972 में सारंगढ़ के राजा व पूर्व मुख्यमंत्री नरेशचन्द्र सिंह द्वारा भूमि पूजन कराया गया था।निर्माण पूर्ण होने के बाद पूर्व मंत्री कमला देवी सिंह के द्वारा पुल का उद्घाटन किया गया था। यह पुल 1972 में 78 लाख रुपये की लागत से बना था। विदित हो कि इस पुल का निर्माण सारंगढ़ शहर और रायगढ़ शहर के रिश्ते को बरकरार रखने एवं दूरी को कम करने की नजर से बनाया गया था।सारंगढ़ राज परिवार ने सारंगढ़, रायगढ़, चन्द्रपुर, जशपुर जिले के लिए जनता के हित…
कोरबा लोकसभा की सांसद व प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत ने संसदीय क्षेत्र में अपना सघन जनसंपर्क अभियान जारी रखा है। वे जनता के बीच पहुंचकर कांग्रेस का हाथ मजबूत करने व कोरबा से लेकर केन्द्र तक कांग्रेस की सरकार बनाने का आह्वान व अपील कर रही है। इस कड़ी में वे रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सुखरीकला, सुखरीखुर्द सहित अन्य गांवों में पहुंचीं। सांसद का स्थानीय ग्रामीणों द्वारा परंपरागत स्वागत किया गया। इस अवसर पर सांसद ने कांग्रेस के न्याय पत्र के 5 न्याय व 25 गारंटी को प्रमुखता से बताते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनाने से ही…
रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास (सारंगढ़) सारंगढ़-बिलाईगढ़, 17 अप्रैल 2024/ भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, रायगढ़ में 29 अप्रैल से 30 दिवसीय फोटोग्राफी और विडियोग्राफी प्रशिक्षण प्रारंभ किया जाएगा। इसी प्रकार कंप्यूटर हार्डवेयर और नेटवर्किंग का 45 दिवसीय प्रशिक्षण 02 मई 2024 से प्रारंभ किया जाएगा। इन दोनो प्रशिक्षण के लिये पंजीयन प्रारंभ हो चुका हैं। इस प्रशिक्षण के लिये रायगढ़ एवं सारंगढ़ -बिलाईगढ़ जिले के ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार के शिक्षित बेरोजगार युवक, युवती एवं महिला, पुरुष को प्रशिक्षण दिया जाना हैं। प्रशिक्षण में भाग लेने के लिये उम्र 18…
रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास (सारंगढ़) सारंगढ़ बिलाईगढ़, 17 अप्रैल 2024/नवरात्रि के अष्टमी की संध्या में गायत्री मंदिर सारंगढ़ में कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू ने सपत्नीक पहुंचकर मां गायत्री की पूजा अर्चना की। मंदिर परिसर के सादगी पूर्ण वातावरण में महिला समूह द्वारा कलेक्टर श्री साहू को माता की चुनरी भेंट की गई। इस दौरान स्थानीय श्रद्धालु जन आरती, भजन कीर्तन में शामिल हुए। पूजा अर्चना कार्यक्रम के बीच कलेक्टर श्री साहू ने स्थानीय नागरिकों का अभिवादन स्वीकार किया।
रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास (सारंगढ़) सारंगढ़ बिलाईगढ़, 17 अप्रैल 2024/आईएएस व सहायक रिटर्निग ऑफिसर (एआरओ) श्री वासु जैन ने जनपद पंचायत बरमकेला के सभाकक्ष में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) की बैठक ली। बैठक में सभी बीएलओ को मतदाता पची एवं वोटर कार्ड का वितरण किया गया। एआरओ श्री जैन ने कहा मतदाता सूचना पर्ची का 24 अप्रैल 2024 तक हर हाल में इसका वितरण कार्य पूरा कर देने के निर्देश दिए।उन्होंने बीएलओ को जानकारी दी कि इस बार मतदान दस फ़ीसदी तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए मतदाता पर्चियां को डोर टु डोर पहुंचने के साथ मतदाताओं को…
रायपुर : रायपुर में नवरात्रि के अवसर पर काली मंदिर का दर्शन करने आए एक किसान से लूट की वारदात हुई है। बताया जा रहा है कि लुटेरे ऑटो में सवार थे। जब व्यक्ति दर्शन करके सड़क पर पहुंचा, तभी वे मोबाइल छीनकर फरार हो गए। लुटेरों ने एक और व्यक्ति का भी पर्स और मोबाइल छीना है। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। रानीतराई पाटन के रहने वाले किसान देवेंद्र कुमार साहू ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मंगलवार की शाम साढ़े 7 बजे के करीब सिविल लाइन स्थित काली माता मंदिर पहुंचा। उसने अपने भांजे…
कोरबा :बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत परसाभाठा रिंग रोड स्टेट हाईवे में शनिवार को एक तेजरफ्तार ट्रेलर के चालक ने तेजी एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया था। जिस ऑटो में सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे, इलाज के दौरान ऑटो चालक की मौत हो गई थी। ऑटो चालक के मौत होते ही लोगों का आक्रोश फूट पड़ा था और घटना के दूसरे दिन ऑटो चालक सहित स्थानीय लोगों ने चक्काजाम किया था। इस दौरान ऑटो चालक के शव को सड़क मे रखकर प्रदर्शन किया गया था। घंटो प्रशासन और…
कांकेर : सुरक्षाबलों ने मंगलवार रात मुठभेड़ में जिन 29 नक्सलियों को मार गिराया है, उनमें दो बड़े नक्सल भी शामिल हैं, इनमें से एक की पहचान शंकर राव के रूप में और दूसरे की पहचान ललिता के रूप में की गई है. इसके साथ ही बस्तर आईजी सुंदर राज पी ने स्पष्ट किया कि मुठभेड़ में मारे गए सभी नक्सली हैं, कोई ग्रामीण इसमें शामिल नहीं है. नक्सली मुठभेड़ पर कांकेर पुलिस की प्रेस वार्ता में बस्तर आईजी सुंदर राज पी ने बताया कि कल कांकेर जिले के छोटे बेठिया इलाके में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 29 माओवादी मारे गए…
