Author: जितेंद्र हथेल

रितिक वैष्णव की रिपोर्ट हसदेव नदी के किनारे ग्राम पंचायत भैंसामुड़ा में रेत माफिया बेखौफ होकर अवैध खनन कर रहे हैं। आपको बता दे कि भैसामुड़ा रेत घाट में 21 तारीख से रॉयल्टी बंद कर दिया गया है जिसके बावजूद ग्राम के ही जनप्रतिनिधियों द्वारा ट्रैक्टर में लोड करवाया जाता है जिसमें लेबर चार्ज 400 रुपए एवं बिना रॉयल्टी लूज 200 लिया जा रहा है ट्रैक्टर ड्राइवर से बात करना पर उनका कहना है कि जब रॉयल्टी नहीं कट रही तो लूज लिया जा रहा हैवही सरपंच एवं उनके जनप्रतिनिधि द्वारा बताया गया कि ऐसा हमारे द्वारा नहीं लिया जा…

Read More

सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम कोल् इंडिया के अधीन संचालित एसईसीएल बिलासपुर की कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में स्थापित खुले मुहाने की गेवरा कोयला परियोजना अंतर्गत एसईसीएल की मेगा परियोजना दीपका थाना क्षेत्र के दीपका कोयला खदान 24 नंबर कांटे के पास एक हादसा हुआ, जिसमें कोयला लोड ट्रेलर के पलटने से सहचालक आशीष डेहरिया नामक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।जानकारी के अनुसार एक निजी कंपनी का ट्रैलर अलसुबह 3:30 से 4:00 बजे के बीच अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया, जिससे सहचालक आशीष डेहरिया नामक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। हादसे के पश्चात परिवार जनों…

Read More

कोरबा नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत अतिक्रमण करना कोई नया मामला नहीं है अतिक्रमण कार्यों के हौसले इस तरह बुलंद है कि जहां जिस जगह चाहे कच्चा या पक्का निर्माण कर रहे हैं अतिक्रमण करने वालों के हौसले इतने बुलंद है कि नगर पालिक निगम के सौंदर्यकरण को भी नहीं बख्श रहे हैं।इसी तरह का मामला कोरबा नगर पालिक निगम साकेत भवन से महज कुछ दूरी में किया गया है चेक पोस्ट वार्ड क्रमांक 38 में नियमों को ताक पर रख खुले आम अतिक्रमण किया जा रहा है। जहां मुख्य मार्ग से लगे रामचरण की दुकान के सामने नगर पालिक…

Read More

कोरबा नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत अतिक्रमण करना कोई नया मामला नहीं है अतिक्रमण कार्यों के हौसले इस तरह बुलंद है कि जहां जिस जगह चाहे कच्चा या पक्का निर्माण कर रहे हैं अतिक्रमण करने वालों के हौसले इतने बुलंद है कि नगर पालिक निगम के सौंदर्यकरण को भी नहीं बख्श रहे हैं।इसी तरह का मामला कोरबा नगर पालिक निगम साकेत भवन से महज कुछ दूरी में किया गया है चेक पोस्ट वार्ड क्रमांक 38 में नियमों को ताक पर रख खुले आम अतिक्रमण किया जा रहा है। जहां मुख्य मार्ग से लगे रामचरण की दुकान के सामने नगर पालिक…

Read More

जैन बहु मंडल के तत्वावधान में आयोजित 5 दिवसीय शिविर में धार्मिक संस्कारों के साथ-साथ जनरल अवेयरनेस का भी समावेश किया गया। इस आयोजन में ध्यान, प्रार्थना, 25 बोल, थोकड़े, प्रश्नमंच जैसी विभिन्न कक्षाओं का संचालन किया गया।शिविर के दौरान 26 मार्च को डॉ. अन्नपूर्णा बोर्ड (स्त्री रोग विशेषज्ञ) ने महिलाओं से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं पर चर्चा कर समाधान बताए और सेल्फ केयर के महत्व पर प्रकाश डाला। 27 मार्च को डॉ. रिया दुबे (डाइटिशियन) ने संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के विषय में विस्तृत जानकारी दी।इसी कड़ी में 28 मार्च को भारतीय योग संस्थान की श्रीमती आभा अग्रवाल और…

Read More

कोरबा की संजीवनी मां हसदेव नदी के पावन तट पर स्थित जगत जननी आस्था स्थल मां सर्वमंगला देवी परिसर में 30 मार्च को पूण्य नक्षत्र में दिव्य मंत्रोंच्चार के साथ ज्योति कलश जल उठे। दीप प्रज्ज्वलन के साथ परिसर दमक उठा और एक अद्भूत ऊर्जा चारों तरफ बिखरने लगी। मां सर्वमंगला देवी का यह चमत्कार ही है कि यहां जो भी श्रद्धालु मंगलकामना लेकर आते हैं, उनकी मनोकामना मातारानी पूर्ण करती हैं।दिव्य मंत्रोच्चार के साथ मंदिर के पुजारी एवं प्रबंधक नमन पांडेय सपत्नीक पूजा में विराजे और विद्वान पंडितों एवं आचार्यों के सानिध्य में ज्योति कलश प्रज्ज्वलित किये। ज्योति कलश…

Read More

कोरबा जिले के भू-विस्थापितों ने ऊर्जाधानी भू-विस्थापित किसान कल्याण समिति के बैनर तले रोजगार, मुआवजा और पुर्नवास से जुड़े मुद्दों को लेकर 1 अप्रैल को एसईसीएल के सीएमडी दफ्तर के घेराव का निर्णय लिया है। इस घेराव में कोरबा जिले के गेवरा, दीपका, कुसमुंडा और कोरबा एरिया के खदान प्रभावित ग्रामो के भू-विस्थापितों के साथ ही दूसरे क्षेत्र के प्रभावित भी शामिल होंगे।समिति के सराईपाली इकाई के अध्यक्ष तिरिथ केशव ने बताया कि रोजगार, मुआवजे में कटौती और जमीन अर्जन के लिए खरीदी-बिक्री पर रोक लगाने के बाद प्रक्रिया पूरी करने में देरी के विरोध सहित अन्य मांगों को लेकर…

Read More

बिहीबाड़ी के समीप प्रस्तावित स्थल पर भूमि पूजन कर शिव मंदिर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर वार्ड पार्षद बद्री किरण उक्त मोहल्ले सहित आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं के बीच काफी उमंग एवं उत्साह देखा गया। इस दौरान प्रस्तावित स्थल पर वर्षों से मंदिर निर्माण का बाट जोह रहे उक्त प्रस्तावित स्थल पर स्थानीय दुर्गा सेवा समिति के अथक प्रयास से किए गए भूमि पूजन के उपरांत मंदिर निर्माण कार्य शुभारंभकी स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की है। दुर्गा सेवा समिति के अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष की देखरेख में शिव मंदिर निर्माण के उपस्थित रहे।

Read More

श्यामा प्रसाद मुखर्जी सीएसईबी पावर प्लांट में कार्यरत मजदूर के परिजनों ने आज सीएसईबी चौकी पुलिस से लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है प्राप्त जानकारी के अनुसार कर्मचारी गोपाल दास 2 दिन से लापता है और लापता होने के पूर्व आत्महत्या का जिक्र करते हुए लीना मैडम एवं रश्मि उसेण्डी मैडम के नाम से लिखित नोट घर में छोड़ने के बाद से लापता है मामले की शिकायत परिजनों के द्वारा सीएसईबी पुलिस चौकी में दर्ज कराई गई है शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुम इंसान दर्ज कर मामले की अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। मामले को…

Read More

जानकारी के अनुसार कुसमुंडा के 9 नंबर खदान के पास हादसा हुआ है। रात करीब 9 बजे के आसपास एक डंपर में अचानक आग लग गई। जैसे-तैसे केबिन से कूदकर चालक ने अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे डंपर को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही क्षण में डंपर जलकर खाक हो गया। आग किन कारणों से लगी यह अभी पता नहीं चल सका है। हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुआ है। लेकिन इस आगजनी की घटना में करोड़ों का नुकसान हुआ है।

Read More