Author: जितेंद्र हथेल

कोरबा में 30 मार्च से चैत्र नवरात्र प्रारंभ हो रहा है। कोरबा जिले के माँ सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर में इस दिन से ही ज्योति कलश प्रज्ज्वलित होंगे। मंदिर प्रबंधन द्वारा परिसर को भव्य रूप से सजाया जाएगा, इसके लिए मंदिर एवं परिसर को रंग-रोगन कराया जा रहा है और तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। चैत्र नवरात्रि 30 मार्च से प्रारंभ होकर 06 अप्रैल रामनवमी तक चलेगी। इन 9 दिनों में माता के विभिन्न रूपों की पूजा की जाएगी और श्रद्धालु मनोवांछित फल को प्राप्त करेंगे। 9 दिनों तक मंदिर प्रबंधन द्वारा विभिन्न आध्यात्मिक क्रिया कलापों को संपन्न कराया…

Read More

छत्तीसगढ़ प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री सह कोरबा के अत्यंत ही लोकप्रिय विधायक एवं भाजपा के प्रबुद्ध वरिष्ठ नेता, माटीपुत्र लखन लाल देवांगन मंगलवार 25 मार्च को शाम 6:50 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर से बेंगलुरू के लिए प्रस्थान कर रात्रि 9:45 को बेंगलुरू पहुंचेंगे। तत्पश्चात् मंत्री श्री देवांगन बेंगलुरू में रात्रि विश्राम करेंगे। मंत्री श्री देवांगन बुधवार 26 मार्च को बेंगलुरू में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट मीट ऑफ इन्वेस्टर्स कार्यक्रम में शामिल होंगे। कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन गुरूवार 27 मार्च को प्रातः 5:40 बजे बेंगलुरू से प्रस्थान कर प्रातः 7:40 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर पहुंचेगें।

Read More

आयकर विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला में अग्रिम आयकर को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक में चर्चा-परिचर्चा आयोजित की गई। इस कार्यशाला में चैंबर ऑफ कॉमर्स के व्यापारी, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (सीए) और अन्य प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे।

Read More

कोरबा जिले के निकटस्थ जिलान्तर्गत घरघोड़ा थाना क्षेत्र में एक राज मिस्त्री का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं प्रारंभिक जांच के पश्चात पुलिस के द्वारा उसकी हत्या करने की आशंका जताई जा रही है।जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बरौद के औरामुड़ा का है। जहां खून से लथपथ एक राज मिस्त्री का शव मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंच जाँच में जुट गई है। एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी भी…

Read More

कोरबा-पश्चिम क्षेत्र अंतर्गत कुसमुंडा के आदर्श नगर में श्री जगन्नाथ मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन और शिलान्यास का आयोजन महाप्रबंधक एसईसीएल राजीव सिंह और जय जगन्नाथ सेवा समिति द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री वीरंजी उपस्थित रहे।इस अवसर पर मंदिर निर्माण स्थल का भूमि अधिग्रहण किए जाने के बाद वास्तु दोष के निवारण हेतु विशेष पूजा-अर्चना की गई। वास्तु पूजा के समापन पश्चात भूमि पूजन और शिलान्यास का कार्यक्रम विधि-विधान से गणमान्य अतिथियों द्वारा संपन्न किया गया। पूरा आदर्श नगर कॉलोनी परिसर जय जगन्नाथ के उद्घोष से गूंज रहा था। पूजा समापन…

Read More

कोरबा अंचल के निहारिका घंटाघर क्षेत्र के ओपन थियेटर में संचालित स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले 23 मार्च को खेले गए। पहला मुकाबला मेयर इलेवन बनाम कलेक्टर इलेवन व दूसरा मैच सीएसईबी कोरबा-वेस्ट बनाम एसईसीएल कुसमुंडा के बीच खेला गया। जिसमें मेयर इलेवन और सीएसईबी कोरबा-वेस्ट ने जीत दर्ज की। इस प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि वार्ड 18 के पार्षद व भाजयुमो महामंत्री नरेंद्र देवांगन शामिल हुए।विशिष्ट अतिथियों में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, तहसीलदार सत्यपाल राय, सोनू राठौर, परविंदर सिंह, सुशील गर्ग,…

Read More

कोरबा – राज्य में 44% भूभाग वनों से आच्छादित है और यहां का 70% जनसंख्या आजीविका के लिए आज भी कृषि पर निर्भर है। जिस वजह से यहां पर सांपों के साथ आमना सामना होना एक सामान्य बात है और इसी वजह से यहां पर सर्वप्रथम की घटनाएं भी होती हैं। लेकिन अगर हम देश में देखें तो छत्तीसगढ़ का नाम डांस से होने वाली मृत्यु में नहीं आता जिसका एक बड़ा कारण है कि कई सर्प दंश केसेस रिपोर्ट ही नहीं होते। आज भी लोग जागरूकता क्या भाव में झाड़ फूंक पर पर भरोसा करते हैं वनस्पति अस्पताल जाने…

Read More

कोरबा जिले के कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 130 बांगो थाना अंतर्गत ग्राम लमना में हाई स्कूल के सामने दोपहर के समय एक अज्ञात ट्रैलर ने एक शिक्षक को अपनी चपेट में ले लिया जिससे उसकी दुर्घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गयी। शिक्षक की पहचान समारसय पिता कंवल साय खैरवार 50 वर्ष के रूप में की गयी हैं।जानकारी के अनुसार मृतक शिक्षक नवापारा विद्यालय से परीक्षा संपन्न करा हाईस्कूल में पेपर जमा करने जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही एक अज्ञात ट्रैलर ने उसे टक्कर मार दी। जिससे शिक्षक लहूलुहान हो सिर के बल सड़क पर गिर पड़े…

Read More

कोरबा। पाम मॉल में रविवार को सुबह 10 बजे से रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया है जो शाम 6 बजे तक चलेगा। शिविर का आयोजन रोटरी क्लब, छत्तीसगढ़ हेल्थ वेलफेयर, बजरंग दल, बजरंगी सेना, नि:स्वार्थ सेवा संस्थान एवं बालाजी ब्लड बैंक के सहयोग से शहीद दिवस के उपलक्ष पर वीर स्वतंत्रता सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए किया गया। शिविर में 12 बजे तक 70 यूनिट रक्त इक्ट्ठा किया जा चुका है। आयोजन समिति ने बताया कि लोगों द्वारा रक्त दान करने से दिल की सेहत में सुधार, दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को…

Read More

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों को आरामदायक एवं सुरक्षित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में बेहतर प्रयास किया जा रहा है। इस तारतम्य में दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली गाड़ी संख्या 18251/18252 रायपुर-कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस में योजनाबद्ध तरीके से पुराने पारंपरिक आईसीएफ कोचों के बदले सुविधाजनक, आरामदायक और ज्यादा सुरक्षित नई तकनीक वाले एलएचबी कोच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।एलएचबी कोच यात्रियों के लिए काफी आरामदायक व सुविधायुक्त होता है। रेल परिचालन की दृष्टि से एलएचबी कोच काफी सुरक्षित भी है। वर्तमान समय की मांग पर अगर स्पीड की बात की जाए तो ये कोच सामान्य कोचों…

Read More