Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
कोरबा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने वायरल ऑडियो क्लिप को सीजी बॉक्स के पत्रकार की साजिश और सभापति चुनाव और पूर्व के बातो को लेकर ऑडियो क्लिप तैयार किया गया है, जिसे अब वायरल किया जा रहा है, वायरल ऑडियो जिसमे लेनदेन की बात की जा रही है ये ऑडियो और प्रकाशित खबर पूरी तरह से पैसे लेकर छवि धूमिल करने के इरादे से बनाई गई खबर है, सीजी बॉक्स के पत्रकार खबर को तोड़मरोड़ कर जनता के मध्य परोस रहे है, पूर्व में भी सीजी बॉक्स के द्वारा खबर का प्रकाशन किया गया था, जिसमे सभापति चुनाव को…
कोरबा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अंतर्कलह गहराई जा रही है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल और उनके सहयोगी बद्री अग्रवाल के खिलाफ भाजपा पार्षदों ने सिविल लाइन थाना रामपुर में शिकायत दर्ज कराई है। पार्षदों ने आरोप लगाया है कि हितानंद अग्रवाल और बद्री अग्रवाल ने मंत्री लखन लाल देवांगन और विकास महतो के खिलाफ बयान देने के लिए पार्षदों को पैसे देकर तैयार किया है। भाजपा के पार्षद चंद्रलोक सिंह ने कहा है कि जिस तरह से हितानंद अग्रवाल और बद्री अग्रवाल ओछी राजनीति कर रहे हैं, जिसकी कोई औकात नहीं वह मंत्री अरुण साव का नाम…
17 फरवरी को हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद अब निर्वाचित हुए सरपंचों को प्रभार मिलना शुरू हो गया है। सोमवार को करतला क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में शपथ ग्रहण समारोह के साथ सरपंचों ने अपना-अपना प्रभार संभाल लिया।ग्राम पंचायत कोटमेर के पंचायत भवन में नवनिर्वाचित युवा सरपंच मुकेश राठिया को सचिव ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह के बाद सरपंच मुकेश राठिया ने कहा कि वह पंचायत के एक-एक गांव का विकास करेंगे। सभी की समस्याओं का तत्काल समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। इसी के साथ ही प्रत्येक हितग्राही को शासन की योजनाओं का लाभ दिया…
जिले में तमाम प्रयासों के बावजूद सड़क दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने के परिणाम स्वरुप निर्दोषों को अपनी जान की कीमत चुकानी पड़ रही है। कोरबा जिले के करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत चारमार मदवानी मुख्य मार्ग पर पिकअप ने मोटरसाइकिल में सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया घटना इतनी जबरदस्त थी कि युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक का नाम विशेष राठिया पिता भीखम राठिया जो मधुबनी का रहने वाला था और अपनी शिक्षा के लिए बोतली स्कूल में पढ़ाई करता था मृतक लगभग 18 वर्ष का…
कोरबा नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नगर अपनी धर्मपत्नी के साथ श्री श्री 108 श्री महामृत्युंजय मंदिर, निहारिका कोरबा में विधिवत रुद्राभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने जिलेवासियों की खुशहाली, सुख-समृद्धि और उन्नति के लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की।महाशिवरात्रि के अवसर पर महामृत्युंजय मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया था। नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय एवं उनकी धर्मपत्नी ने मंदिर में महादेव का जल, दूध, शहद, दही, घी, बेलपत्र और विभिन्न औषधीय सामग्रियों से रुद्राभिषेक किया। वेद मंत्रों के जाप के साथ हुए इस अनुष्ठान में शिवभक्तों ने भक्ति-भाव से भाग लिया।महाशिवरात्रि…
कोरबा-पश्चिम में जमीन पर अवैध कब्जे को हटाने में नाकाम रही प्रशासन को न्यायालय ने अब 60 दिवस में जगह खाली कराने के लिए कहा है।बांकीमोंगरा में अवैध कब्जेदार के खिलाफ सिविल न्यायालय ने बड़ी कार्यवाही की हैं। प्रार्थी की शिकायत पर न्यायालय ने आदेश जारी किया हैं कि अवैध कब्जेदार को दो महीने के अंदर जमीन खाली करनी होगी और मकान तोडना होगा।जानकारी के अनुसार इस मामले में अधिवक्ता रोशन वर्मा ने 5 साल तक कानूनी लड़ाई लड़ी। द्वितीय जिला न्यायाधीश कटघोरा जितेंद्र कुमार सिंह के न्यायालय में पूरी सुनवाई के बाद प्रार्थी के आवेदन को सही पाया और…
आरोपी फर्जी सिम को अन्य लोगों को बेचते थे जिनका उपयोग साइबर फ्रॉड में होता थाआरोपियों के कब्जे से 7 मोबाइल, 1 फिंगर स्कैनर बरामदकोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार, साइबर प्रभारी रविंद्र कुमार मीणा (भा.पु.से.) एवं सीएसपी दर्री विमल कुमार पाठक (भा.पु.से.) के नेतृत्व में कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी द्वारा कटघोरा पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त टीम के साथ मिलकर क्षेत्र में संचालित मोबाइल सिम विक्रेताओं व एजेंटों की जांच की गई।जांच के दौरान सामने आए तथ्यों ने चौंकाने वाला खुलासा किया। कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी, धवईपुर, डुडगा, कटघोरा सहित अन्य स्थानों से 8…
वेदांता ग्रुप क्या सरकार की संपत्ति को समझ बैठा निजी, कार्यवाही का अभाव या जिम्मेदारों का खुला संरक्षण?कोरबा जिले के बालकों में संचालित बालको पावर प्लांट और वेदांता मैनेजमेंट की मनमानी कोई नई बात नहीं है शासकीय भूमि पर कब्जा और संयंत्र के संचालक की मनमानी या यूं कहे नियम विपरीत कार्य मैनेजमेंट का खुला आचरण बन गया है। वेदांता ग्रुप के मनमानी का एक और नया बानगी सामने आया है जिसमें नियम विपरीत शासकीय वन भूमि के पेड़ों को बिना किसी वैध अनुमति के कलम करते हुए अवैध तरीके से अतिक्रमण कर लिया गया पहले वन भूमि पर उगित…
कोरबा प्रेस क्लब कोरबा द्वारा आयोजित स्व.केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ 18मार्च से होने जा रहा है। घंटाघर स्थित ओपन थियेटर मैदान में दूधिया रोशनी के बीच क्रिकेट के मुकाबले खेले जाएंगे। प्रेस क्लब द्वारा विगत 21 वर्षों से आयोजन किया जा रहा है। इस बार आयोजन को और भव्यता प्रदान करने प्रेस क्लब की टीम जुटी हुई है। वहीं प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के खिलाडिय़ों ने खिताब जीतने कड़ा अभ्यास शुरू कर दिया है।कोरबा प्रेस क्लब कोरबा द्वारा विगत 21 वर्षों से अंचल के वरिष्ठ पत्रकार स्व.केशवलाल मेहता की स्मृति में टेनिस बॉल…
