Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
कोरबा, 23 मार्च 2025। कोरबा जिले के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामपुर में पानी की कमी के कारण लोग परेशान हैं। यह समस्या पिछले तीन दिनों से बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम के हाथों में हाउसिंग बोर्ड को पानी की कमान मिलने के बाद से यह समस्या और भी बढ़ गई है। नगर निगम ने पानी सप्लाई के लिए एक ठेकेदार को नियुक्त किया है, लेकिन वह अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहा है। ठेकेदार पवन अग्रवाल का कहना है कि वह पानी देने के लिए बाध्य नहीं है और पानी टंकी में मोटर पंप…
कोरबा, 22 मार्च 2025 (शनिवार): सहकार भारती कोरबा की जिला स्तरीय बैठक आज ढेंगू नाला परिसर में आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व जिला प्रमुख जितेंद्र कुमार साहू ने किया। इस बैठक में जिले के सभी ब्लॉकों से संगठन के प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिला कार्यकारिणी का गठन और राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महामंत्री के संभावित आगमन को लेकर आवश्यक तैयारियों पर चर्चा करना था। इस दौरान संगठन के विस्तार, आगामी कार्यक्रमों और सहकारिता को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में उठाए गए प्रमुख मुद्दे: संगठन को मजबूत करने…
सर्पदंश के रोकथाम हेतु कई जिलों के डॉक्टर पहुंच रहे कोरबा कोरबा – छत्तीसगढ़ 44% वनों से आच्छादित राज्य है जिसमें 70% आजीविका कृषि अथवा इससे संबंधित कार्यों से होती हैं। ऐसे में सांपों के साथ आमना सामना होना एक सामान्य बात हैं। लेकिन ऐसे में सर्प दंश की संभावनाएं भी बढ़ रही हैं।सर्प दंश की समस्या साल दर साल बढ़ती जा रही हैं पिछले पांच सालों में 17000 सर्प दंश की घटनाएं राज्य से हुई हैं और एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में सर्प दंश से मृत्यु दर में छत्तीसगढ़ तीसरे स्थान पर हैं जो बेहद ही चिंता जनक…
जिला मुख्यालय से लगभग 35 किलोमीटर अंतिम ग्राम पंचायत उमरेली में आज सुबह सुबह ट्रैक्टर सहित चालक पुल के नीचे आ गिरा हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए ट्रैक्टर चालक को मामूली चोटे आई है ग्रामीणों के जानकारी अनुसार घटना सुबह 8 बजे की बताई जा रही है तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरी है और उपस्थित ग्रामीणों द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया है
कटघोरा, छत्तीसगढ़: देर रात एनटीपीसी हॉस्पिटल में एक बारासिंघा देखे जाने की खबर मिलने के बाद, वन विभाग कटघोरा और छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा की संयुक्त टीम ने डीएफओ कटघोरा के नेतृत्व में बारासिंघा का सफल रेस्क्यू किया। विज्ञान सभा की टीम के नेतृत्व में अक्षय कुमार एंथोनी, सागर साहू, रघु सिंह, विक्रम सिंह और निधि सिंह ने वन विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में रेस्क्यू ऑपरेशन को सफलतापूर्वक पूरा किया। पुलिस विभाग और वन विभाग के सहयोग से नर बारासिंघा को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू किया गया और उसे वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया।
कुसमुंडा के आदर्श नगर में प्रेरणा महिला मंडल द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के सम्मान और एकजुटता को समर्पित भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रविन्द्र कौर प्रीति झा अनु झा वार्ड 22 की पार्षद आशा साहू वार्ड 21 की पार्षद बालकी खजूर अंजलि पटेल आदि उपस्थित थी यह आयोजन क्षेत्र की महिलाओं को सख्त मंच प्रदान करने और उनके बीच आपसी प्रेम व सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया महिला दिवस व होली मिलन समारोह मैं बड़ी संख्या में महिलाओं ने…
वेदांता ग्रुप के द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत कोई नई बात नहीं है लेकिन अब अतिक्रमण के बाद अवैध उत्खनन की शिकायत सामने आ रही है वेदांत के प्रोजेक्ट गेट के सामने शासकीय भूमि पर अवैध तरीके से मिट्टी का उत्खनन इस कदर किया जा रहा है कि मुर्दो के कब्र तक को नहीं बक्शा जा रहा है। जी हां ताजा मामला प्लांट के प्रोजेक्ट गेट के सामने का है जहां से अवैध तरीके से मिट्टी का उत्खनन किया जा रहा है और उत्खनन के बाद उस मिट्टी को हाईवि वाहनों में ओवरलोड भरकर बिना तर्पॉलिन के खुले…
कोरबा नगर में स्व. केशव लाल मेहता क्रिकेट प्रतियोगिता पिछले 20 वर्षों से प्रेस क्लब कोरबा द्वारा आयोजित की जा रही है। प्रेस क्लब का यह आयोजन अनुकरणीय है। खेलों को आगे बढ़ाने की दिशा में कोरबा प्रेस क्लब का प्रयास सराहनीय है। प्रेस क्लब का यह आयोजन जिला ही नहीं बल्कि समूचे प्रदेश में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। प्रेस क्लब ने खिलाडिय़ों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का उत्कृष्ट मंच प्रदान किया है। इसकी जितनी भी सराहना की जाए कम है।” उक्त कथन घंटाघर आडिटोरियम खेल मैदान में प्रेस क्लब कोरबा द्वारा आयोजित स्व. केशव लाल मेहता…
कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्दार्थ तिवारी ने पुलिस महकमे और शासकीय कार्यो में कसावट लाने के उद्देश्य से जिले में 9 निरीक्षक, 4 उप निरीक्षक और 3 सहायक उप निरीक्षक सहित कुल 16 लोगो का तबादला किया हैं। कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्दार्थ तिवारी ने लंबे समय बाद महकमे में तबादले करते हुए थानेदारो के प्रभार में फेरबदल का आदेश जारी किया है। उक्त जारी आदेश के अनुसार कोतवाली थाना प्रभारी मोती पटेल को सिविल लाइन, कटघोरा थानेदार धर्म तिवारी को कोतवाली, रूपक शर्मा को कुसमुंडा से बालको, अभिनवकान्त सिंह को बालको से दीपका, सिविल लाइन प्रभारी प्रमोद डडसेना को…
कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में बसे कुसमुंडा अंतर्गत आदर्श नगर में बनी एसईसीएल कॉलोनी के एक मकान की छत का प्लास्टर अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। गनीमत यह रही कि मकान नंबर बी/476 में हुई इस घटना के वक्त वहां कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। कॉलोनी के कर्मचारियों ने बताया कि मकानों की मरम्मत के लिए सिविल विभाग से कई बार शिकायत की गई। लेकिन संबंधित विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण कोई कार्यवाही नहीं हुई। उन्होंने आगे बताया कि यह पहली बार नहीं है जब एसईसीएल कॉलोनी में इस तरह की घटना घटित हुई हो। पहले…
