Close Menu
Buland AwaazBuland Awaaz

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सीतामढ़ी रेड घाट में अवैध रेत उत्खनन! सवाल पूछने पर खुद को पत्रकार बताने लगे रेत कारोबारी, नाबालिग से ट्रैक्टर चलवा रहे हैं

    2026-06-25

    प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से अवैध रेत खनन, प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवाल

    2026-06-24

    कबीर साहेब जी के 629वें प्राकट्य उत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, समाज के प्रतिभावानों का हुआ सम्मान

    2026-06-23
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • देश दुनिया
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • अपराध
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Home»Blog»Chhattisgarh: अंत्योदय राशन कार्ड धारकों के लिए अच्‍छी खबर, अब पांच वर्ष मिलेगा निश्शुल्क चावल
    Blog

    Chhattisgarh: अंत्योदय राशन कार्ड धारकों के लिए अच्‍छी खबर, अब पांच वर्ष मिलेगा निश्शुल्क चावल

    जितेंद्र हथेलBy जितेंद्र हथेल2024-02-21No Comments0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर : छत्‍तीसगढ़ में राज्य सरकार की ओर से अंत्योदय तथा प्राथमिकता राशन कार्डधारी गरीब परिवारों को पांच वर्ष निश्शुल्क चावल वितरण करने का निर्णय लिया गया है। इससे प्रदेश के 67 लाख 80 हजार अंत्योदय तथा प्राथमिकता राशन कार्डधारी गरीब परिवार जनवरी-2024 से दिसंबर- 2028 तक लाभान्वित होंगे।

    इससे पहले मंगलवार को खाद्य, नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्री दयालदास बघेल के विभाग से संबंधित 3,033 करोड़ 48 लाख 88 हजार रुपये की अनुदान मांगें विधानसभा में चर्चा के बाद पारित की गई। खाद्य मंत्री बघेल ने अनुदान मांगों की चर्चा के दौरान कहा कि पीडीएस मध्यान्ह भोजन और पूरक पोषण योजना के हितग्राहियों में एनीमिया व अन्य पोषक तत्वों की कमी को दूर करने के लिए फोर्टिफाईड चावल वितरण किया जा रहा है।

    फोर्टिफाइड चावल का किया जा रहा है वितरण

    वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्रदेश के समस्त जिलों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत अंत्योदय, प्राथमिकता, निराश्रित एवं निशक्तजन राशनकार्डधारियों को फोर्टिफाइड चावल का वितरण किया जा रहा है। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2023-24 में दिसंबर-2023 तक पीडीएस के अंतर्गत हितग्राहियों को 19 लाख 14 हजार टन फोर्टिफाइड चावल का वितरण किया गया है।

    उन्होंने कहा कि वर्ष-2019 में जारी किए गए राशनकार्डों का नवीनीकरण का कार्य 25 जनवरी, 2024 से शुरू किया गया है। इस अभियान में 77 लाख 10 हजार प्रचलित राशनकार्डों का नवीनीकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पीडीएस की अधोसंरचना के विस्तार के लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष में 283 नई उचित मूल्य की दुकानें खोली गई है। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान जनवरी-2024 तक तीन लाख 57 हजार नए राशनकार्ड जारी किए गए हैं। चार लाख 79 हजार नए सदस्यों के नाम राशनकार्डों में जोड़े गए हैं।

    प्रदेश में अब तक 144.92 लाख टन धान की खरीदी

    खाद्य मंत्री ने अनुदान मांगों की चर्चा में कहा कि इस वर्ष 24 लाख 72 हजार 440 किसानों से 144.92 लाख टन धान की खरीदी की गई है और 31,913 करोड़ का भुगतान किया गया है। राज्य गठन के बाद से अब तक किसानों को सर्वाधिक राशि का भुगतान किया गया है।

    उन्होंने कहा कि किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। खरीफ वर्ष 2014-15 और 2015-16 धान की बकाया बोनस की राशि 3,433 करोड़ का भुगतान किसानों को किया जा चुका है।

    मंडी अधिनियम के तहत 817 प्रकरण दर्ज

    खाद्य मंत्री ने कहा कि इस वर्ष किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी करने के लिए अच्छी व्यवस्था की गई थी।धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए प्रदेशव्यापी अभियान चलाया गया था, जिसके तहत 220 चेकपोस्ट बनाए गए थे। मंडी अधिनियम के तहत 817 प्रकरण दर्ज करते हुए 37,717 क्विंटल धान जब्त किया गया। 253 प्रकरणों का निराकरण कर लिया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    जितेंद्र हथेल

    Related Posts

    सीतामढ़ी रेड घाट में अवैध रेत उत्खनन! सवाल पूछने पर खुद को पत्रकार बताने लगे रेत कारोबारी, नाबालिग से ट्रैक्टर चलवा रहे हैं

    2026-06-25

    प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से अवैध रेत खनन, प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवाल

    2026-06-24

    कबीर साहेब जी के 629वें प्राकट्य उत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, समाज के प्रतिभावानों का हुआ सम्मान

    2026-06-23

    Comments are closed.

    Top Posts

    मानिकपुर क्षेत्र में खुलेआम महुआ शराब की बिक्री, पुलिस और आबकारी विभाग पर उठे सवाल

    2026-06-03187

    कोरबा जिले में अवैध ईंट भंडारण का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है।

    2026-05-01161

    सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप: दिलीप कलवानी के खिलाफ जांच और खरीदी-बिक्री पर रोक की मांग”

    2026-06-13150

    सीतामढ़ी रेड घाट में अवैध रेत उत्खनन! सवाल पूछने पर खुद को पत्रकार बताने लगे रेत कारोबारी, नाबालिग से ट्रैक्टर चलवा रहे हैं

    2026-06-25127
    Don't Miss
    Blog

    सीतामढ़ी रेड घाट में अवैध रेत उत्खनन! सवाल पूछने पर खुद को पत्रकार बताने लगे रेत कारोबारी, नाबालिग से ट्रैक्टर चलवा रहे हैं

    By जितेंद्र हथेल2026-06-25127

    कोरबा जिले के सीतामढ़ी रेड घाट से अवैध रूप से रेत निकाले जाने का मामला…

    प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से अवैध रेत खनन, प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवाल

    2026-06-24

    कबीर साहेब जी के 629वें प्राकट्य उत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, समाज के प्रतिभावानों का हुआ सम्मान

    2026-06-23

    बुधवारी बायपास ग्रीन बेल्ट निर्माण विवादों में, ठेकेदार नहीं दिखा सके वर्क ऑर्डर

    2026-06-23
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    बुलंद आवाज न्यूज पोर्टल छत्तीसगढ़ राज्य का एक उभरता हुआ न्यूज पोर्टल है, यहां आप राज्य की सटीक खबरें सबसे पहले देख सकते हैं।

    Mobile : 9329828864
    Email: bbulandawaaz90@gmail.com
    Address : Pump House, Korba, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp

    Jitendra Hathhel

    OWNER & CHIEF EDITOR

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    © 2026 BULAND AWAAZ. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.