Close Menu
Buland AwaazBuland Awaaz

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कुसमुंडा बाईपास स्थित कुचेना अंडरब्रिज में पहली ही बारिश में भरा पानी, एसईसीएल के निर्माण पर उठे सवाल

    2026-05-06

    कोरबा में सरकारी जमीन का अवैध सौदा,240 वर्ग फीट के शासकीय पट्टे को 22 लाख रुपए में खरीदकर कमर्शियल कॉम्प्लेक्स की डाली नीव, शासन को लगाया चूना ।

    2026-05-05

    कोरबा जिले में अवैध ईंट भंडारण का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है।

    2026-05-01
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • देश दुनिया
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • अपराध
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Home»Blog»बच्ची की हत्या और दुष्कर्म मामले की सीबीआइ जांच की मांग, कांग्रेस विधायक ने कहा- मुर्गी चोरी की भी CBI जांच कराएगी BJP
    Blog

    बच्ची की हत्या और दुष्कर्म मामले की सीबीआइ जांच की मांग, कांग्रेस विधायक ने कहा- मुर्गी चोरी की भी CBI जांच कराएगी BJP

    जितेंद्र हथेलBy जितेंद्र हथेल2024-02-23No Comments1 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा में भाजपा विधायक टोप्पो ने सरगुजा संभाग में एक बच्ची के दुष्कर्म और हत्या मामला उठाया। प्रश्न काम में उन्होंने इस केस की जांच सीबीआइ से कराने की मांग की तो कांग्रेस विधायक रामकुमार यादव ने विवादित बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि काखरो कुकरी चोरी हो जही ओखर भी सीबीआइ जांच करवाही ये मन। यह बात तो सुनते ही भाजपा विधायक टोप्पो ने आपत्ति दर्ज की।

    उन्होंने कहा कि इतने संवेदनशील मामले में कांग्रेस विधायक का यह बयान बहुत ही आपत्तिजनक है मैं इस पर आपत्ति दर्ज करता हूं यह ठीक नहीं है। इस मामले में पुलिस ने सिर्फ हत्या का केस दर्ज कर केस बंद करने का प्रयास किया, जबकि यह बेहद संवेदनशील मामला था। टोप्पो ने हत्या के एक मामले में दुष्कर्म की आशंका जताते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की।

    स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- फिर से जांच कराई जाएगी

    इस पर गृह मंत्री विजय शर्मा की जगह स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि मेरे व्यक्तिगत रूप से और पूरे प्रदेश के लिए ये दुखद घटना है। इस घटना की निश्चित रूप से जांच होना चाहिए और मैं सदन में घोषणा करता हूं कि इसको आइजी रैंक के बड़े अधिकारियों का दल बनाकर फिर से जांच कराई जाएगी जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। हमारी पुलिस फिर से इस मामले की निष्पक्ष जांच करेगी।

    टोप्पो ने सवाल किया कि सरगुजा जिले में पिछले तीन वर्षों में बलात्कार, हत्या, चोरी, डकैती, मानव तस्करी व हरिजन अत्याचार के कितने प्रकरण दर्ज था? गृहमंत्री विजय शर्मा की गैर मौजूदगी में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जवाब देते हुए कहा कि इस दौरान जिले में बलात्कार के 468, हत्या के 175, चोरी के 1512, डकैती के 07, मानव तस्करी के 08 और अनुसूचित जाति, जनजाति, अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत 50 प्रकरण दर्ज है।

    गूंजा जादूगर वाली सड़क का मामला

    सदन में भाजपा विधायकों ने प्रधानमंत्री सड़क एवं मुख्यमंत्री सड़क योजना का मामला उठाया। भाजपा विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि सड़क स्वीकृत होने के बाद भी सड़कें नहीं बन पाई हैं। पंचायत मंत्री की अनुपस्थिति में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि ईई स्तर के अधिकारी ले जाकर भौतिक सत्यापन कराएंगे। सड़क निर्माण में गड़बड़ी हुई होगी तो उसकी जांच भी कराई जाएगी।

    टेंडर की निश्चित समय सीमा होती है। समयसीमा में पूर्ण कर लिया जाएगा। विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि गांव वाले सड़क नहीं बनने से नाराज हैं। समय सीमा होनी चाहिए। धर्मजीत ने कहा कि सड़क स्वीकृत होने के बाद भी नहीं बन पाई हैं। मुरम बिछाई का ब्यौरा दिया गया है, जबकि बाकी काम प्रगति पर होने की जानकारी दी है। जवाब बता रहा है कि डीएमएफ मद की अफरा-तफरी का मामला दिख रहा है। 30-30 लाख की सड़क दो वर्षों में न बन सके तो बड़ी सड़कों का क्या होगा? उन सड़कों का भौतिक सत्यापन कार में बैठकर करेंगे और मुझे दिखाएंगे क्या ?, अगर वहां गड़बड़ी है तो आप उसे पर जांच करवाएंगे क्या ?

    मंत्री जायसवाल ने कहा कि यदि आप सड़क देखना चाहते हैं तो इंजीनियर लेवल के अधिकारी आपको स्वयं दिखाएंगे। आपसे सलाह मशविरा करके जल्द से जल्द काम होगा। विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह ने कहा कि 30 लाख में सड़क भी बनती है क्या?, धर्मजीत ने कहा मैं यही तो देखना चाहता हूं कि ऐसा क्या है कि 30 लाख में सड़क बना देंगे ?, यह सब जादूगर की तरह काम कर रहे हैं। मंत्री ने कहा जांच करा लेंगे।

    बुलडोजर चलाने पर बहस

    भाजपा विधायक रिकेश सेन ने हथखोज, भिलाई में उद्योग की जमीन पर कब्जे का प्रश्न उठाया। उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने इसकी जांच कर कर कब्जा हटवाने का आश्वासन दिया। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोले रिकेश सेन को कहा कि आप तो खुद बुलडोजर लेकर चले जाते हो।

    सेन ने कहा कि मुझे अगर अनुमति देते हैं तो मैं कल बुलडोजर चलवा दूंगा। रिकेश ने मंत्री से कब्जा हटवाने की समय सीमा जाननी चाही। मंत्री देवांगन ने कहा कि जिला प्रशासन हमारा सक्षम अधिकारी है और उसके माध्यम से निश्चित रूप से हम बेजा कब्जा जो हुआ है हमारी जमीन पर तो उसे हटाया जाएगा। इसके बाद प्रश्न काल समाप्त हो गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    जितेंद्र हथेल

    Related Posts

    कुसमुंडा बाईपास स्थित कुचेना अंडरब्रिज में पहली ही बारिश में भरा पानी, एसईसीएल के निर्माण पर उठे सवाल

    2026-05-06

    कोरबा में सरकारी जमीन का अवैध सौदा,240 वर्ग फीट के शासकीय पट्टे को 22 लाख रुपए में खरीदकर कमर्शियल कॉम्प्लेक्स की डाली नीव, शासन को लगाया चूना ।

    2026-05-05

    कोरबा जिले में अवैध ईंट भंडारण का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है।

    2026-05-01

    Comments are closed.

    Top Posts

    कोरबा जिले में अवैध ईंट भंडारण का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है।

    2026-05-0176

    कुसमुंडा बाईपास स्थित कुचेना अंडरब्रिज में पहली ही बारिश में भरा पानी, एसईसीएल के निर्माण पर उठे सवाल

    2026-05-0640

    कोरबा मानिकपुर खदान में कोयला चोरी का मामला, चार गाड़ियाँ पकड़ने के बाद छोड़ी गईं

    2026-04-0712

    कोरबा में सरकारी जमीन का अवैध सौदा,240 वर्ग फीट के शासकीय पट्टे को 22 लाख रुपए में खरीदकर कमर्शियल कॉम्प्लेक्स की डाली नीव, शासन को लगाया चूना ।

    2026-05-0511
    Don't Miss
    Blog

    कुसमुंडा बाईपास स्थित कुचेना अंडरब्रिज में पहली ही बारिश में भरा पानी, एसईसीएल के निर्माण पर उठे सवाल

    By जितेंद्र हथेल2026-05-0640

    कोरबा जिले के कुसमुंडा बाईपास मार्ग स्थित कुचेना अंडरब्रिज में पहली ही बारिश ने विकास…

    कोरबा में सरकारी जमीन का अवैध सौदा,240 वर्ग फीट के शासकीय पट्टे को 22 लाख रुपए में खरीदकर कमर्शियल कॉम्प्लेक्स की डाली नीव, शासन को लगाया चूना ।

    2026-05-05

    कोरबा जिले में अवैध ईंट भंडारण का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है।

    2026-05-01

    NKH हॉस्पिटल में उन्नत लेप्रोस्कोपिक सर्जरी सेवाएं और सशक्त, फुल-टाइम विशेषज्ञ व आधुनिक मशीनरी उपलब्ध

    2026-04-27
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    बुलंद आवाज न्यूज पोर्टल छत्तीसगढ़ राज्य का एक उभरता हुआ न्यूज पोर्टल है, यहां आप राज्य की सटीक खबरें सबसे पहले देख सकते हैं।

    Mobile : 9329828864
    Email: bbulandawaaz90@gmail.com
    Address : Pump House, Korba, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp

    Jitendra Hathhel

    OWNER & CHIEF EDITOR

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 BULAND AWAAZ. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.