Close Menu
Buland AwaazBuland Awaaz

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से अवैध रेत खनन, प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवाल

    2026-06-24

    कबीर साहेब जी के 629वें प्राकट्य उत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, समाज के प्रतिभावानों का हुआ सम्मान

    2026-06-23

    बुधवारी बायपास ग्रीन बेल्ट निर्माण विवादों में, ठेकेदार नहीं दिखा सके वर्क ऑर्डर

    2026-06-23
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • देश दुनिया
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • अपराध
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Home»Blog»कटघोरा में ‘हाथी-मानव संघर्ष नियंत्रण टीम’ गठित, छत्तीसगढ़ श्रमजीव पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष शशिकांत डिक्सेना अहम जिम्मेदारी
    Blog

    कटघोरा में ‘हाथी-मानव संघर्ष नियंत्रण टीम’ गठित, छत्तीसगढ़ श्रमजीव पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष शशिकांत डिक्सेना अहम जिम्मेदारी

    जितेंद्र हथेलBy जितेंद्र हथेल2025-10-13No Comments0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा। कटघोरा वनमंडल क्षेत्र में बढ़ते मानव-हाथी संघर्ष (HEC) की घटनाओं को रोकने के लिए वनमंडलाधिकारी कुमार निशांत (भा.व.से.) ने एक विशेष ‘Spearhead (Rapid Response) Team’ का गठन किया है। यह दल संघर्ष की स्थिति में तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत, बचाव और समन्वय की जिम्मेदारी निभाएगा। इस टीम में विभागीय अधिकारियों के साथ पत्रकार, विशेषज्ञ और सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल किए गए हैं।जारी आदेश के अनुसार, दल की कमान उपवनमंडलाधिकारी संजय त्रिपाठी को दी गई है, जबकि टीम में 15 सदस्य रखे गए हैं जिनमें परिक्षेत्र अधिकारी, सहायक, रक्षक, पशुचिकित्सक, पत्रकार और हाथी मित्रदल के सदस्य शामिल हैं।

    *जिलाध्यक्ष शशिकांत डिक्सेना शशिकांत डिक्सेना (निक्की) — पत्रकार जो जोखिम उठाकर करते हैं सच्ची रिपोर्टिंग*

    कटघोरा के चर्चित पत्रकार व छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ कोरबा *शशिकांत डिक्सेना (निक्की)* को इस दल में शामिल किया गया है, जो लंबे समय से जंगलों और वन्यजीव से जुड़े जमीनी मुद्दों पर निडर होकर रिपोर्टिंग करते रहे हैं। निक्की ने कई बार जान जोखिम में डालकर *हाथी मूवमेंट, ग्रामीणों की परेशानी और प्रशासनिक लापरवाही* को उजागर किया है।वे न केवल घटनास्थल से समय पर जानकारी जुटाकर विभागीय अधिकारियों को सचेत करते हैं, बल्कि ग्रामीणों के हितों के लिए लगातार आवाज उठाते हैं। ग्रामीणों और वन विभाग के बीच सेतु बनकर उन्होंने कई बार संघर्ष की स्थितियों को टलने में अहम भूमिका निभाई है।

    *प्रभात दुबे — लोगों को जागरूक कर रहे, टकराव घटाने की मुहिम में आगे*

    हाथी विशेषज्ञ प्रभात दुबे को भी इस टीम में सदस्य बनाया गया है। वे पिछले कई वर्षों से गांव-गांव जाकर लोगों को हाथियों के व्यवहार, उनकी गतिविधियों और सुरक्षा के उपायों के बारे में समझा रहे हैं। प्रभात दुबे की मुहिम का असर यह है कि अब कई ग्रामीण क्षेत्र में लोग हाथियों के आगमन पर घबराने की बजाय सावधानीपूर्वक दूरी बनाते हैं, जिससे मानव-हाथी संघर्ष में उल्लेखनीय कमी आई है।

    *वन विभाग का मानवीय प्रयास*

    वनमंडलाधिकारी कटघोरा कुमार निशांत ने आदेश में कहा है कि यह दल किसी भी संघर्ष की सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंचेगा, घायलों को सुरक्षित करेगा और हाथियों को बिना नुकसान पहुंचाए सुरक्षित दिशा में मोड़ेगा। साथ ही, प्रत्येक घटना की फोटो-वीडियो व GPS लोकेशन सहित रिपोर्ट तैयार की जाएगी और मुआवजा प्रकरणों को प्राथमिकता से निपटाया जाएगा।दल के सदस्यों को समुदाय से संवाद, भीड़ नियंत्रण, जनजागरूकता और ग्रामीणों को प्रशिक्षण देने का दायित्व भी सौंपा गया है।

    *कटघोरा मॉडल बन सकता है उदाहरण*

    पत्रकारों, विशेषज्ञों और विभागीय अधिकारियों की यह संयुक्त पहल न केवल संघर्ष की घटनाओं को कम करेगी बल्कि एक संवेदनशील और सहभागी प्रशासनिक मॉडल के रूप में उभर सकती है। ग्रामीण भी इसे स्वागत योग्य कदम बता रहे हैं, क्योंकि इसमें उन लोगों को जोड़ा गया है जो वास्तव में मैदान पर सक्रिय और विश्वसनीय हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    जितेंद्र हथेल

    Related Posts

    प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से अवैध रेत खनन, प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवाल

    2026-06-24

    कबीर साहेब जी के 629वें प्राकट्य उत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, समाज के प्रतिभावानों का हुआ सम्मान

    2026-06-23

    बुधवारी बायपास ग्रीन बेल्ट निर्माण विवादों में, ठेकेदार नहीं दिखा सके वर्क ऑर्डर

    2026-06-23

    Comments are closed.

    Top Posts

    मानिकपुर क्षेत्र में खुलेआम महुआ शराब की बिक्री, पुलिस और आबकारी विभाग पर उठे सवाल

    2026-06-03186

    कोरबा जिले में अवैध ईंट भंडारण का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है।

    2026-05-01159

    सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप: दिलीप कलवानी के खिलाफ जांच और खरीदी-बिक्री पर रोक की मांग”

    2026-06-13148

    श्रम मंत्री के पत्र का रिकॉर्ड गायब! बालको में स्थानीय रोजगार की जानकारी मांगने वाले पत्र पर उठे बड़े सवाल

    2026-05-30100
    Don't Miss
    Blog

    प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से अवैध रेत खनन, प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवाल

    By जितेंद्र हथेल2026-06-241

    कोरबा जिले में 10 जून के बाद रेत खनन पर प्रतिबंध लागू होने के बावजूद…

    कबीर साहेब जी के 629वें प्राकट्य उत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, समाज के प्रतिभावानों का हुआ सम्मान

    2026-06-23

    बुधवारी बायपास ग्रीन बेल्ट निर्माण विवादों में, ठेकेदार नहीं दिखा सके वर्क ऑर्डर

    2026-06-23

    कुसमुंडा खदान में फिर बड़ा हादसा: 150 फीट गहरी खाई में गिरा डंपर, एसईसीएल कर्मी की मौत”

    2026-06-21
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    बुलंद आवाज न्यूज पोर्टल छत्तीसगढ़ राज्य का एक उभरता हुआ न्यूज पोर्टल है, यहां आप राज्य की सटीक खबरें सबसे पहले देख सकते हैं।

    Mobile : 9329828864
    Email: bbulandawaaz90@gmail.com
    Address : Pump House, Korba, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp

    Jitendra Hathhel

    OWNER & CHIEF EDITOR

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    © 2026 BULAND AWAAZ. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.