Sunday, November 16, 2025
HomeBlogकर्मों में शुद्धता लाने के लिए करते हैं हम योग : हर्षिता...

कर्मों में शुद्धता लाने के लिए करते हैं हम योग : हर्षिता *21 जून को एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के थीम पर मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*

जीवन चौहान/रिपोर्टर/कोरबा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को देश सहित अन्य 190 देशों में सामूहिक योगाभ्यास किया जाएगा। एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के थीम पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदैव देश के विकास के साथ विरासत पर भी हमेशा जोर दिया है। भारत कृषि व ऋषियों का देश है। योग हमारी प्राचीन धरोहर और अमूल्य विरासत है। योग न केवल विश्व कल्याण का ध्येय है, जीवन का चेतना से जुड़ाव, एकता और संयम का भी प्रतीक है। कर्मों में शुद्धता लाने के लिए हम योग करते हैं।
उक्त बातें राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती हर्षिता पांडेय ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि कोरबा जिले से मेरा अनूठा नाता रहा। आज मेरा सौभाग्य है कि मुझे पुनः इस भूमि पर अपनी बातें रखने का अवसर मिला। कोरबा में राजनीतिक से ज्यादा पारिवारिक कार्यों से अधिक आना जाना रहा है। कल 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है, 21 जून को एक बार फिर एक नया रिकॉर्ड बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री ने विकास के साथ विरासत पर भी हमेशा जोर दिया है। कृषि व ऋषियों का देश है और योग हमारी प्राचीन धरोहर है। 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रधानमंत्री मोदी जी ने अपने पहले भाषण में कहा था कि योग भारत की प्राचीन परंपरा है। यह मन और शरीर, विचार और क्रिया, संयम और पूर्ति के बीच सामंजस्य है। यह स्वास्थ्य और कल्याण के लिए एक संपूर्ण दृष्टिकोण है। उस दौरान 90 दिन में 177 देशों के समर्थन से संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया था। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में काम करना प्रारंभ किया। देश की अर्थव्यवस्था हो, देश को शक्ति संपन्न करने का अभियान हो, हर क्षेत्र में भारत को सशक्त बनाया। इसके साथ ही भारत की प्राचीन विरासत योग को अद्वितीय पहचान दिलाई और आज विश्व के 195 से अधिक देशों में हर वर्ष 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाता है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक मंडल स्तर पर और जिला स्तर पर लोकमाता अहिल्याबाई होलकर कन्वेंशन सेंटर में योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास किया जाएगा। प्राचीन समय में डॉक्टर नहीं थे। तब ऋषियों व मनीषियों ने योग और आयुर्वेद के माध्यम से लोगों की सेहतमंद रखने भूमिका निभाई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular