Close Menu
Buland AwaazBuland Awaaz

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ससुराल पहुंचा युवक, पत्नी पर एयर गन तानकर जान लेने की कोशिश, पुलिस ने आरोपी और उसके मामा को किया गिरफ्तार।

    2026-06-27

    बुलंद आवाज़ न्यूज़ की खबर का बड़ा असर, सीतामढ़ी में अवैध रेत खनन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन

    2026-06-27

    सीतामढ़ी रेड घाट में अवैध रेत उत्खनन! सवाल पूछने पर खुद को पत्रकार बताने लगे रेत कारोबारी, नाबालिग से ट्रैक्टर चलवा रहे हैं

    2026-06-25
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • देश दुनिया
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • अपराध
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Home»Blog»कार्यवाही के आड़ में आबकारी उप निरीक्षक मुकेश पांडे ने पहले मारा दो झापड़ फिर वसूल लिए 60000 नगद महिलाओं ने लगाए गंभीर आरोप ।
    Blog

    कार्यवाही के आड़ में आबकारी उप निरीक्षक मुकेश पांडे ने पहले मारा दो झापड़ फिर वसूल लिए 60000 नगद महिलाओं ने लगाए गंभीर आरोप ।

    जितेंद्र हथेलBy जितेंद्र हथेल2025-01-17No Comments0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा जिले में अवैध शराब बिक्री की कार्यवाही को लेकर आबकारी विभाग के कर्मचारियों के द्वारा अवैध वसूली का आरोप कोई नया बात नहीं रह गई है। इसका ताजा उदाहरण कोरबा जिले के ग्राम पंचायत तिलकेजा के खैरभाटा बस्ती में सामने आया है । यहां महिलाओं ने आबकारी उप निरीक्षक मुकेश पांडे एवं उनके टीम के ऊपर कार्यवाही के आड़ में मारपीट गाली गलौज के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए ₹60000 वसूली का आरोप लगाया है। आपको बता दें अवैध शराब की बिक्री को लेकर ग्राम पंचायत तिलकेजा की महिला समितियों के द्वारा कार्यवाही का आग्रह किया गया था। इसके बाद अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करने को लेकर आबकारी विभाग के उप निरीक्षक मुकेश पांडे सहित पूरा टीम तिलकेजा गांव के खैरभाटा बस्ती में पहुंच गए जहाँ जगरमति उरांव के घर अवैध शराब की खोज बिन चालू की गई। पीड़ित महिला ने बताया शराब खोजने के बाद उनके घर से महज तीन लीटर महुवा शराब आबकारी विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के समक्ष पाया गया। इसके बाद आबकारी विभाग के उप निरीक्षक मुकेश पांडे ड्राइवर के माध्यम से पैसा मांगने की बात कही और राशि ₹60000 मांगी गई जिसके बाद पीड़ित महिला ने अपने घर में धान विक्रय कर रखे हुए राशि को उनको सोंप दिए लगभग ₹60000 वसूली को लेकर महिला ने कहा साहब हम लोग आदिवासी परिवार के लोग हैं। और हमारे घर में वैवाहिक कार्यक्रम के लिए इस शराब को बनाया गया था। क्योंकि अंग्रेजी शराब से हमारे घर में पूजा को संपन्न नहीं माना जाता । ऐसे में हमारी मजबूरी थी । कि हमें महुआ शराब बनाना पड़ा।आबकारी दल का कार्य संदेहास्पद तब और हो जाता है। जब कोरे कागज में हस्ताक्षर करवाते हुए रख लिया जाता है। आपको बता दें कोरे कागज पर हस्ताक्षर करने का कोई प्रणाली ही नहीं है। आबकारी दल को चाहिए सर्वप्रथम कार्यवाही से संबंधित लिखा पढ़ी को पूरा करें उसके बाद जो आरोपी है उससे हस्ताक्षर लिया जाए । बताते चलें कोरे कागज में हस्ताक्षर करने के बाद आरोपियों को ब्लैकमेलिंग किया जाता है। यदि पैसा नहीं दोगे तो 3 लीटर को 30 लीटर बना कर बनाकर आपको जेल भेज देंगे । इस तरह की शिकायत भी सामने आ रही है आपको बता दें महिला ने यह भी कहा कि हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वयं आदिवासी हैं। आप उनसे पूछ सकते हैं। कि आदिवासी परिवार के लोगों को वैवाहिक कार्यक्रमों के साथ-साथ कई तरह के धार्मिक अनुष्ठान में महुआ शराब की आवश्यकता पड़ती है। अब सवाल सबसे बड़ा यह है। एक तरफ गांव की महिला समिति अवैध शराब बिक्री को लेकर लामबंद होते हुए कार्यवाही के आस में बैठे हुए हैं। और दूसरी तरफ आबकारी विभाग के अधिकारी महिलाओं की शिकायत पर कार्यवाही करने के बजाय उसे अवैध वसूली का एक जरिया बना रखे हैं।महिला समिति के महिलाओं ने भी इस बात की पुष्टि की की आबकारी विभाग के लोगों के द्वारा पीड़ित परिवार से राशि ली गई है । सवाल यहां सबसे बड़ा यह है कि, आखिर कार्यवाही के आड़ में गरीब आदिवासी लोगों के साथ यह अन्याय है। कोरबा जिले में आबकारी विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों के द्वारा कार्यवाही के दौरान अनाधिकृत व्यक्तियों को अपने साथ ले जाने की खबर कोई नहीं बात नहीं है। इसी तरह के मामले पूर्व में भी सामने आए हैं। जिसमें आबकारी विभाग के यहां प्राइवेट वाहन को चलाने वाले लोगों या यूं कहें प्राइवेट लोगों के फौज को ले जाकर कार्यवाही के आड़ में लोगों के घरों में गुंडागर्दी कराया जा रहा है। इस तरह के मामले कई बार प्रकाश में आ गए हैं। बावजूद इस मामले को लेकर संबंधित जिम्मेदार अधिकारी कार्यवाही नहीं कर रहे हैं ।यही कारण है आबकारी विभाग अपने नैतिक कर्तव्यों से भटक कर महज वसूली तक उनका कार्य केंद्रित हो गया है।कोरबा आदिवासी बाहुल्य जिला है और यहां आदिवासी समुदाय के लोग शराब बनाना पीना सहित अपने पूजन कार्य में भी शामिल करते हैं वही जानकारी के अनुसार आदिवासी समाज के लोगों को 5 लीटर तक महुआ शराब उनके उपयोग के लिए बनाने में कोई पाबंदी नहीं है ऐसे में महत तीन लीटर शराब बरामदगी पर कारवाई कब है दिखा कर परिवार के सदस्य इस तरह का व्यवहार शर्मनाक है।वही गांव में महिलाओं के द्वारा समिति बनाकर अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ मुहिम चढ़ने वाली महिलाओं ने भी पैसा लेने वाली बात पर नाराजगी जाहिर करते हुए आबकारी विभाग के अधिकारी पर कार्रवाई की बात कही है।इस कार्यवाही को लेकर प्रश्न यह भी खड़ा होता है सुबह 9:30 से लेकर 10:30 तक आबकारी टीम के द्वारा क्या कार्रवाई की गई महिला के पास कितनी मात्रा में शराब बरामद की गई थी क्या पांच राम मौके पर तैयार किया गया था या कोरे कागज में साइन करा कर अपने दफ्तर में तैयार किया गया। महिला के पास से बरामद शराब क्या कार्रवाई करने के लायक नही था इसलिए किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई। और यदि महिला के पास बरामद शराब की मात्रा कम थी तो किसी सूचना के आधार पर महिला के घर पर खोजबीन किया गया और इस खोजबीन के दौरान महिला के घर के अंदर अलमारी में रखे सामान तक को बिखेर दिया गया।इस संबंध में आबकारी विभाग के उप निरीक्षक मुकेश पांडे से जानकारी चाहिए गई लेकिन उनका पुराना अंदाज पत्रकारों का फोन नहीं उठाना और नहीं करवाई की जानकारी देना।इस मामले को लेकर महिला ने प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय समक्ष पूरे परिवार के साथ सामूहिक शिकायत करने की बात कही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    जितेंद्र हथेल

    Related Posts

    ससुराल पहुंचा युवक, पत्नी पर एयर गन तानकर जान लेने की कोशिश, पुलिस ने आरोपी और उसके मामा को किया गिरफ्तार।

    2026-06-27

    बुलंद आवाज़ न्यूज़ की खबर का बड़ा असर, सीतामढ़ी में अवैध रेत खनन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन

    2026-06-27

    सीतामढ़ी रेड घाट में अवैध रेत उत्खनन! सवाल पूछने पर खुद को पत्रकार बताने लगे रेत कारोबारी, नाबालिग से ट्रैक्टर चलवा रहे हैं

    2026-06-25

    Comments are closed.

    Top Posts

    मानिकपुर क्षेत्र में खुलेआम महुआ शराब की बिक्री, पुलिस और आबकारी विभाग पर उठे सवाल

    2026-06-03187

    कोरबा जिले में अवैध ईंट भंडारण का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है।

    2026-05-01162

    सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप: दिलीप कलवानी के खिलाफ जांच और खरीदी-बिक्री पर रोक की मांग”

    2026-06-13152

    सीतामढ़ी रेड घाट में अवैध रेत उत्खनन! सवाल पूछने पर खुद को पत्रकार बताने लगे रेत कारोबारी, नाबालिग से ट्रैक्टर चलवा रहे हैं

    2026-06-25133
    Don't Miss
    Blog

    ससुराल पहुंचा युवक, पत्नी पर एयर गन तानकर जान लेने की कोशिश, पुलिस ने आरोपी और उसके मामा को किया गिरफ्तार।

    By जितेंद्र हथेल2026-06-2722

    कोरबा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है।…

    बुलंद आवाज़ न्यूज़ की खबर का बड़ा असर, सीतामढ़ी में अवैध रेत खनन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन

    2026-06-27

    सीतामढ़ी रेड घाट में अवैध रेत उत्खनन! सवाल पूछने पर खुद को पत्रकार बताने लगे रेत कारोबारी, नाबालिग से ट्रैक्टर चलवा रहे हैं

    2026-06-25

    प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से अवैध रेत खनन, प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवाल

    2026-06-24
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    बुलंद आवाज न्यूज पोर्टल छत्तीसगढ़ राज्य का एक उभरता हुआ न्यूज पोर्टल है, यहां आप राज्य की सटीक खबरें सबसे पहले देख सकते हैं।

    Mobile : 9329828864
    Email: bbulandawaaz90@gmail.com
    Address : Pump House, Korba, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp

    Jitendra Hathhel

    OWNER & CHIEF EDITOR

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    © 2026 BULAND AWAAZ. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.