
कोरबा जिले में भारतीय जनता पार्टी के ऊर्जावान, कर्मठ और समर्पित गोपाल मोदी को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया हैं। इस अवसर पर कोसाबाड़ी मंडल द्वारा उनके सम्मान में एक भव्य स्वागत एवं परिचयात्मक भेंट कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसने संगठनात्मक एकता, अनुशासन और समर्पण का एक अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया गया।
उक्त कार्यक्रम जिला भाजपा कार्यालय ट्रांसपोर्ट नगर में आयोजित हुआ। जिसमें सुबह 12:00 बजे से ही कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। वातावरण भाजपा के नारों, पुष्पवर्षा और जयघोषों से गूंज उठा। कार्यक्रम में गोपाल मोदी का स्वागत शॉल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छों से किया गया। मंच पर उनका आत्मीय स्वागत करते हुए वक्ताओं ने कहा कि “उनकी कार्यशैली, विनम्रता और संगठन के प्रति समर्पण उन्हें सभी कार्यकर्ताओं से जोड़ता है।”
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष भाजपा कोरबा गोपाल मोदी, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व सभापति अशोक चावलानी, पूर्व सभापति राम नारायण सोनी, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा श्रीमती मंजू सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष, महिला मोर्चा श्रीमती मीना सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, जिला मंत्री संदीप सहगल, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय वैष्णव, पूर्व जिला अध्यक्ष, युवा मोर्चा मनोज राठौर, मीडिया प्रभारी पवन सिन्हा, उपस्थित रहे। इनके साथ ही अनिल वस्त्रकर, ललेश दुबे, अजय गोंड, राकेश वर्मा, पंकज देवांगन, श्रीमती ममता यादव, श्रीमती सुनीता चौहान, प्रताप सिंह कंवर, श्रीमती चंद्रकाली जायसवाल, पुनि राम साहू, अर्जुन गुप्ता, श्रीधर द्विवेदी, नीरज ठाकुर, मिलाप राम भारत, गिरधारी रजक, संतोष राठौर, गोपलाल राठिया, शिव जायसवाल, बिलासा बुटालिया, शिव चंदेल, संजीव शर्मा, बलदेव दीवान, भजन सिंह, मिलन, प्रवीण ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इसी कड़ी में महिला प्रतिनिधित्व अंतर्गत श्रीमती तृप्ति सरकार, श्रीमती चंदला राठौर, श्रीमती पुष्पकला साहू, श्रीमती स्वाति कश्यप, श्रीमती किया सेनगुप्ता, श्रीमती राखी तिवारी, श्रीमती संतोषी लदेर, श्रीमती प्रीति चौहान, श्रीमती कृष्णा राठौर, श्रीमती कालिंद्री राठौर, आदि सहित अन्य उपस्थित रहे।