Close Menu
Buland AwaazBuland Awaaz

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा मानिकपुर खदान में कोयला चोरी का मामला, चार गाड़ियाँ पकड़ने के बाद छोड़ी गईं

    2026-04-07

    एनकेएच में कैथलैब से मरीजों को मिला जीवनदान

    2026-04-01

    खरमोरा स्थित नशा मुक्ति केंद्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत

    2026-03-31
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • देश दुनिया
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • अपराध
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Home»Blog»स्व.. केशवलाल मेहता क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करने के लिए प्रेस क्लब परिवार बधाई का पात्र : पार्षद नरेंद्र देवांगन क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांच चरम पर दूसरे क्वार्टर फाइनल में मेयर इलेवन और सीएसईबी कोरबा-वेस्ट ने मारी बाजी
    Blog

    स्व.. केशवलाल मेहता क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करने के लिए प्रेस क्लब परिवार बधाई का पात्र : पार्षद नरेंद्र देवांगन क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांच चरम पर दूसरे क्वार्टर फाइनल में मेयर इलेवन और सीएसईबी कोरबा-वेस्ट ने मारी बाजी

    जितेंद्र हथेलBy जितेंद्र हथेल2025-03-24No Comments0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा अंचल के निहारिका घंटाघर क्षेत्र के ओपन थियेटर में संचालित स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले 23 मार्च को खेले गए। पहला मुकाबला मेयर इलेवन बनाम कलेक्टर इलेवन व दूसरा मैच सीएसईबी कोरबा-वेस्ट बनाम एसईसीएल कुसमुंडा के बीच खेला गया। जिसमें मेयर इलेवन और सीएसईबी कोरबा-वेस्ट ने जीत दर्ज की। इस प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि वार्ड 18 के पार्षद व भाजयुमो महामंत्री नरेंद्र देवांगन शामिल हुए।
    विशिष्ट अतिथियों में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, तहसीलदार सत्यपाल राय, सोनू राठौर, परविंदर सिंह, सुशील गर्ग, वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद सादिक शेख, अनूप सोनकर, राजेश प्रजापति, अरविंद पांडेय, प्रकाश साहू, ईश्वर चंद्रा, मधु डिडवानिया, डॉली सिंह, सुधीर राजपूत विजय सिंह, धीरज दुबे, पुरुषोत्तम दुबे, सत्या पाल, अनिमेष सरकार, सुरेश देवांगन, शिवेंदु शीट, कृष्णा राठौर व विकास पांडेय आदि शामिल रहे।
    स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजक प्रेस क्लब कोरबा की सराहना करते हुए मुख्य अतिथि नरेंद्र देवांगन ने कहा कि “खेल हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। खेल से हमारा सर्वांगीण विकास संभव है। खेल हमें अनुशासन सिखाता है। प्रेस क्लब कोरबा द्वारा विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के लिए स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। प्रेस क्लब का यह आयोजन प्रशंसनीय है। कोरबा में इस तरह का यह विशिष्ट आयोजन है। आयोजन के लिए मैं प्रेस क्लब परिवार और कोरबा के पत्रकार साथियों को बधाई देता हूं।” प्रेस क्लब की ओर से उपस्थित अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
    इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल, उपाध्यक्ष रामेश्वर ठाकुर, कोषाध्यक्ष ईं जयंत, कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार शाह, नीलम पड़वार, शेख असलम एवं पत्रकारगण राजेंद्र मेहता, दादू मनहर, दीपक गुप्ता, दीपक साहू, मनोज पाहूजा, रमेश वर्मा, हीरा राठौर, राजेश मिश्रा, पुरुषोत्तम दुबे, गयानाथ मौर्य, कैलाश सिंह राजपूत, नरेंद्र रात्रे, अशोक अग्रवाल, भाजपा नेता मनोज लहरे, पार्षद चंद्रलोक सिंह सहित अन्य उपस्थित थे। प्रेस क्लब सचिव नागेंद्र श्रीवास ने मंच का संचालन किया।

    • 6 विकेट से मेयर इलेवन विजयी
      पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कलेक्टर इलेवन ने निर्धारित 10 ओव्हर में 2 विकेट के नुकसान पर 112 रन बनाए। संजय कुर्रे ने 53 व मकसूद ने 32 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेयर इलेवन की टीम ने 8 गेंद शेष रहते हुए 4 विकेट खोकर लक्ष्य 113 रन को हासिल कर लिया। रिंकेश और अंकित ने क्रमश: 46 व 48 रन बनाए। इस तरह मेयर इलेवन ने सेमी फाइन में जगह पक्की कर ली।
    • 30 रन से सीएसईबी-वेस्ट की जीत
      दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला सीएसईबी-वेस्ट और एसईसीएल कुसमुंडा के बीच खेला गया। सीएसईबी की टीम ने निर्धारित 10 ओव्हर में 9 विकेट खोकर 106 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसईसीएल कुसमुंडा की टीम 8 विकेट खोकर 76 रन ही बना सकी। इस तरह सीएसईबी वेस्ट ने 30 रन से मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित कर ली।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    जितेंद्र हथेल

    Related Posts

    कोरबा मानिकपुर खदान में कोयला चोरी का मामला, चार गाड़ियाँ पकड़ने के बाद छोड़ी गईं

    2026-04-07

    एनकेएच में कैथलैब से मरीजों को मिला जीवनदान

    2026-04-01

    खरमोरा स्थित नशा मुक्ति केंद्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत

    2026-03-31

    Comments are closed.

    Top Posts

    कोरबा मानिकपुर खदान में कोयला चोरी का मामला, चार गाड़ियाँ पकड़ने के बाद छोड़ी गईं

    2026-04-072

    आदिवासी संस्कृति विश्व संस्कृति की जननी: प्रधान0 विश्व आदिवासी दिवस पर होंगे 5 दिवसीय कार्यक्रम, समापन समारोह में कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन होंगे मुख्य अतिथि

    2025-08-052

    नवतपा ने दूसरे दिन शहर को बनाया तालाब

    2025-05-272

    कोरबा – भैंसामुड़ा में धड़ल्ले से हो रहा रेत का अवैध खनन-परिवहन, कार्यवाही करने में अधिकारी सुस्त

    2025-04-042
    Don't Miss
    Blog

    कोरबा मानिकपुर खदान में कोयला चोरी का मामला, चार गाड़ियाँ पकड़ने के बाद छोड़ी गईं

    By जितेंद्र हथेल2026-04-072

    कोरबा जिले के मानिकपुर खदान क्षेत्र में कोयला चोरी का एक मामला सामने आया है।…

    एनकेएच में कैथलैब से मरीजों को मिला जीवनदान

    2026-04-01

    खरमोरा स्थित नशा मुक्ति केंद्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत

    2026-03-31

    कोरबा जिले से एक बड़ी लापरवाही की खबर सामने आई है।खरमोर स्थित नशा मुक्ति केंद्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई… और सबसे हैरानी की बात यह है कि केंद्र प्रबंधन ने मृतक के परिजनों को समय पर इसकी जानकारी तक नहीं दी

    2026-03-31
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    बुलंद आवाज न्यूज पोर्टल छत्तीसगढ़ राज्य का एक उभरता हुआ न्यूज पोर्टल है, यहां आप राज्य की सटीक खबरें सबसे पहले देख सकते हैं।

    Mobile : 9329828864
    Email: bbulandawaaz90@gmail.com
    Address : Pump House, Korba, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp

    Jitendra Hathhel

    OWNER & CHIEF EDITOR

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    © 2026 BULAND AWAAZ. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.