Close Menu
Buland AwaazBuland Awaaz

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    तरदा में ट्रक चालकों से अवैध वसूली का आरोप, पैसा न देने पर मारपीट की शिकायत”

    2026-06-18

    कोरबा जिले के सीतामढ़ी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।

    2026-06-17

    कोरबा में टोल शुल्क को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, स्थानीय वाहनों को टोल फ्री करने की मांग

    2026-06-16
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • देश दुनिया
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • अपराध
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Home»Blog»कलेक्टर श्री धर्मेश साहू की उपस्थिति में हुआ एसएसटी, एफएसटी और वीएसटी टीम का प्रशिक्षण
    Blog

    कलेक्टर श्री धर्मेश साहू की उपस्थिति में हुआ एसएसटी, एफएसटी और वीएसटी टीम का प्रशिक्षण

    जितेंद्र हथेलBy जितेंद्र हथेल2024-04-10No Comments0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास (सारंगढ़)

    सारंगढ़ बिलाईगढ़, 10 अप्रैल 2024/ लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री धर्मेश कुमार साहू ने एसएसटी, एफएसटी और वीएसटी टीम को प्रशिक्षण के दौरान कहा कि 12 अप्रैल 2024 से जिले में स्थैतिक निगरानी दल (एससटी) और वीडियो निगरानी दल (वीएसटी) की ड्यूटी प्रारंभ होगा।इस टीम का मुख्य कार्य सभी वाहनों को चेक करना है कि गाड़ी में जो सामग्री है, वो चुनाव से संबंधित है या नहीं। सामग्री का विधिवत तरीके से बिल होना चाहिए। कलेक्टर श्री साहू ने जिले के नागरिकों को अपील किया है कि किसी भी नगदी, सामग्री, साडी या अन्य वस्त्र, जेवर आदि को शादी विवाह या अन्य किसी कारणवश कम या ज्यादा मात्रा में एक स्थान से दूसरे स्थान ले जा रहे हैं तो उससे संबंधित दुकान का बिल आदि गाड़ी में सवार व्यक्ति के पास होना चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि जांच के दौरान सभी अधिकारी कर्मचारी सभ्य तरीके से बात करें। संबंधित को बताएं कि यह चुनाव के दौरान का अनिवार्य चेकिंग है। चेकिंग के दौरान वीडियो रिकार्ड किया जाना है। चेक करने से पहले अधिकारी को अपना नाम वीडियो रिकार्ड में बताना होगा। इसी प्रकार श्री साहू ने सभी वीडियोग्राफर को कहा कि यह विशेष ध्यान रखे कि वीडियोग्राफी के दिनांक और समय सेट होना चाहिए। अपने ड्यूटी के पूर्व सभी बैटरी चार्ज होना चाहिए। स्टोरेज चिप, बैटरी आदि अपने पास होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस, एंबुलेंस, सरकारी गाड़ियों का भी जांच करें। आप सभी के लिए गर्व की बात है कि आप लोकसभा चुनाव में अपना भागीदारी दे रहे हैं। मास्टर ट्रेनर श्री चूड़ामणि गोस्वामी और डीआईओ श्री आशीष वर्मा ने सीजर के दौरान प्राप्त सीज को ईएसएमएस (इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम)एप में एंट्री करने के लिए कहा। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनिकेत साहू, एएसपी श्री चंदेल, डीएसपी श्री अविनाश मिश्रा, जिला कोषालय अधिकारी श्री चंद्रपाल सिंह ठाकुर, निर्वाचन पर्यवेक्षक हरिकिशन डनसेना, डीआईओ श्री आशीष वर्मा उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    जितेंद्र हथेल

    Related Posts

    तरदा में ट्रक चालकों से अवैध वसूली का आरोप, पैसा न देने पर मारपीट की शिकायत”

    2026-06-18

    कोरबा जिले के सीतामढ़ी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।

    2026-06-17

    कोरबा में टोल शुल्क को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, स्थानीय वाहनों को टोल फ्री करने की मांग

    2026-06-16

    Comments are closed.

    Top Posts

    मानिकपुर क्षेत्र में खुलेआम महुआ शराब की बिक्री, पुलिस और आबकारी विभाग पर उठे सवाल

    2026-06-03184

    कोरबा जिले में अवैध ईंट भंडारण का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है।

    2026-05-01153

    सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप: दिलीप कलवानी के खिलाफ जांच और खरीदी-बिक्री पर रोक की मांग”

    2026-06-13135

    श्रम मंत्री के पत्र का रिकॉर्ड गायब! बालको में स्थानीय रोजगार की जानकारी मांगने वाले पत्र पर उठे बड़े सवाल

    2026-05-3099
    Don't Miss
    Blog

    तरदा में ट्रक चालकों से अवैध वसूली का आरोप, पैसा न देने पर मारपीट की शिकायत”

    By जितेंद्र हथेल2026-06-1847

    कोरबा जिले के तरदा क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां ट्रक चालकों…

    कोरबा जिले के सीतामढ़ी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।

    2026-06-17

    कोरबा में टोल शुल्क को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, स्थानीय वाहनों को टोल फ्री करने की मांग

    2026-06-16

    चलते ट्रक से चावल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 किलो चावल बरामद

    2026-06-16
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    बुलंद आवाज न्यूज पोर्टल छत्तीसगढ़ राज्य का एक उभरता हुआ न्यूज पोर्टल है, यहां आप राज्य की सटीक खबरें सबसे पहले देख सकते हैं।

    Mobile : 9329828864
    Email: bbulandawaaz90@gmail.com
    Address : Pump House, Korba, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp

    Jitendra Hathhel

    OWNER & CHIEF EDITOR

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    © 2026 BULAND AWAAZ. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.