Close Menu
Buland AwaazBuland Awaaz

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    तरदा में ट्रक चालकों से अवैध वसूली का आरोप, पैसा न देने पर मारपीट की शिकायत”

    2026-06-18

    कोरबा जिले के सीतामढ़ी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।

    2026-06-17

    कोरबा में टोल शुल्क को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, स्थानीय वाहनों को टोल फ्री करने की मांग

    2026-06-16
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • देश दुनिया
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • अपराध
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Home»Blog»वृद्धजन, दिव्यांग तथा असक्षम मतदाता घर में करेंगे मतदान
    Blog

    वृद्धजन, दिव्यांग तथा असक्षम मतदाता घर में करेंगे मतदान

    जितेंद्र हथेलBy जितेंद्र हथेल2024-04-07No Comments0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास (सारंगढ़)

    सारंगढ़-बिलाईगढ़,7 अप्रैल 2024/भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत समाज का कोई भी वर्ग मतदान में अपनी भागीदारी से ना छूटे, इसके लिए घर-घर जाकर मतदान का विकल्प दिया गया है। इसके अंतर्गत 80 वर्ष एवं इससे अधिक आयु के वृद्धजन, असक्षम, 40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं को मतदान करने हेतु डाक मत पत्र की वैकल्पिक सुविधा प्रदान की गई है। अब इन वर्गों के ऐसे व्यक्ति जो मतदान दिवस को मतदान केन्द्र में पहुंचकर वोट डालने में अपने को असमर्थ पाते हैं, वे फॉर्म 12 घ भरकर डाक मतपत्र के विकल्प का चयन कर सकते हैं। डाक मतपत्र के विकल्प का चयन करने वाले मतदाता मतदान दिवस को मतदान केन्द्र में अपना वोट नहीं डाल पाएंगे। जिले में 80 वर्ष एवं इससे अधिक आयु के वृद्धजन तथा 40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांगता वाले मतदाता घर में वोटिंग करेंगे। आयोग के निर्देशानुसार पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। भारत निर्वाचन आयोग ने 80 वर्ष एवं इससे अधिक आयु के वृद्धजन तथा 40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं को प्रोत्साहित करने होम वोटिंग की सुविधा प्रदान की है। जिला निर्वाचन कार्यालय सारंगढ़ बिलाईगढ़ निष्पक्ष निर्वाचन के लिए प्रतिबद्धतापूर्वक कार्य कर रही है। मतदान दल द्वारा ऐसे मतदाताओं के घर जाकर पूरी गोपनीयता के साथ डाक मतपत्र के माध्यम से उनका मतदान कराया जाएगा। विशेष गठित मतदान दल द्वारा मतदाता को उनके घर में मतदान कराया जाएगा। ऐसे विकल्प भरे हुए मतदाता को निर्धारित तारीखों में अपने घर में मतदान हेतु उपस्थित रहना होगा। मतदाता अपने मतदान केन्द्र के बूथ लेवल अधिकारी से पूछकर पूरी प्रक्रिया को समझ सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    जितेंद्र हथेल

    Related Posts

    तरदा में ट्रक चालकों से अवैध वसूली का आरोप, पैसा न देने पर मारपीट की शिकायत”

    2026-06-18

    कोरबा जिले के सीतामढ़ी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।

    2026-06-17

    कोरबा में टोल शुल्क को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, स्थानीय वाहनों को टोल फ्री करने की मांग

    2026-06-16

    Comments are closed.

    Top Posts

    मानिकपुर क्षेत्र में खुलेआम महुआ शराब की बिक्री, पुलिस और आबकारी विभाग पर उठे सवाल

    2026-06-03184

    कोरबा जिले में अवैध ईंट भंडारण का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है।

    2026-05-01154

    सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप: दिलीप कलवानी के खिलाफ जांच और खरीदी-बिक्री पर रोक की मांग”

    2026-06-13135

    श्रम मंत्री के पत्र का रिकॉर्ड गायब! बालको में स्थानीय रोजगार की जानकारी मांगने वाले पत्र पर उठे बड़े सवाल

    2026-05-3099
    Don't Miss
    Blog

    तरदा में ट्रक चालकों से अवैध वसूली का आरोप, पैसा न देने पर मारपीट की शिकायत”

    By जितेंद्र हथेल2026-06-1848

    कोरबा जिले के तरदा क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां ट्रक चालकों…

    कोरबा जिले के सीतामढ़ी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।

    2026-06-17

    कोरबा में टोल शुल्क को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, स्थानीय वाहनों को टोल फ्री करने की मांग

    2026-06-16

    चलते ट्रक से चावल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 किलो चावल बरामद

    2026-06-16
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    बुलंद आवाज न्यूज पोर्टल छत्तीसगढ़ राज्य का एक उभरता हुआ न्यूज पोर्टल है, यहां आप राज्य की सटीक खबरें सबसे पहले देख सकते हैं।

    Mobile : 9329828864
    Email: bbulandawaaz90@gmail.com
    Address : Pump House, Korba, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp

    Jitendra Hathhel

    OWNER & CHIEF EDITOR

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    © 2026 BULAND AWAAZ. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.