Close Menu
Buland AwaazBuland Awaaz

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा जिला चिकित्सालय में ब्लड सैंपल के लिए महिला-पुरुष एक ही कतार में खड़े नजर आए, व्यवस्था पर उठे सवाल

    2026-08-10

    कोरबा रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-2 से मोटरसाइकिल चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात — मानिकपुर चौकी का मामला

    2026-08-10

    न्यू कोरबा हॉस्पिटल परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण

    2026-08-09
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • देश दुनिया
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • अपराध
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Home»Blog»महिलाओं को सम्मान व बराबरी का हक दिलाने कांग्रेस तत्पर : ज्योत्सना महंत
    Blog

    महिलाओं को सम्मान व बराबरी का हक दिलाने कांग्रेस तत्पर : ज्योत्सना महंत

    जितेंद्र हथेलBy जितेंद्र हथेल2024-04-13
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी व सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत के द्वारा संसदीय क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क लगातार जारी है। सांसद ने प्रगतिनगर दर्री, अयोध्यापुरी, स्याहीमुड़ी, बरेडीमुड़ा, श्यामनगर आदि क्षेत्रों में व्यापक दौरा करते हुए उपस्थित जनता को संबोधित किया। सांसद ने कहा कि आप सबको अपने हक के लिए लड़ाई लडऩी है। देश का संविधान खतरे में है और लोकतंत्र को बचाने के लिए केन्द्र में कांग्रेस की सरकार चुनकर लाना है। मोदी जी अपनी गारंटी अपने 25 वर्ष 2047 तक पूरा करने की बात कह रहे हैं तो यह सब अजब और झूठ लगता है। 10 साल से मोदी की सरकार बैठी है लेकिन आज तक कोई गारंटी पूरी नहीं किए लेकिन कांग्रेस सरकार बनते ही सारे संकल्प पूरे किए जाएंगे। सांसद ने कहा कि देश में 140 करोड़ की आबादी में 70 करोड़ महिलाएं हैं जिनके सम्मान और बराबरी के लिए कांग्रेस तत्पर है। हमने 5 न्याय और 25 गारंटी को पूरा करने का संकल्प लिया है जिसमें महिलाओं को बराबरी का अधिकार देकर 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। कांग्रेस की सरकार बनते ही प्रत्येक गरीब परिवार की एक महिला के खाते में सम्माजनक राशि 8333 रुपए 5 साल में 5 लाख रुपए दिया जाएगा। युवाओं को रोजगार देने के लिए 5 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे जिसमें हर जिले के लिए राशि जारी होगी ताकि युवा अपना उद्योग भी स्थापित कर सकें। इस दौरान उपस्थित क्षेत्र के कांग्रेसजनों ने भी अपनी बातें रखते हुए कांग्रेस का हाथ मजबूत करने का आह्वान किया ताकि देश में आने वाले संवैधानिक संकट को टाला जा सके। जनसंपर्क के अवसर पर स्थानीय लोगों के द्वारा सांसद का आत्मीय स्वागत पुष्पगुच्छ व पुष्पहार भेंट कर किया जाता रहा। जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस कमेटी कोरबा ब्लाक अध्यक्ष संतोष राठौर, भोला यादव, पूजा श्रीवास्तव, ललिता गभेल, संगीता श्रीवास, पूनम यादव, अजीत सिंह, शशि किरण, दीपाली बंजारे, हर कुंवर साहू, मीना देवी, संगीता यादव, निर्मला दुबे, कांति यादव, संतोषी धीवर, गायत्री विश्वास, पूजा श्रीवास्तव, कुंती गोप सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    जितेंद्र हथेल

    Related Posts

    कोरबा जिला चिकित्सालय में ब्लड सैंपल के लिए महिला-पुरुष एक ही कतार में खड़े नजर आए, व्यवस्था पर उठे सवाल

    2026-08-10

    कोरबा रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-2 से मोटरसाइकिल चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात — मानिकपुर चौकी का मामला

    2026-08-10

    न्यू कोरबा हॉस्पिटल परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण

    2026-08-09

    Comments are closed.

    Top Posts

    छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तय! 16 जिलों के SP समेत IG, DSP और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी बदलेंगे

    2026-07-03843

    कोरबा: ट्रेंड्ज़ स्टूडियो सैलून कर्मचारी ने लगाई फांसी, रात में पिता से रोते हुए की थी आखिरी बात

    2026-07-24417

    नो-एंट्री में दौड़ा भारी वाहन, सेवानिवृत्त CSEB कर्मचारी की दर्दनाक मौत

    2026-07-03308

    कोरबा: पार्षद पर दबंगई का आरोप, युवक के सिर पर हमला

    2026-07-28292
    Don't Miss
    Blog

    कोरबा जिला चिकित्सालय में ब्लड सैंपल के लिए महिला-पुरुष एक ही कतार में खड़े नजर आए, व्यवस्था पर उठे सवाल

    By जितेंद्र हथेल2026-08-109

    कोरबा। जिला चिकित्सालय में ब्लड सैंपल देने पहुंचे महिला और पुरुष एक ही कतार में…

    कोरबा रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-2 से मोटरसाइकिल चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात — मानिकपुर चौकी का मामला

    2026-08-10

    न्यू कोरबा हॉस्पिटल परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण

    2026-08-09

    कुसमुंडा में एचएमएस की हुंकार: सदस्यता सत्यापन को लेकर बनी नई रणनीति, नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

    2026-08-09
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    बुलंद आवाज न्यूज पोर्टल छत्तीसगढ़ राज्य का एक उभरता हुआ न्यूज पोर्टल है, यहां आप राज्य की सटीक खबरें सबसे पहले देख सकते हैं।

    Mobile : 9329828864
    Email: bbulandawaaz90@gmail.com
    Address : Pump House, Korba, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp

    Jitendra Hathhel

    OWNER & CHIEF EDITOR

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    © 2026 BULAND AWAAZ. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.