Saturday, March 14, 2026
HomeBlogKorba Accident News : मड़वारानी पहाड़ी की चढ़ाव चढ़ते पलटी आटो रिक्शा,...

Korba Accident News : मड़वारानी पहाड़ी की चढ़ाव चढ़ते पलटी आटो रिक्शा, श्रद्धालु घायल

कोरबा : मां मड़वारानी के दर्शन के लिए पहाड़ी पर चढ़ते समय आटो रिक्शा के चालक ने नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित आटो रिक्शा पीछे की ओर लुड़कते हुए गड्ढे में जा गिरी। घटना में आटो चालक तो सुर​क्षित बच निकला लेकिन आटो में सवार कुछ बच्चे सहित आधा दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए। उन्हें ईलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।बताया जा रहा है कि रायगढ़ जिले में रहने वाले एक परिवार के सदस्य मां मड़वारानी के दर्शन करने आटो रिक्शा क्रमांक सीजी 13 व्ही 5694 में सवार होकर पहुंचे थे। आटो रिक्शा का चालक सभी यात्रियों को बिठाकर पहाड़ी में चढ़ाई चढ़ रहा था।

इसी बीच अचानक आटो रिक्शा पीछे की ओर लुड़कने लगी जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित आटो रिक्शा काफी दूर लुड़कने के बाद गड्ढे में जा गिरी। घटना में आटो रिक्शा सवार सहित आधा दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए जिसमें बच्चे व महिलाएं भी शामिल थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलो को अस्पताल दा​खिल कराया जहां प्राथमिक उपचार पश्चात छुट्टी दिये जाने की बातें कहीं जा रही हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular