कोरबा। मंगलम विहार, कोसाबाड़ी स्थित एनकेएच सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 24 से 27 अगस्त तक निःशुल्क यूरोलॉजी ओपीडी का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गजेन्द्र कुमार यूरोलॉजी से संबंधित विभिन्न समस्याओं के लिए मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श प्रदान करेंगे।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार मरीजों की सुविधा को बढ़ाते हुए एनकेएच में एक नए यूरोलॉजी डिपार्टमेंट की शुरुआत की गई है, जहां विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं के साथ आधुनिक उपचार सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।
निःशुल्क ओपीडी में किडनी, यूरेटर एवं मूत्राशय की पथरी, प्रोस्टेट संबंधी समस्याएं, पुरुषों में यौन स्वास्थ्य एवं बांझपन, महिलाओं की यूरोलॉजिकल समस्याएं तथा यूरोलॉजिकल कैंसर जैसी समस्याओं पर विशेषज्ञ से परामर्श लिया जा सकता है।
अस्पताल में पथरी के उपचार के लिए आधुनिक तकनीकों के साथ लेप्रोस्कोपिक यूरोलॉजिकल सर्जरी जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।
ओपीडी के दौरान मरीज सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श ले सकते हैं। अस्पताल प्रबंधन ने किडनी, पेशाब अथवा प्रोस्टेट से संबंधित समस्या से जूझ रहे लोगों से इस निःशुल्क ओपीडी का लाभ उठाने की अपील की है।




