कोरबा। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर जिला जेल कोरबा में भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का भावुक नजारा देखने को मिला। जेल प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, इस वर्ष 92 पुरुष बंदियों को उनकी बहनों ने राखी बांधी।
इस दौरान कुल 251 बहनों ने जिला जेल पहुंचकर अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनके सुखद एवं सुरक्षित भविष्य की कामना की।
वहीं, जिला जेल में निरुद्ध 2 महिला बंदियों से 3 भाइयों ने राखी बंधवाई। इस दौरान भाई-बहन के रिश्ते की भावनात्मक झलक देखने को मिली।
रक्षाबंधन के इस अवसर पर जेल परिसर में भावनाओं का माहौल रहा। लंबे समय से जेल में बंद अपने परिजनों से मिलने पहुंची बहनों ने राखी बांधकर भाई-बहन के रिश्ते को निभाया। वहीं, भाइयों ने भी अपनी बहनों के प्रति स्नेह और सुरक्षा का संकल्प दोहराया।
जिला जेल कोरबा में रक्षाबंधन के दौरान कुल 92 पुरुष बंदियों को राखी बांधी गई, जबकि 2 महिला बंदियों से 3 भाइयों ने राखी बंधवाई।




