मानिकपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, एल्युमिनियम फ्रेम समेत चोरी का सामान और वारदात में इस्तेमाल औजार बरामदसमाचार स्क्रिप्टकोरबा के मिनिमाता गर्ल्स कॉलेज परिसर में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक वयस्क आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन विधि से संघर्षरत बालकों को संरक्षण में लिया गया है।पुलिस के मुताबिक, घटना की सूचना मिलने के बाद टीम ने लगातार पतासाजी की और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर आरोपियों की पहचान की। आरोपियों की निशानदेही पर कॉलेज से चोरी किए गए एल्युमिनियम के फ्रेम, एल्युमिनियम और लोहे का अन्य सामान बरामद किया गया है।इसके साथ ही पुलिस ने चोरी की वारदात में इस्तेमाल किए गए सब्बल, पेचकस सहित अन्य औजार भी जब्त किए हैं।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के नेतृत्व में चोरी और संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है। कोरबा पुलिस का कहना है कि “सजग कोरबा–सतर्क कोरबा” अभियान के तहत ऐसे मामलों में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और चोरी की संपत्ति की बरामदगी के लिए कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। प्रकरण में अपराध क्रमांक 699/2026 दर्ज किया गया है और बीएनएस की धारा 331(4), 305(1) और 3(5) के तहत कार्रवाई की गई है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




