Close Menu
Buland AwaazBuland Awaaz

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    एनकेएच में दो दिनों में 10 एंजियोग्राफी और 6 एंजियोप्लास्टी, 70 से अधिक मरीजों की हुई जांच

    2026-09-04

    दो सटोरिए गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड कौन ? राकेश विश्वकर्मा पर लगे सट्टा नेटवर्क के आरोप

    2026-09-04

    हाथों में सट्टा विरोधी पोस्टर-बैनर लेकर दिया संदेश—“सट्टा छोड़ो, परिवार जोड़ो”, दोबारा अपराध पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

    2026-08-31
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • देश दुनिया
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • अपराध
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Home»Blog»एनकेएच में दो दिनों में 10 एंजियोग्राफी और 6 एंजियोप्लास्टी, 70 से अधिक मरीजों की हुई जांच
    Blog

    एनकेएच में दो दिनों में 10 एंजियोग्राफी और 6 एंजियोप्लास्टी, 70 से अधिक मरीजों की हुई जांच

    जितेंद्र हथेलBy जितेंद्र हथेल2026-09-04
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा। हृदय रोगियों को समय पर विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श और आधुनिक उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एनकेएच कोरबा में नियमित रूप से विशेष कार्डियक सेवाएं संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में रायपुर के प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सतीश सूर्यवंशी एवं उनकी टीम ने आयोजित कार्डियक कैंप में 70 से अधिक मरीजों की जांच की।मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श, जांच और उपचार की सलाह दी गई। गंभीर हृदय संबंधी शिकायतों वाले मरीजों की आवश्यक उपचार प्रक्रियाएं भी की गईं।पिछले दो दिनों में एनकेएच में 10 एंजियोग्राफी और 6 एंजियोप्लास्टी सफलतापूर्वक की गईं। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार उपचार के बाद सभी मरीजों की स्थिति संतोषजनक है। कुछ मरीजों को चिकित्सकीय निगरानी के बाद अस्पताल से छुट्टी भी दी गई। डिस्चार्ज के दौरान मरीजों को दवाओं, सावधानियों और फॉलोअप से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई।अब तक 500 से अधिक एंजियोग्राफीएनकेएच कोरबा में अब तक 500 से अधिक एंजियोग्राफी और 300 से ज्यादा एंजियोप्लास्टी की जा चुकी हैं। इसके अलावा 2 हजार से अधिक लोगों ने सीने में दर्द, सांस फूलना, धड़कन की अनियमितता सहित विभिन्न हृदय संबंधी समस्याओं के लिए जांच और चिकित्सकीय परामर्श लिया है।अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ आधुनिक कार्डियक जांच और उपचार सुविधाएं उपलब्ध होने से स्थानीय मरीजों को समय पर उपचार मिल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार हृदय संबंधी बीमारी में समय पर जांच और उपचार बेहद महत्वपूर्ण है। सीने में दर्द, सांस फूलना, असामान्य थकान या धड़कन की अनियमितता जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।9 सितंबर को डॉ. एस.एस. मोहंती देंगे परामर्शएनकेएच में विशेषज्ञ कार्डियक सेवाओं का सिलसिला जारी है। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. एस.एस. मोहंती 9 सितंबर को एनकेएच कोरबा में मरीजों को परामर्श देंगे। हृदय संबंधी समस्या, सीने में दर्द, सांस फूलना, धड़कन की अनियमितता अथवा अन्य कार्डियक शिकायतों वाले मरीज विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह का लाभ ले सकते हैं।अस्पताल प्रबंधन के अनुसार उद्देश्य हृदय उपचार की आधुनिक सुविधाओं को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है, ताकि मरीजों को समय पर विशेषज्ञ परामर्श और आवश्यक उपचार मिल सके और गंभीर हृदय रोगों के इलाज के लिए उन्हें दूसरे शहरों पर निर्भर न रहना पड़े।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    जितेंद्र हथेल

    Related Posts

    दो सटोरिए गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड कौन ? राकेश विश्वकर्मा पर लगे सट्टा नेटवर्क के आरोप

    2026-09-04

    हाथों में सट्टा विरोधी पोस्टर-बैनर लेकर दिया संदेश—“सट्टा छोड़ो, परिवार जोड़ो”, दोबारा अपराध पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

    2026-08-31

    बंधन बैंक की ₹1.42 लाख की राशि में धोखाधड़ी, फरार आरोपी गिरफ्तार

    2026-08-31

    Comments are closed.

    Top Posts

    छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तय! 16 जिलों के SP समेत IG, DSP और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी बदलेंगे

    2026-07-03856

    कोरबा: ट्रेंड्ज़ स्टूडियो सैलून कर्मचारी ने लगाई फांसी, रात में पिता से रोते हुए की थी आखिरी बात

    2026-07-24430

    नो-एंट्री में दौड़ा भारी वाहन, सेवानिवृत्त CSEB कर्मचारी की दर्दनाक मौत

    2026-07-03319

    कोरबा: पार्षद पर दबंगई का आरोप, युवक के सिर पर हमला

    2026-07-28304
    Don't Miss
    Blog

    एनकेएच में दो दिनों में 10 एंजियोग्राफी और 6 एंजियोप्लास्टी, 70 से अधिक मरीजों की हुई जांच

    By जितेंद्र हथेल2026-09-041

    कोरबा। हृदय रोगियों को समय पर विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श और आधुनिक उपचार उपलब्ध कराने के…

    दो सटोरिए गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड कौन ? राकेश विश्वकर्मा पर लगे सट्टा नेटवर्क के आरोप

    2026-09-04

    हाथों में सट्टा विरोधी पोस्टर-बैनर लेकर दिया संदेश—“सट्टा छोड़ो, परिवार जोड़ो”, दोबारा अपराध पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

    2026-08-31

    बंधन बैंक की ₹1.42 लाख की राशि में धोखाधड़ी, फरार आरोपी गिरफ्तार

    2026-08-31
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    बुलंद आवाज न्यूज पोर्टल छत्तीसगढ़ राज्य का एक उभरता हुआ न्यूज पोर्टल है, यहां आप राज्य की सटीक खबरें सबसे पहले देख सकते हैं।

    Mobile : 9329828864
    Email: bbulandawaaz90@gmail.com
    Address : Pump House, Korba, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp

    Jitendra Hathhel

    OWNER & CHIEF EDITOR

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 BULAND AWAAZ. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.