Close Menu
Buland AwaazBuland Awaaz

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा जिले में अवैध ईंट भंडारण का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है।

    2026-05-01

    NKH हॉस्पिटल में उन्नत लेप्रोस्कोपिक सर्जरी सेवाएं और सशक्त, फुल-टाइम विशेषज्ञ व आधुनिक मशीनरी उपलब्ध

    2026-04-27

    कोरबा मानिकपुर खदान में कोयला चोरी का मामला, चार गाड़ियाँ पकड़ने के बाद छोड़ी गईं

    2026-04-07
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • देश दुनिया
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • अपराध
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Home»Blog»Korba Crime News: डीएसपीएम संयंत्र में तीन स्थानों का ताला तोड़ कर चोरी
    Blog

    Korba Crime News: डीएसपीएम संयंत्र में तीन स्थानों का ताला तोड़ कर चोरी

    जितेंद्र हथेलBy जितेंद्र हथेल2024-02-20No Comments1 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा : डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत संयंत्र (डीएसपीएम) में मुख्य अभियंता भवन में संचालित कंप्यूटर सेक्शन समेत तीन स्थानों में अज्ञात चोर ताला तोड़ कर घुस गए और सामानों की चोरी कर लिए। इस घटना से संयंत्र की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। मामले की सूचना सीएसईबी पुलिस को दी गई है।

    विद्युत कंपनी के कोरबा पूर्व में संचालित डीएसपीएम संयंत्र में शनिवार व रविवार की रात हुई। दरअसल शनिवार व रविवार को अवकाश था। हालांकि शनिवार को कुछ अधिकारी कार्यस्थल आते हैं और आवश्यक कामकाज निपटा कर दोपहर को वापस लौट जाते हैं। इसके बाद सीधे सोमवार को ही संयंत्र पहुंचते हैं। चोरों ने इसका फायदा उठाया। बताया जा रहा है कि मुख्य अभियंता भवन के नीचे हिस्से में कंप्यूटर सेक्शन संचालित है। यहां ताला तोड़ कर अज्ञात चोरों ने आलमारी खोली और उसमें रखे सामान को निकाला। साथही फाईलों को अस्तव्यस्त कर दिया। कक्ष में रखे दैनिक जरूरत के लिए यहां पर रखे गए इंडक्शन और कुछ सामानों को चोरी कर लिया। इसके बगल में स्थित इंफारमेशन सेंटर में चोरी का प्रयास किया। साथ ही बाहर में लगे नल व अन्य सामान निकाल कर ले गए। इसके बाद चोर पीएंडडब्ल्यू शाखा, लेखा शाखा, सीएचपी व फ्यूल मेनेंजमेंट कार्यालय पहुंचे। यहां भी ताला तोड़ कर अंदर घुसे और लेखा विभाग की फाइलों को नीचे बिखराते हुए सामानों की चोरी कर ली। बेखौफ होकर चोर घटना को अंजाम देने के बाद चले गए। सोमवार को कार्यालय खुलने पर जब अधिकारी व कर्मचारी पहुंचे, तब उन्हें चोरी की जानकारी हुई। इसके साथ ही हडकंप मच गया। मुख्य अभियंता डा हेमंत सचदेवा भी स्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली।

    मुख्य अभियंता डा सचदेवा ने बताया कि अज्ञात चोर ने तीन स्थान से चोरी की है। नल की टोटी समेत छोटे मोटे सामान ले गए हैं। चोर कहां से घुसे इसकी जांच की जा रही है, क्योंकि मुख्य प्रवेश द्वार पर सीसीटीवी लगा है और वहां से अंदर आना संभव नहीं है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है और चोरी गए सामानों की सूची तैयार की जा रही है। किसी भी फाइल को नुकसान नहीं पहुंचा गया है। संयंत्र में इस तरह हुई चोरी से सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई। संयंत्र में मुख्य द्वार से लेकर विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। वहीं संयंत्र के चारों तरफ काफी बड़ी बाऊंड्रीवाल बनी हुई है। ऐसी स्थिति में चोर संयंत्र के अंदर कैसे पहुंचे, यह जांच का विषय है।

    मेनगेट के पास खड़ी स्कूल बस की बैटरी भी ले गए

    बताया जा रहा है कि लेखा विभाग के समीप सीसीटीवी लगा है। इसमें पांच चोरों के फोटो नजर आ रही है, पर अधिकारिक तौर पर कोई भी कुछ बोलने तैयार नही है। विभागीय स्तर पर मामले की फिलहाल जांच की जा रही है। इसके बाद ही वास्तविकता सामने आएगी। खास बात यह है कि मुख्य द्वार के पास 24 घंटे सुरक्षा कर्मी तैनात रहते हैं, इसके बावजूद 50 मीटर पर खड़ी दो स्कूल बस की बैटरी को चोरी कर ले गए।

    एचटीपीपी विस्तार के स्टोर में भी घुसे चोर

    हसदेव ताप विद्युत संयंत्र कोरबा पश्चिम (एचटीपीपी) की 500 मेगावाट विस्तार परियोजना के स्टोर में भी चोरी होने की चर्चा कर्मियों के मध्य सरगर्म है। स्टोर से क्या क्या चोरी गया है, इस बारे में फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है, पर चोरी को लेकर कर्मियों ने सुरक्षा पर सवाल उठाया है। विद्युत कंपनी के दोनों संयंत्र में चोरी होने का मामला काफी गंभीर हो गया है। एचटीपीपी मुख्य अभियंता संजय शर्मा ने चर्चा करने पर बताया कि बाहर प्रवास होने की वजह से ऐसी का जानकारी मिल सकी है, अधिकारियों से चर्चा करने के बाद कुछ कहा जा सकता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    जितेंद्र हथेल

    Related Posts

    कोरबा जिले में अवैध ईंट भंडारण का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है।

    2026-05-01

    NKH हॉस्पिटल में उन्नत लेप्रोस्कोपिक सर्जरी सेवाएं और सशक्त, फुल-टाइम विशेषज्ञ व आधुनिक मशीनरी उपलब्ध

    2026-04-27

    कोरबा मानिकपुर खदान में कोयला चोरी का मामला, चार गाड़ियाँ पकड़ने के बाद छोड़ी गईं

    2026-04-07

    Comments are closed.

    Top Posts

    कोरबा जिले में अवैध ईंट भंडारण का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है।

    2026-05-0175

    कोरबा मानिकपुर खदान में कोयला चोरी का मामला, चार गाड़ियाँ पकड़ने के बाद छोड़ी गईं

    2026-04-0712

    कलेक्टर श्री के एल चौहान ने सारबिला कैरियर अकादमी में युवाओं को दिया मार्गदर्शन

    2024-02-209

    भिलाई में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है,, मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेजा है

    2025-05-138
    Don't Miss
    अपराध

    कोरबा जिले में अवैध ईंट भंडारण का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है।

    By जितेंद्र हथेल2026-05-0175

    कोरबा जिले में अवैध ईंट भंडारण का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। आरोप…

    NKH हॉस्पिटल में उन्नत लेप्रोस्कोपिक सर्जरी सेवाएं और सशक्त, फुल-टाइम विशेषज्ञ व आधुनिक मशीनरी उपलब्ध

    2026-04-27

    कोरबा मानिकपुर खदान में कोयला चोरी का मामला, चार गाड़ियाँ पकड़ने के बाद छोड़ी गईं

    2026-04-07

    एनकेएच में कैथलैब से मरीजों को मिला जीवनदान

    2026-04-01
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    बुलंद आवाज न्यूज पोर्टल छत्तीसगढ़ राज्य का एक उभरता हुआ न्यूज पोर्टल है, यहां आप राज्य की सटीक खबरें सबसे पहले देख सकते हैं।

    Mobile : 9329828864
    Email: bbulandawaaz90@gmail.com
    Address : Pump House, Korba, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp

    Jitendra Hathhel

    OWNER & CHIEF EDITOR

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 BULAND AWAAZ. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.