Close Menu
Buland AwaazBuland Awaaz

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कुसमुंडा क्षेत्र से है, जहां शनिवार शाम अचानक आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने भारी नुकसान पहुंचाया।

    2026-05-18

    जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम परसाडीह, थाना मौल खरौदा निवासी खगेश कुमार बीते 25 जनवरी 2026 से लापता हैं

    2026-05-18

    कोरबा जिले के ग्राम रजगामार से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां वार्ड क्रमांक 5 के पंच जितेंद्र राठौर पर पेंशन दिलाने के नाम पर महिला से पैसे लेने का आरोप लगा है। शिकायत के बाद कलेक्टर ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

    2026-05-15
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • देश दुनिया
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • अपराध
    Buland AwaazBuland Awaaz
    Home»Blog»Rajim Kumbh Mela: मंत्री बृजमोहन ने देर रात किया निरीक्षण, छत्तीसगढ़ में इस तारीख से शुरू होगा राजिम कुंभ मेला
    Blog

    Rajim Kumbh Mela: मंत्री बृजमोहन ने देर रात किया निरीक्षण, छत्तीसगढ़ में इस तारीख से शुरू होगा राजिम कुंभ मेला

    जितेंद्र हथेलBy जितेंद्र हथेल2024-02-23No Comments1 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    देश-दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाला राजिम कुंभ कल्प इस वर्ष 24 फरवरी माघ पूर्णिमा से आठ मार्च महाशिवरात्रि तक आयोजित होगा। राज्य शासन ने इसे राजिम कुंभ कल्प का नाम दिया है। इस वर्ष राजिम कुंभ कल्प को रामोत्सव के रूप में मनाया जायेगा।

    इसके लिए राजिम त्रिवेणी संगम में भव्य तैयारियां की जा रही है। राजिम कुंभ कल्प की तैयारियों को लेकर धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  बृजमोहन अग्रवाल ने विगत देर रात्रि मेला स्थल का निरीक्षण किया।

    उन्होंने मेला स्थल में मुख्य मंच, स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति के लिए सहायक सांस्कृतिक मंच, गंगा आरती स्थल, साधु संतो के निवास, पेयजल, शौचालय, कुलेश्वर महादेव मार्ग एवं लोमश ऋषि आश्रम तक जाकर मेला के संबंध में की गई आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

    साथ ही मेला स्थल में सभी जरूरी तैयारियों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान राजिम विधायक  रोहित साहू, जिला पंचायत सदस्य चंद्र शेखर साहू भाजपा नेता जितेंद्र सोनकर कलेक्टर  दीपक अग्रवाल, एसएसपी  अमित तुकाराम कांबले सहित गरियाबंद, रायपुर और धमतरी जिले के अधिकारीगण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

    मंत्री अग्रवाल ने मेला स्थल में तैयारियों का जायजा लेने के उपरांत मेला स्थल में ही अधिकारियों की बैठक लेकर सभी कार्यो को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। मंत्री अग्रवाल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कुंभ मेला स्थल में पर्याप्त चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही लैब टेस्ट सुविधा, एंबुलेंस सहित आवश्यक एलोपैथिक और आयुर्वेदिक दवाइयों का स्टॉक रखने के निर्देश दिए।

    उन्होंने सभी मंदिरों में व्हाइट वाश और लाइटिंग करने के निर्देश दिए। मंत्री  अग्रवाल ने सीएसईबी के अधिकारियों को पर्याप्त बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएचई विभाग के अधिकारियों को निर्बाध पेयजल सुविधा और जरूरी शौचालय व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सड़कों में धूल न उड़े इसके लिए लगातार पानी का छिड़काव करने के निर्देश दिए।

    राजिम कुंभ कल्प 2024 के दौरान तीन दिन विशेष कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसके अंतर्गत 24 फरवरी, 4 मार्च और 8 मार्च को राजिम त्रिवेणी संगम में विशेष स्नान का आयोजन किया जाएगा। राजिम कुंभ मेला के दौरान 15 दिनों तक विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मेला में देशभर से साधु संत और पर्यटकों का आगमन होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    जितेंद्र हथेल

    Related Posts

    कुसमुंडा क्षेत्र से है, जहां शनिवार शाम अचानक आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने भारी नुकसान पहुंचाया।

    2026-05-18

    जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम परसाडीह, थाना मौल खरौदा निवासी खगेश कुमार बीते 25 जनवरी 2026 से लापता हैं

    2026-05-18

    कोरबा जिले के ग्राम रजगामार से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां वार्ड क्रमांक 5 के पंच जितेंद्र राठौर पर पेंशन दिलाने के नाम पर महिला से पैसे लेने का आरोप लगा है। शिकायत के बाद कलेक्टर ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

    2026-05-15

    Comments are closed.

    Top Posts

    कोरबा जिले में अवैध ईंट भंडारण का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है।

    2026-05-0179

    कुसमुंडा बाईपास स्थित कुचेना अंडरब्रिज में पहली ही बारिश में भरा पानी, एसईसीएल के निर्माण पर उठे सवाल

    2026-05-0677

    कोरबा जिले के बाँकी मोंगरा क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना कुख्यात अपराधी आखिरकार गिरफ्त में आ गया है।

    2026-05-1373

    कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला सामने आया है।

    2026-05-1145
    Don't Miss
    Blog

    कुसमुंडा क्षेत्र से है, जहां शनिवार शाम अचानक आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने भारी नुकसान पहुंचाया।

    By जितेंद्र हथेल2026-05-182

    कुसमुंडा के आदर्श नगर में शाम के समय अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू…

    जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम परसाडीह, थाना मौल खरौदा निवासी खगेश कुमार बीते 25 जनवरी 2026 से लापता हैं

    2026-05-18

    कोरबा जिले के ग्राम रजगामार से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां वार्ड क्रमांक 5 के पंच जितेंद्र राठौर पर पेंशन दिलाने के नाम पर महिला से पैसे लेने का आरोप लगा है। शिकायत के बाद कलेक्टर ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

    2026-05-15

    जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत आईबीपी नदी में डूबे 24 वर्षीय युवक निखिल सिंह का शव आखिरकार मिल गया है। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है।

    2026-05-14
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    बुलंद आवाज न्यूज पोर्टल छत्तीसगढ़ राज्य का एक उभरता हुआ न्यूज पोर्टल है, यहां आप राज्य की सटीक खबरें सबसे पहले देख सकते हैं।

    Mobile : 9329828864
    Email: bbulandawaaz90@gmail.com
    Address : Pump House, Korba, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp

    Jitendra Hathhel

    OWNER & CHIEF EDITOR

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 BULAND AWAAZ. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.